आज पंजाब के नए प्रभारी जननेता श्री सचिन पायलट जी से मिलेंगे नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे साहब,
जल्द ही पंजाब का दौरा करेंगे पायलट साहब ।
@SachinPilot
On this day in 2012, I was commissioned into the Territorial Army as Lieutenant by the then Army Chief, General Bikram Singh.
Looking back, getting commissioned while serving as a Union Minister came with its own set of challenges and demands. Balancing public responsibilities with the discipline and commitment required by the service was not easy, but it is a journey I have undertaken with immense pride and determination.
I remain deeply proud be a part of my unit the TA — 124 Sikh.
Savdhani Va Shoorta
Jai Hind!
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने से दिल्ली विश्वविद्यालय के कई छात्रों के दबने का समाचार अत्यंत चिंताजनक है।
मैं मलबे में दबे छात्रों और लोगों की सुरक्षा एवं सकुशलता की कामना करता हूँ।
दिल्ली सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करें।
पंजाब प्रभारी का दायित्व देने पर मैं कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री @kharge जी, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी का आभार व्यक्त करता हूं।
आने वाले दिनों में प्रदेश में होने वाले चुनाव हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हैं। हमारा लक्ष्य और संकल्प है कि पूरी लगन और निष्ठा के साथ आगे बढ़ना और पार्टी को सत्ता में लाना।
मुझे विश्वास है कि सामूहिक प्रयास, मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर हम पंजाब में कांग्रेस को फिर से मजबूत करेंगे और सत्ता में वापसी का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia
रूपवास के पूर्व विधायक श्री निर्भय लाल जाटव जी के निधन पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूँ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।
बांसवाड़ा विधायक श्री अर्जुन सिंह बामनिया जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, समृद्धि एवं सफलता लेकर आए।
@ArjunBamaniya_
टोंक-सवाई माधोपुर सांसद श्री हरीश चन्द्र मीना जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो। मैं ईश्वर से आपके उत्त��� स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@HC_meenaMP
लोकसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गौरव गोगोई जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो एवं अपार सफलता लेकर आए।
@GauravGogoiAsm
सरकार जब अप���े ही युवाओं और छात्रों की वाजिब मांगों को लेकर उठने वाली आवाज़ का जवाब लाठियों और गोलियों के ज़रिए देने लगे, तब यह सवाल उठता है कि ऐसी क्या नौबत आ गई कि जिन युवाओं को देश का भविष्य बताया जाता है, उन्हें अपने हक के लिए संघर्ष करने पर मजबूर होना पड़े।
युवा अपने सुरक्षित भविष्य और अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठा रहे हैं। पूरा देश इस बर्बरता को देख रहा है।
@RahulGandhi @kcvenugopalmp @priyankagandhi @INCIndia
क्या मुख्यमंत्री से सवाल पूछना अब इतना बड़ा अपराध हो गया है कि पत्रकार को पुलिस बेरहमी से पीटेगी?
आज दिल्ली में 4PM की पत्रकार शाहीन के साथ जो हुआ, वह बेहद गंभीर और डराने वाला है.
शाहीन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछने की कोशिश कर रही थीं. शाहीन का आरोप है कि इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और मारते-पीटते थाने ले गई. उनका यह भी आरोप है कि जब पुलिसकर्म��यों ने उनका नाम पूछा और नाम में ‘खान’ सुना, तो उनके साथ मारपीट और बढ़ गई.
अगर एक पत्रकार को सिर्फ इसलिए पीटा जाता है क्योंकि वह मुख्यमंत्री से सवाल पूछ रही है, तो यह मामला सिर्फ शाहीन या 4PM का नहीं है. यह देश की पूरी पत्रकारिता और प्रेस की आजादी का सवाल है.
पिछले दिनों 4PM ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जुड़े मामलों पर लगातार गंभीर सवाल उठाए और खबरें प्रकाशित की थीं. ऐसे में यह सवाल ���ठना स्वाभाविक है कि क्या आज की कार्रवाई का उन खबरों और सवालों से कोई संबंध है?
मुख्यमंत्री से सवाल पूछना अपराध कब से हो गया?
पत्रकार का सवाल सत्ता के लिए इतना खतरनाक कब से हो गया?
और किसी पत्रकार के नाम में ‘खान’ होना क्या उसके साथ मारपीट की वजह बन सकता है?
दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए.
हम मांग करते हैं कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो. घटनास्थल और थाने के CCTV सहित उपलब्ध सभी वीडियो फुटेज तत्काल सुरक्षित किए जा��ं. यदि किसी पुलिसकर्मी ने शाहीन के साथ मारपीट या उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर दुर्व्यवहार किया है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.
4PM सवाल पूछता रहा है और सवाल पूछता रहेगा.
पुलिस की ताकत से पत्रकार की आवाज दबाई नहीं जा सकती.
#Shaheen #PressFreedom #DelhiPolice #RekhaGupta #4PMNews #JournalismIsNotACrime
आज बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मदन गोपाल मेघवाल जी के साथ हुए दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार और मारपीट की घटना की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।
राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी के साथ हिंसा और मारपीट को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
@IamMadanMeghwal