बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - पूर्णिया (AC- 62)
जिला: पूर्णिया
लोकसभा सीट: पूर्णिया
AC कैटेगरी: सामान्य
AC प्रकार: मिश्रित (ग्रामीण एवं शहरी)
बूथों की संख्या: 327
👆कुल मतदाता: 3,29,893
पुरुष: 1,71,666 | महिला: 1,58,227
🔥सीट का बैकग्राउंड
1951 में स्थापित पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र शुरू में कांग्रेस का गढ़ था, लेकिन समय के साथ क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दलों का प्रभाव बढ़ा। 2000 के बाद से बीजेपी ने यहां मजबूत पकड़ बना ली और 2010, 2015 और 2020 में लगातार जीत दर्ज की। हालांकि बीजेपी का वर्चस्व है, फिर भी यह सीट प्रतिस्पर्धात्मक बनी हुई है, जिसमें कांग्रेस भी उल्लेखनीय वोट शेयर हासिल करती रही है।
🙏वर्तमान विधायक: विजय कुमार खेमका
पार्टी: BJP | जाति: वैश्य
विजय कुमार खेमका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हैं और 2015 से पूर्णिया विधानसभा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने विधानसभा में जनहित से जुड़े क�� मुद्दे उठाए हैं और सीमांचल में भाजपा के प्रभावशाली चेहरों में गिने जाते हैं।
🚨 मुख्य मुद्दा
पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में हर घर नल जल योजना की विफलता और सोलर पैनल योजना के खराब हालत शामिल हैं, जिससे लोगों को पीने योग्य पानी नहीं मिल पा रहा है। बिजली की अनियमित आपूर्ति, मनरेगा के भुगतान में देरी, और राशन की कम आपूर्ति लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करती है। क्षेत्र में क��� स्थानों पर पुलों की अनुपस्थिति या क्षतिग्रस्त स्थिति के कारण आवागमन बाधित है, जबकि कंकई और महानंदा नदियों में हर साल आने वाली बाढ़ लोगों के जीवन और संपत्ति को नुकसान पहुंचाती है।
👉जाति विश्लेषण
पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण, यादव, तेली, राजपूत, कुर्मी और कोइरी जातियां अच्छी संख्या में ह���ं। मुस्लिम मतदाता भी बड़ी संख्या में हैं और चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा, अनुसूचित जाति (SC) की आबादी लगभग 11% और अनुसूचित जनजाति (ST) की आबादी लगभग 6% है।
♠️पिछले चुनाव विश्लेषण
2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्णिया सीट से 97,757 वोट पाकर कांग्रेस को 32,154 वोटों से हराया। 2015 में भी भाजपा ने यह सीट जीती थी, जब उसे 92,020 वोट मिले थे और उसने कांग्रेस को 32,815 वोटों से हराया था।
2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र से पप्पू यादव को 99,607 वोट मिले, और उससे पप्पू यादव को जदयू पर 4,391 वोटों की बढ़त मिली।
❓संभावित उम्मीदवार
पूर्णिया विधानसभा सीट से संभावित उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा की ओर से विजय कुमार खेमका प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। उनके अलावा पल्लवी गुप्ता (जो वर्तमान में डिप्टी मेयर हैं), नूतन गुप्ता, अनंत भारती, राजीव कुमार और डॉ. ए.के. गुप्ता जै���े नाम भी चर्चा में हैं।
कांग्रेस की ओर से छोटू सिंह, ��ंदु सिन्हा और वर्तमान मेयर के पति जितेंद्र यादव संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं।
महागठबंधन की ओर से CPI(M) इस सीट की मांग कर सकता है, लेकिन पिछले चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा था और वह दूसरे स्थान पर रही थी, इसलिए यह सीट CPI(M) को मिलना मुश्किल दिख रहा है।
⚡पूर्णिया विधानसभा सीट पर परंपरागत रूप से भाजपा का दबदबा रहा है और यह सीट सबसे अधिक बार भाजपा ने ही अपने नाम की है। जातिगत समीकरण ���ी NDA के पक्ष में नज़र आते हैं, जो उसे अतिरिक्त मज़बूती प्रदान करते हैं। वैश्य वोट बैंक का झुकाव विशेष रूप से विजय कुमार खेमका की जीत का एक प्रमुख कारण माना जाता है। हालांकि, क्षेत्र में एंटी-इनकंबेंसी का असर महसूस किया जा रहा है, जिससे भाजपा को कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, पप्पू यादव का स्थानीय प्रभाव भी चुनावी गणित को प्रभावित करने वाला कारक है। बावजूद इन चुनौतियों के, मौजूदा परिस्थितियों में भाजपा को यहां हल्की बढ़त मिलती हुई दिख रही है।
#BiharElections2025 #NDA #BJP #JDU #INDIAAlliance #RJD #NitishKumar #TejasviYadav #JanSuraaj #PrashantKishor #LJP #ChiragPaswan #PurniaVidhanSabha #BiharElections #Bihar #SurveySarva
Look at the disdain, elitism and arrogance! Typical Congress.
We are proud that our Government opens Bank Accounts for the poor!
Congress never bothered about it as they only cared about vote banks and bank accounts of one dynasty.
Kerala will defeat such disconnected elements!
हमने अपने संकल्प पत्र में जल, जंगल और पर्यावरण को बचाने की गारंटी दी है। उत्तराखंड की विकास यात्रा को हम इस गारंटी के साथ बहुत आगे ��े जाएंगे। दैनिक जागरण में पढ़िए मेरा इंटरव्यू…
@JagranNews
नलबाड़ी की सभा के बाद मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के अद्भुत और अप्रतिम क्षण को देखने का सौभाग्य मिला। श्रीराम जन्मभूमि का ये बहुप्रतीक्षित क्षण हर किसी के लिए परमानंद का क्षण है। ये सूर्य तिलक, विकसित भारत के हर संकल्प को अपनी दिव्य ऊर्जा से इसी तरह प्रकाशित करेगा।
रामलला का 'सूर्य तिलक'
सूर्य कुलभूषण श्री रामलला के ललाट पर सूर्य देव ने रामनवमी के पावन अवसर पर तिलक लगाया। इस अलौकिक पल का साक्षी बनना सौभाग्य की बात है।
जय श्रीराम🙏
The first Ram Navami after the Pran Pratishtha in Ayodhya is a generational milestone, weaving together centuries of devotion with a new era of hope and progress. This is a day crores of Indians waited for. Innumerable people devoted their lives to this sacred cause.
May the blessings of Prabhu Shri Ram always remain upon us and guide our paths towards righteousness and peace, illuminating our lives with wisdom and courage.
आज छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये हैं। इस ऑपरेशन को अपनी जाँबाज़ी से सफल बनाने वाले सभी सुरक्षाकर्मियों को बधाई देता हूँ और जो वीर पुलि��कर्मी घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
नक्सलवाद विकास, शांति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में हम देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित हैं। सरकार की ऑफ़ेंसिव नीति और सुरक्षा बलों के प्रयासों के कारण आज नक्सलवाद सिमट कर एक छोटे से क्षेत्र में रह गया है। जल्द ही छत्तीसगढ़ और पूरा देश पूर्णतः नक्सल मुक्त होगा।
The BJP's Sankalp Patra provides a comprehensive overview of the NDA Government's achievements and charts the vision for building a Viksit Bharat by 2047.
https://t.co/RwlzXLoxIj
TEASER: PM Modi 'OP' meets the masters of the INDIAN GAMING WORLD!
Watch your young at heart PM Shri @narendramodi interact with India's top gamers and try his hand at several of these PC & VR games! 👇