NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे।
धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए।
Modi ji, SACK Dharmendra Pradhan ji NOW.
देश के युवाओं के सामने एक गंभीर बात रखना चाहता हूँ।
एक काम कीजिए - खुद Google कीजिए: “NEET 2024 की भयंकर चोरी के दौरान NTA का DG कौन था, और मोदी सरकार ने उसे आज कहां बैठाया है?”
देखा? समझ आया?
BJP इसी तरह आप जैसे लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को इनाम देती है - उनकी रक्षा करती है, ऊपर से उन्हें तरक्की देती है।
साफ़ है - मोदी जी और भाजपा आपके भविष्य की चोरी में ख़ुद साझेदार हैं।
जिस बाज़ार में आपकी मेहनत, आपके सपने नीलाम हो रहे हैं, उसका एक ही उसूल है - जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम।
मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे - सोना मत ख़रीदो, विद��श मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।
ये उपदेश नहीं - ये नाकामी के सब��त हैं।
12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है - क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें।
देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खर��े जी के विरुद्ध इस्तेमाल की गई अभद्र और घटिया भाषा पूरी तरह निंदनीय, शर्मनाक और अस्वीकार्य है।
खरगे जी देश के एक वरिष्ठ और लोकप्रिय दलित और जननेता हैं - उनका अनुभव, कद और प्रतिष्ठा अतुलनीय है। उनका अपमान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि इस देश के SC-ST समाज के करोड़ों लोगों का भी अपमान है।
लेकिन यह कोई नई बात नहीं है - यह BJP-RSS की पुरानी और सुनियोजित मानसिकता है।
बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान हो, दलित नेताओं को नीचा दिखाना हो, या SC-ST समाज के प्रतिनिधियों पर व्यक्तिगत हमले हों - भाजपा और RSS का इतिहास गवाह है कि जब-जब कोई दलित नेता सच बोलता है, तब-तब ये उसे अपमानित करने पर उतर आते हैं।
यही इनकी विचारधारा है, यही इनका असली चरित्र और चेहरा है।
और, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सीधा सवाल है - क्या आप हिमंता सरमा की इस भाषा का समर्थन करते हैं? आपकी चुप्पी मजबूरी नहीं, सहमति है।
प्रधानमंत्री अगर देश के करोड़ों दलितों के सम्मान पर हमला होते देख मुँह न खोलें - वो न सिर्फ अपनी ज़िम्मेदारी से भाग रहे हैं, बल्कि उस अपमान के हिस्सेदार भी हैं।
देश की विदेश नीति आज compromised है, क्योंकि PM मोदी खुद compromised हैं।
मोदी सिर्फ़ वही करते हैं जो अमेरिका और इज़राइल उनसे करवाना चाहते हैं।
मोदी कभी भी भारत के हित के फैसले ले ही नहीं सकते - और ये साफ दिख रहा है।
इंदौर में पानी नहीं, ज़हर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा।
घर-घर मातम है, गरीब बेबस हैं - और ऊपर से BJP नेताओं के अहंकारी बयान। जिनके घरों में चूल्हा बुझा है, उन्हें सांत्वना चाहिए थी; सरकार ने घमंड परोस दिया।
लोगों ने बार-बार गंदे, बदबूदार पानी की शिकायत की - फिर भी ���ुनवाई क्यों नहीं हुई?
सीवर पीने के पानी में कैसे मिला?
समय रहते सप्लाई बंद क्यों नहीं हुई?
जिम्मेदार अफसरों और नेताओं पर कार्रवाई कब होगी?
ये ‘फ��कट’ सवाल नहीं - ये जवाबदेही की मांग है। साफ पानी एहसान नहीं, जीवन का अधिकार है। और इस अधिकार की हत्या के लिए BJP का डबल इंजन, उसका लापरवाह प्रशासन और संवेदनहीन नेतृत्व पूरी तरह ज़िम्मेदार है।
मध्यप्रदेश अब कुप्रशासन का एपिसेंटर बन चुका है - कहीं खांसी की सिरप से मौतें, कहीं सरकारी अस्पताल में बच्चों की जान लेने वाले चूहे, और अब सीवर मिला पानी पीकर मौतें। और जब-जब गरीब मरते हैं, मोदी जी हमेशा की तरह खामोश रहते हैं।
आज मध्य प्रदेश जा रहा हूं।
और जब से ये खबर देखी है कि वहां बच्चों को मिड-डे मील अख़बार पर परोसा जा रहा है, दिल टूट सा गया है।
ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर ��ेश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज़्ज़त की थाली तक नसीब नहीं।
20 साल से ज्यादा की BJP सरकार, और बच्चों की थाली तक चुरा ली गई - इनका 'विकास' बस छलावा है, सरकार में आने का असली राज़ तो 'व्यवस्था' है।
शर्म आनी चाहिए ऐसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को जो देश के बच्चों, भारत के भविष्य का इस दुर्दशा से पालन-पोषण कर रहे हैं।
Video Courtesy: @Anurag_Dwary
What a moment of pride! 💙
Our Women in Blue have made history and touched a billion hearts. Your courage, grit, and grace have brought glory to India and inspired countless young girls to dream fearlessly.
You didn’t just lift a trophy, you lifted a nation’s spirit.
Jai Hind! 🇮🇳
भारत की इंदिरा - हर ताकत के सामने निडर, दृढ़ और अडिग।
दादी, आपने सिखाया कि भारत की अस्मिता और आत्मसम्मान से बड़ा कुछ नहीं होता। आपका साहस, संवेदना और देशभक्ति आज भी मेरे हर कदम की प्रेरणा है।
देश के प्रथम गृहमंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
भारत को एक सूत्र में पिरोकर उन्होंने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी - उनका अदम्य साहस, दूरदृष्टि और आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
सभी देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। 🪔
खुशियों के दीपों से भारत रोशन हो उठे, हर आंगन में सुख, समृद्धि और मोहब्बत का उजाला फैले।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन।
राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, गरीबों और वंचितों के लिए उनके साहसिक निर्णय, और मज़बूत अर्थव्यवस्था के निर्माण में उनका ऐतिहासिक योगदान हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
उनकी सादगी, विनम्रता और ईमानदारी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
वोट चोरी ना सिर्फ हमारे संवैधानिक मूल्यों पर गहरा आघात है बल्कि लोकतंत्र के लिए भी बहुत बड़ा खतरा है।
इसी संदर्भ में कल, दिनांक 12 सितंबर को मैं उ��्जैन, मध्य प्रदेश में आयोजित “वोट चोर, गद्दी छोड़” प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन में सम्मिलित होऊँगा।
@RahulGandhi @kcvenugopalmp @priyankagandhi @jitupatwari @Barmer_Harish @INCIndia @INCMP
बिहार वोटर अधिकार यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए लालू प्रसाद यादव जी, तेजस्वी यादव जी, दीपांकर भट्टाचार्य जी, मुकेश सहनी जी, बिहार कांग्रेस नेतृत्व, कांग्रेस के बब्बर शेरों, INDIA कार्यकर्ताओं और प्रदेश के युवाओं का दिल से धन्यवाद।
हम संकल्प लेते हैं – बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं होगा। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा हम पूरी ताक़त से करेंगे।
#VoterAdhikarYatra
BJP के लोग अच्छी तरह सुन लें 👇
⦁ आपने 'वोट चोरी' का 'एटम बम' देख लिया
⦁ अब 'वोट चोरी' का 'हाइड्रोजन बम' आने वाला है
: 'वोटर अधिकार यात्रा' में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍पटना, बिहार
विरासत में आप से करुणा, प्रेम और देशभक्ति का धर्म मिला। हम दोनों हमेशा के लिए ये धर्म निभायेंगे। न कोई तोड़ पाएगा, न कोई रोक पाएगा, न कभी हमारे कदम ल��़खड़ायेंगे।
ग़रीब की ताक़त है उसका वो�� - यही उसका हक़, उसकी आवाज़, उसकी पहचान है।
आज वही ताक़त छीनी जा रही है - SIR के ज़रिए वोट चोरी की साज़िश चल रही है।
हम हर कीमत पर वोट चोरी रोकेंगे!
#VoterAdhikarYatra