🌺 दुर्गाष्टमी पर नए युग का ऐतिहासिक आग़ाज़! 🌺
माँ दुर्गा के पावन आशीर्वाद से आज राजस्थान स्टेट एजुकेशनल फेडरेशन (राजसेफ) के रूप में एक सशक्त, संगठित एवं एकजुट शिक्षक मंच का शुभारंभ हो रहा है।
आइए, एकता को शक्ति, शिक्षा को संकल्प और शिक्षक सम्मान को लक्ष्य बनाकर इस नए सफ़र का हिस्सा बनें।
📲 पोस्टर में दिए गए QR कोड क�� स्कैन करें और आज ही राजसेफ की सदस्यता ग्रहण करें।@BhajanlalBjp @ashokgehlot51 @GovindDotasra @madandilawar @VasudevDevnani @RajCMO @rajeduofficial
Starlink is licensed in over 165 countries and has spent five years complying with every single law and requirement of the government of India, so why still no license?
Is Ambani the real boss of India?
आचार्य पुलक सागर जी महाराज की बात देश को सुननी चाहिए।
गौमाता के नाम पर सत्ता में आने वाले विदेश जाकर "गौमांस पर गर्व" कर रहे हैं.. श��्मनाक!
"अगर बूढ़ी गाय को जिंदा रहने का अधिकार नहीं है, तो किसी बूढ़े को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बनने का भी अधिकार नहीं है। सत्ता ने करोड़ों भारतीयों की भावनाओं के साथ विश्वासघात किया है।"
बड़े भाई ने अपनी कमाई से पढ़ाया, अपने सपनों से बड़ा सपना दिया — देश की सेवा का। और छोटे भाई संतोष वर्मा ने वह सपना पूरा भी किया, पर केवल चार महीने में ही मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दे दिया। आज बड़े भाई की आँखों में जो नमी थी। वह केवल शोक न���ीं था, वह उस प्रेम का भार था, जो शब्दों में कभी समाता नहीं। एक भाई ने रास्ता दिखाया, ��ूसरे ने उस रास्ते पर अपना सब कुछ अर्पित कर दिया। यही है वह रिश्ता जो खून से नहीं, त्याग से बनता है।
हमारे आम लोग देश को अपने बेटों के खून से सींचते हैं और राजनेता अपने बेटों को या तो राजनीति में भेजते हैं या क्रिकेट में या फिर किसी बड़े कारोबार में।
🙏अमर रहें वीर संतोष वर्मा #sikar #बलिदान
@Praveen65337205
हरीश चौधरी : रेगिस्तान की मिट्टी से निकला एक राजनीतिक स्वर
राजस्थान की राजनीति में कुछ चेहरे ऐसे हैं, जो शोर से नहीं, अपने स्थिर स्वभाव, संगठनात्मक समझ और जमीन से जुड़े राजनीतिक संस्कारों से पहचाने जाते हैं। हरीश चौधरी उन्हीं नेताओं में हैं। 13 मई 1970 को बाड़मेर के बायतु में जन्मे हरीश चौधरी की राजनीतिक यात्रा छात्र राजनीति से शुरू होकर विधानसभा, लोकसभा, राज्य मंत्रिमंडल और अखिल भारतीय कांग्रेस संगठन तक पहुँची है। वे जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे; आगे चलकर 2009 में बाड़मेर से लोकसभा सदस्य चुने गए और बाद में राजस्थान सरकार में राजस्व, उपनिवेशन और जल सहयोग जैसे महत्त्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे। वर्तमान में वे बायतु से विधायक हैं और कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर भी जिम्मेदार भूमिका निभा चुके ���ैं।
हरीश चौधरी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे रेगिस्तान की राजनीति को सिर्फ जातीय समीकरणों या चुनावी गणित से नहीं देखते, उसे पानी, किसान, सीमांत समाज, युवाओं और क्षेत्रीय स्वाभिमान के प्रश्नों से जोड़ते हैं। बाड़मेर-जैसलमेर की धरती पर राजनीति आसान नहीं होती। वहाँ जनता नेता की वाणी से अधिक उसके धैर्य, व्यवहार और उपलब्धता को परखती है। हरीश चौधरी ने लंबे समय में यही भरोसा अर्जित किया है कि वे सत्ता में हों या विपक्ष में, अपने क्षेत्र की आवाज को दबने नहीं देते।
उनकी राजनीति में छात्र आंदोलन की ऊर्जा भी है और संगठनकर्ता का संतुलन भी। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी के रूप में हो या राजस्थान की जटिल आंतरिक राजनीति में, उन्होंने कई बार यह दिखाया कि राजनीति केवल मंचीय भाषण नहीं, बल्कि संवाद, धैर्य और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की कला भी है। उनके आलोचक भी मानते हैं कि वे मुद्दों को गहराई से समझने वाले नेता हैं और संगठन के भीतर विचार-विमर्श की जगह बचाए रखने में विश्वास करते हैं।
जन्मदिन पर हरीश चौधरी को शुभकामना देना दरअसल उस राजनीतिक परंपरा को शुभकामना देना है, जो गाँव की पगडंडी से निकलकर संसद और संगठन के गलियारों तक पहुँचती है, लेकिन अपनी मिट्टी की गंध नहीं छोड़ती। राजस्थान को ऐसे नेताओ��� की जरूरत है जो सत्ता को सेवा, संगठन को संवाद और राजनीति को जनविश्वास की कसौटी पर देखें। हरीश चौधरी का सार्वजनिक जीवन इसी कसौटी पर आगे और अधिक सार्थक हो। यही उनके जन्मदिन पर शुभेच्छा है।
और अंत में
राजस्थान में मैंने एकमात्र राजनेता देखा है, जिसके कक्ष में पंडित नेहरू का चित्र हर कहीं हर समय रहता है! कोई ऐसा और हो कृपया चित्र भेजियेगा।
@Barmer_Harish
आज झुंझुनूं दौरे के दौरान समाज के कोहिनूर एवं प्रख्यात गणितज्ञ डॉ. घासीराम वर्मा जी से आत्मीय और प्रेरणादायी मुलाकात हुई। इस मौके पर उनसे शिक्षा, समाज और जीवन-मूल्यों जैसे विषयों पर सार्थक व मार्गदर्शी चर्चा हुई।
दुनिया में नाम रौशन करने के बाद भी मातृभूमि, समाज और बेटियों की शिक्षा के लिए डॉ. घ���सीराम जी का समर्पण अद्भुत है।
मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया है कि सच्ची समृद्धि धन संचय करने में नहीं, समाज को वापस लौटाने में है। वो हर साल अपनी पेंशन एवं बचत की 75% राशि 50 लाख से ज्यादा बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित करते हैं। ये सेवा, त्याग और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुपम उदाहरण है।
शिक्षाविद् डॉ. घासीराम जी से मिलना सौभाग्य की बात है, उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, ज्ञान और समाज के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्र��ान करें। #Jhunjhunu
उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक अरावली सुरक्षित न हो जाए!
------------------
आज से अरावली पर्वतमाला की रक्षा के लिए 1000 किमी जनयात्रा ‘अरावली आंदोलन’ का आगाज
दिनांक: कल 24 दिसंबर, सुबह 11 बजे से
स्थान: माउंट आ��ू स्थित अर्बुदा देवी मंदिर से
अपील : हम भविष्य को बचाने के लिए अरावली आंदोलन से जुड़ें।
यह लड़ाई सिर्फ पहाड़ों की नहीं, जीवन की है। आइए, एक कदम साथ चलें।
#अरावली_आंदोलन
#निर्मल_संग_अरावली_बचाएंगे #SaveAravali #अरावली_बचाओ
#NirmalChoudhary
किताबों का दौर चल रहा है सोचा 'खुद पर लिख दूं कुछ शब्द' जो मेरे हर बेरोजगार भाई की कहानी को बयां करते हैं 🙌🙏
शुरुआत कर रहा हूं एक किताब की,,, जिसके शुरुआती अंश आपके सामने रख रहा हूं अपनी राय जरुर देना... यह कहानी 110% सच्चाई पर आधारित....
रीट — एक प्रेम कथा (मेरी अधूरी कहानी)
: “जब समझ आया, तब बहुत देर हो ��ुकी थी…”
गांव की गलियों में पला-बढ़ा एक लड़का,
जिसकी दुनिया खेतों की मिट्टी, नहर का पानी और माँ के हाथ की रोटियों तक सीमित थी।
सरकारी स्कूल में पढ़ाई की — टूटी कुर्सियाँ, धूल भरी स्लेटें और मास्टर साहब की डाँट ही असली किताबें थीं।
फिर भी, उस लड़के की आँखों में एक चमक थी —
कुछ बनने की, कुछ करने की, और सबसे बढ़कर… अपने माँ-बाप का नाम रोशन करने की।
लेकिन वक्त ने उसे शहर पहुँचा दिया — कॉलेज की भटकने वाली गलियों में।
वहाँ न कोई खेत था, न मिट्टी की खुशबू, बस रोशनी थी —
जो आँखों को चौंधिया देती थी, पर मन को अंधा बना देती थी।
शुरुआती दिनों में वो भीड़ में खो गया —
दोस्तों की हँसी, बाइक की रफ़्तार, मोबाइल की झिलमिल दुनिया…
सब कुछ इतना चमकीला लगा कि उसने अपनी असलियत भुला दी।
उसे लगा ��ही जिंदगी है, यही सफलता की सीढ़ी है।
पर धीरे-धीरे एहसास हुआ कि यह सब बस कुछ दिन की चमक थी —
एक ऐसा भ्रम जो भीतर का अंधेरा और गहरा कर देता है।
एक दिन लाइब्रेरी के बाहर अकेले बैठा था वो,
चारों तरफ हँसी-मज़ाक था, पर उसके भीतर एक सन्नाटा।
अचानक दिमाग में बापू की झुकी हुई पीठ और माँ के फटे आँचल की तस्वीर उभर आई।
उसे याद आया —
कैसे हर महीने किराए के लिए पैसे माँ-बाप किसी से उधार लेकर भेजते हैं,
कैसे पिता खेत से लौटकर थके हाथों से कहते,
“ले बेटा, ये महीना भी निकाल ले… बस अबकी बार लग जा।”
और वो उन पैसों से दोस्तों को चाय पिलाता,
फिल्में देखता, और कहता — “अभी तो जिंदगी शुरू हुई है।”
लेकिन उस दिन उसे अपनी हँसी भारी लगने लगी।
अंतरात्मा ने पहली बार ज़ोर से झकझोरा।
वो समझ गया —
क��लेज की यह गलियाँ, ये शोर, ये दोस्तियाँ — सब कुछ अस्थायी हैं।
यहाँ से निकलकर ही शायद वो अपने माँ-बाप की तकदीर बदल सकता है।
उसने फैसला किया — अब और नहीं।
वो कॉलेज की आख़िरी सीढ़ी पर रुका,
पीछे मुड़कर देखा — और महसूस किया कि यह जगह सिर्फ सपनों का कब्रिस्तान है,
जहाँ बहुत से लड़के अपनी मेहनत, इरादे और उम्मीदें गँवा चुके हैं।
वो वहाँ से चल पड़ा — एक छोटे से बैग में कुछ कपड़े, कुछ किताबें, और दिल में बह���त सारा बोझ लेकर।
शहर की ओर निकला —
अपने सपनों को लेकर, अपनी गरीबी से लड़ने के लिए,
और उन झुर्रियों को मिटाने के लिए जो माँ-बाप के चेहरों पर वक्त ने उकेरी थीं।
लेकिन शहर पहुँचकर भी जिंदगी आसान नहीं थी।
न नौकरी मिली, न ठिकाना।
किराए के कमरे में बैठा, जब हर महीने पैसे माँगता,
तो भीतर एक चुभन उठती —
“क्या मैं वाकई बेटा हूँ उनका, या बोझ?”
हर बार जब मोबाइल पर माँ की आवाज़ आती —
> “बेटा, खाना खा लिया?”
त��� आँख��ं नम हो जातीं।
क्योंकि वो जानता था कि माँ भूखी होगी, पर फिर भी कहेगी ‘खा लिया।’
धीरे-धीरे वह खुद से नफ़रत करने लगा —
क्योंकि अब उसे समझ आने लगा था कि जिंदगी का सबसे बड़ा सच क्या है —
> “गरीब की उम्मीद सबसे बड़ी पूँजी होती है,
और अगर वो भी टूट जाए, तो इंसान ज़िंदा रहकर भी मर जाता है।”
अब वो वही लड़का है जो कभी कॉलेज की गलियों में घूमता था,
पर आज कोचिंग सेंटर की भीड़ में खो गया है।
जिसके सपने अब भी ज��िंदा हैं, पर आँखों में अब चमक नहीं, धैर्य है।
जो हर सुबह खुद से कहता है —
> “माँ-बाप के सपने अधूरे नहीं रहेंगे,
चाहे इसके लिए पूरी जवानी ही क्यों न लगानी पड़े।”
यह कहानी उसी लड़के की है,
जो मज़बूरी में शिक्षक बना —
पर उसके भीतर आज भी एक सपना जलता है,
जो कहता है —
“कभी तो वो दिन आएगा, जब गाँव के लोग कहेंगे —
देखो, वही लड़का है… जिसने अपने माँ-बाप का सिर ऊँचा कर दिया।”
यह कहानी सिर्फ एक लड़के की नही��,
हर उस बेटे की है जो शहर में रहकर भी गाँव नहीं भूलता,
हर उस माँ की है जो उम्मीदों से ��ेटे को रोज़ याद करती है,
और हर उस पिता की है जो थकी हुई मुस्कान में हौसला ढूँढता है।
यह कहानी है —
“रीट: एक प्रेम कथा — मेरी अधूरी कहानी”
जहाँ प्रेम नौकरी से है, और इम्तिहान ज़िंदगी का।
पढ़ कर जरूर बताना 🙌🙏 यह सिर्फ भूमिका है यदि आपको अच्छी लगे तो आगे जारी रखूंगा
एक राजस्थान सरकार का कर्मचारी जिसके ₹400 महीने काटे जाते हैं RGHS के नाम पर तो कर्मचारी को लगा की योजना अच्छी है!
जब एक सरकारी कर्मचारी के पिताजी बीमार हुए और वह कर्मचारी कल दोपहर 2:00 बजे से आज अभी रात 8:00 बजे तक भी दवा नहीं ले पाया है केवल ओपीडी से ......
शर्म आती है ऐसे भ्रष्ट सिस्टम पर जिसमें पेसो से तुरंत इलाज किया जा रहा है और RGHS वालों को परेशान किया जा रहा है !
अस्पताल का नाम -जीवन रेखा हॉस्पिटल जगतपुरा
@RajCMO@officialkharra@DcDmJaipur@officialRGHS@BalkaurDhillon@8PMnoCM
तमाशबीनों की दुनिया…
महीपाल सिंह — एक साधारण युवक, पर सपनों से भरा हुआ।
एयरफ़ोर्स में जाने का सपना लेकर वह जैसलमेर आया था।
परीक्षा दी, मन में उम्मीद थी कि अब घर लौटकर मां-बाप को खुशख़बरी सुनाएगा…
लेकिन किसे पता था — लौटने का यह सफ़र, उसकी ज़िंदगी ���ा आख़िरी सफ़र बन जाएगा।
जैसलमेर से बस चली ही थी कि कुछ किलोमीटर दूर अचानक बस में आग लग गई…
कुछ ही पलों में बस धू-धू कर जलने लगी, चारों ओर चीख़-पुकार मच गई।
30 से ज़्यादा यात्री उस आग में झुलस गए,
कई वहीं जलकर राख हो गए,
कई ज़ख़्मी होकर तड़पते रहे…
महीपाल भी 35% तक जल चुका था,
पर हिम्मत नहीं हारी — वह लड़खड़ाते हुए बाहर निकला,
ज़िंदा रहने की आख़िरी उम्मीद लिए सड़क पर दौड़ा।
वह एक कार के पास गया — मदद की गुहार लगाई,
लेकिन ड्राइवर ने दरवाज़ा खोलने के ब��ाय, उसे धक्का देकर दूर कर दिया।
वह दूसरी कार की ओर भागा —
पर इस बार दरवाज़ा खुला ही नहीं।
तीसरी, चौथी, पाँचवीं कार…
हर बार वही नज़ारा —
लोग देख रहे थे, पर किसी ने हाथ नहीं बढ़ाया।
महीपाल की आँखों में दर्द था, शरीर जल रहा था,
लेकिन शायद उस पल सबसे ज़्यादा जल रहा था उसका विश्वास इंसानियत पर…
आधा घंटा तपती धूप में, तिल-तिल कर तड़पने के बाद
एक मोटरसाइकिल सवार ने आखिर दया दिखाई,
उसे जैसलमेर के अस्पताल पहुँचाया।
वहाँ से जोधपुर रेफर किया गया —
पाँच घंटे की लंबी पीड़ा भरी यात्रा के बाद इलाज शुरू हुआ।
पर अब महीपाल थक चुका था…
उसके शरीर के साथ शायद उसकी आत्मा भी जल चुकी थी।
और बीती रात — महीपाल ने दुनिया छोड़ दी।
बस, एक अधूरा सपना, कुछ जलते हुए सवाल और तमाशबीनों की भीड़ पीछे छोड़ गया।
कभी सोचना…
अगर उस वक़्त किसी एक इंसान ने इंसानियत दिखा दी होती,
तो शायद आज महीपाल ज़िंदा होता।
पर अफ़सोस…
हम सब सिर्फ़ तमाशा देखने वाले बन गए हैं।