From today I am going to attend the Virtual Commonwealth Youth Parliament. The Commonwealth Youth Parliament (CYP) is an opportunity for young people from the Commonwealth countries to experience aspects of parliamentary democracy,
#VirtualCYP2020@CPA_Secretariat
पिछले सप्ताह हुई UGC-NET परीक्षा को लेकर सामने आए गंभीर आरोप बेहद च��ंकाने वाले हैं।
NEET पेपर लीक के कुछ ही हफ्तों बाद अब खबरें आ रही हैं कि -
- UGC-NET परीक्षा से ठीक पहले 100 पन्नों की एक PDF प्रसारित हुई।
- यह PDF उस question paper setting की है, जो सिर्फ़ NTA के पास उपलब्ध होती है।
- PDF के लगभग 90 सवाल Sociology के असली प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं।
- वही प्रश्नपत्र ₹2.25 लाख में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में बेचा जा रहा था।
- इसी नेटवर्क ने CSIR-NET, HTET और ADA जैसी आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का भी दावा किया।
NEET और NET में बार-बार सामने आए घोटालों के बाद भी मोदी सरकार आंखें मूंदकर सो रही है, क्योंकि लाखों छात्रों की रात-रात जागकर की गई सालों की मेहनत उनके लिए कोई मायने नहीं रखती।
सारा देश जानता है कि प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से किसी भी तरह की जवाबदेही या कार्रवाई की उम्मीद बेकार है - न जांच होगी, न छात्रों को न्याय मिलेगा।
बदलाव का एकमात्र औज़ार हमारी सम्मिलित आवाज़ है - देश भर के छात्रों की गूंज, जो भारत में शिक्षा revolution लाकर रहेगी।
जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई @yadavakhilesh जी।
PDA की हिस्सेदारी से सामाजिक न्याय का संकल्प हम मिल कर पूरा करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामना��ं।
हज़रत इमाम हुसैन जी का संघर्ष, त्याग और बलिदान हमें असत्य, अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध मानवता की सबसे मज़बूत ढाल बनने की सीख देता है।
आज मुहर्रम के दिन हमें उनके ��ताए हुए रास्ते पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
सत्ता के अहंकार में डूबी मोदी सरकार अब इस मुकाम पर पहुँच गई है कि अपने अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य की मांग करने वाले छात्रों को ही शिक्षा मंत्री “आतंकवादी” कह रहे हैं।
ज़रा सोचिए - जिसकी नाकामी से इतने पेपर लीक हुए, जिसके राज में 20 बच्चों ने जान दे दी, जिसने करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेल दिया - वो आज पीड़ित बच्चों और उनकी आवाज़ उठाने वालों को “दहशतगर्द” बता रहा है।
पर यह ��ोई नई बात नहीं: अन्नदाता किसानों को "आंदोलनजीवी और परजीवी" कहा। सवाल पूछने वाले को “Anti-National” कहा। और अब युवाओं को “दहशतगर्द।”
जो भी सरकार से सवाल पूछे - उसे देशद्रोही बता दो, यही इनकी पूरी राजनीति है।
धर्मेंद्र प्रधान जी, देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफ़ी माँगिए और अपनी नाकामियों के लिए इस्तीफ़ा दीजिए।
और रही मेरी बात - आप मुझ पर जितने चाहें हमले कर लीजिए। मैंने कोटा में कहा था, और फिर कहता हूँ: यह शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है। मैं इसे ऐसे ही नहीं रहने दूँगा।
हर बच्चे को सस्ती, अच्छी शिक्षा और निष्पक्ष परीक्षा मिले - इस आवाज़ को उठाना मैं कभी बंद नहीं करूँगा।
#ChhatronKiGoonj
#ChhatraJodo
श्री @DrKirodilalBJP सरकार बनने से पूर्व एवं अब मंत्री रहते हुए भी हम सब पर लगातार आरोप लगाते घूम रहे हैं पर इनका एक भी आरोप किसी पर सिद्ध नहीं हुआ है। भाजपा सरकार आने के ढाई साल में इनके सब आरोप हवा म���ं उड़ चुके हैं। अब इन पर खुद पर आरोप लग गए तो ये तिलमिला गए हैं और बयान दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री के दबाव में एसीबी उन्हें फंसा रही है। अब वे जनता के सामने पूरी तरह एक्सपोज हो गए हैं।
खुद को घिरता देख इस सब से ध्यान भटकाने के लिए श्री किरोड़ी लाल मीणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री @GovindDotasra पर अनर्गल और सरासर झूठे आरोप लगाना उनकी हताशा को साफ द��्शाता है। जनता सब देख रही है, इस झूठ की राजनीति का अंत निश्चित है।
Re-NEET देने वाले सभी छात्रों को मेरी अनेक शुभकामनाएँ।
पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए। कुछ भी हो, मैं हमेशा आपके साथ हूं और आपकी रक्षा करता रहूंगा।
सरकार से अपेक्षा है कि इस बार NEET बिना किसी गड़बड़ी के होगी। छात्र पहले ही बहुत तनाव झेल चुके हैं - अब किसी बच्चे की उम्मीद न टूटने पाए।
भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है।
ज़रा सोचिए - देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ़ NEET की तैयारी पर ख़र्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है।
आज कोटा से, और देश के हर कोने से, लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं - इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है।
हर युवा अलग है, पर सबकी कहानी एक - या तो सपने देखने नहीं दिए गए, या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए।
‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ़ अभियान नहीं - एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो आपको बड़े सपने देखने ��ा हक़ दे और आपकी ज़िंदगी गिरवी रखे बिना, उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे।
#ChhatronKiGoonj
सार्थक 18 साल का है - पर सोच, साहस और सिद्धांत में किसी से कम नहीं।
उसने और उसके साथी निसर्ग ने वो कर दिखाया जो देश के बड़े मीडिया हाउस, खोजी पत्रकार नहीं कर पाए - CBSE और COEMPT की मिलीभगत को देश के सामने रख दिया।
मोदी जी चाहते हैं हमारे युवा reels बनाते रहें, पकौड़े तलते रहें, सवाल न पूछें, आँखें न खोलें। पर इन बच्चों ने सवाल भी पूछे। और जवाब भी ढूँढ निकाले।
देश का 18 साल का बच्चा CBI से तेज़ निकला - नौजवानों की ये जीत सही मायने में सरकार की हार है।
यही है भारत की असली युवा शक्ति - जिज्ञासु, जागरूक, जानकार। और याद रखिए, देश का भविष्य किसी बहकावे में नहीं आएगा।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
आदिवासी अस्मिता और अधिकारो��� के महानायक बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
उनका संघर्ष, साहस और विचारधारा हमें न्याय, समानता और वंचित समुदायों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा हमेशा देते रहेंगे।
मैं अंडमान और निकोबार के विनाश के खिलाफ़ पूरी शक्ति के साथ खड़ा हूँ।
अंडमान और निकोबार भारत की सबसे अनमोल प्राकृतिक धरोहर हैं। वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए उनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।
श्री राहुल गांधी जी के साथ ज��ड़िए - याचिका पर हस्ताक्षर कीजिए और इस अमूल्य संपत्ति को बचाने की लड़ाई का हिस्सा बनिए।
#GreenOverGreed @RahulGandhi @INCIndia
नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi ने ग्रेट निकोबार के जमीनी सच को देश के सामने रखा है। रक्षा के नाम पर पर्यावरण से यह खिलवाड़ और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की नीति बेहद चिंताजनक है।
1.5 करोड़ पेड़ों की कटाई, कोरल रीफ़ की तबाही और वहां के आदिवासियों व पूर्व सैनिकों को विस्थापित कर होटलों-कैसीनो का निर्माण कतई स्वीकार्य नहीं है। विकास हमेशा ��र्यावरण के लिहाज से संतुलित और सस्टेनेबल होना चाहिए, न कि चुनिंदा उद्योगपतियों के फायदे के लिए।
देश के इस अनमोल हिस्से और पर्यावरण को बचाने की इस लड़ाई में हम सब एकजुट हैं।
जरूर देखें यह वीडियो:
#GreenOverGreed
#NicobarMatters
#WorldEnvironmentDay
The people of Karnataka placed their trust in us, and that trust remains our greatest responsibility.
Warm congratulations to CM Shri D.K. Shivakumar ji and the Council of Ministers, who will carry forward the aspirations of the people of Karnataka.
My sincere thanks to Shri Siddaramaiah ji, whose leadership and service have strengthened Karnataka and improved millions of lives.
The Congress party’s guarantees remain the foundation of our governance and commitment to social justice.
We will keep listening, delivering, and serving the people of Karnataka.
पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने भावुक होकर कहाँ
यही मेरी कसम है कि जिसको मैंने जिला बनाया और इन बेईमानों ने हटाया, BJP की सरकार ने हटाया, उसको वापस ज���ले का दर्जा रघु शर्मा दिला के रहेगा और मेरी सांस रहेगी, तो यह जिला बनेगा 🙏
NEET। CBSE। SSC। और आज CUET।
चार परीक्षाएँ। एक करोड़ बच्चे। एक भी ईमानदारी से नहीं हो पाई।
दावे "विश्वगुरु" के, मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते - मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है।
जिस ��ीढ़ी का भविष्य आप बर्बाद कर रहे हैं - वही पीढ़ी आपका हिसाब करेगी।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में पेट्रोल, डीजल एवं गैस के बढ़ते हुए दाम, प्रदेश में बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी,पेट्रोल, डीजल, एवं गैस की किल्ल्त, केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या, खस्ताहाल सडके, भीषण गर्मी में बिजली की समस्या एवं चल रही एक दर्जन अन्य क्षेत्रीय समस्याओं के विरोध में आज विधानसभा क्षेत्र के लाखों लोगों की समस्याओं को उपखण्ड अधिकारी केकड़ी को राज्य सरकार के नाम हज़ारों लोगों की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विशाल जुलुस निकाल कर विरोध पर्दशन कर ज्ञापन सौंपा।
काँग्रेस पार्टी राज्य सरकार से आग्रह करती है कि जनहित से संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण करें अन्यथा कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में सड़क पर उतरकर बड़ा उग्र आंदोलन करेगी। @RahulGandhi@INCIndia@INCRajasthan@ashokgehlot51@SachinPilot #kekri #ajmer