आज गन्ना विभाग के अधिकारियों एवं चीनी मिलों के प्रबन्धकों के साथ गन्ना भुगतान को लेकर बैठक आहूत करते हुए निम्नलिखित निर्देश दिये गये।
👉बैठक में जिला गन्ना अधिकारी द्वारा बताया गया है कि जनपद में केवल राणा शुगर मिल के पास किसानों का गन्ना भुगतान लंबित है जिनके द्वारा अभी बकाया भुगतान नहीं किया गया।
👉 प्रबन्धक राणा शुगर मिलक शाहबाद को भुगतान करने हेतु कड़े निर्���ेश दिये गये। जिस पर उनके द्वारा दिनांक 20.08.2024 तक बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया गया।
👉 गन्नाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि यदि इनके द्वारा उपरोक्त अवधि में भुगतान नहीं किया जाता है कि चीनी मिल के विरूद्व नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लायेंगे।
👉 गन्नाधिकारी को यह निर्देश दिये गये कि किसानों को समस्याओं सुनकर उनका निस्तारण करेंगे और उन्हें गन्ना से संबंधित किसी प्रकार की समस��या को लेकर परेशानियों का सामना करना न पड़े।
👉 इसके अतिरिक्त विभागों में किसानों के हितार्थ चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी किसानों को दिये जाने हेतु जिला गन्नाधिकारी को निर्देश दिये गये।
@CMOfficeUP @InfoDeptUP
@ChiefSecy_UP @UPGovt