नरेंद्र मोदी इस्तीफा दो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो!
पेपर लीक के खिलाफ़ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे युवाओं पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और नेता प्रतिपक्ष विपक्ष राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठना पड़ा।
युवाओं के भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांगें हैं...
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफ़ा दें।
- पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ पर संसद में विस्तृत चर्चा कराई जाए एवं सरकार जवाब दे।
- दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज की गई सभी FIR तत्काल वापस ली जाएं।
युवाओं की आवाज़ लाठियों से नहीं दबेगी। पेपर लीक के दोषियों को सज़ा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक संघर्ष जारी रहेगा।
जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) के तत्वावधान में में आज शाम सूचना केंद्र, भीलवाड़ा पर विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके इस्तीफ़े की मांग करते हुए उनका पुतला दहन किया |
21 बच्चों की जान लेने के बाद भी जब सिस्टम का दिल नहीं भरा तो कल दिल्ली की सड़कों पर नौनिहालों को पीट पीट कर लहूलुहान किया गया।
छोटे छोटे शहरों से पीठ पर बैग टॉंग कर आये हुए मासूम छात्रों पर कोई ज़ालिम सरकार ही लाठी और ऑंसू गैस चला सकती है।
छात्रों की गूँज को अब नहीं दबा पाओगे सरकार बहादुर
एक अमीर महिला का दर्द सुनिए
"मैं भारत की टॉप अर्निंग पावर में आती हूं , मैं 40 % टैक्स देती हूं , मैं यहां इसलिए आई क्योंकि आज जो भी हूं मैं एजुकेशन के बदौलत हूं सबकों ये मौका मिले इसलिए मैं आज नहीं डर सकती हूं "
छात्रों को पिटवाना गुंडागर्दी है- ऐसी गुंडागर्दी करने वालों को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं।
नरेंद्र मोदी, अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो
कल छात्रों पर हुए बर्बर अत्याचार के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के बाहर नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी सांसदों के साथ l
📍 दिल्ली
दरिया, तेरी ख़ैर नहीं,
बूंदों ने बगावत कर ली है।
नादान ना समझ बुजदिल इनको,
लहरों ने बगावत कर ली है।
हम परवाने हैं मौत समा,
मरने का किसको खौफ़ यहाँ
रे तलवार! तुझे झुकना होगा,
गर्दन ने बगावत कर ली है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! बाबा भोलेनाथ से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
शांतिपूर्ण विरोध एक अटूट और मौलिक अधिकार है।
भारत के निर्दोष छात्रों पर हमला करने के आदेशों का आँखें बंद करके पालन करने वाले हर पुलिस अधिकारी और सरकारी कर्मचारी ये बात ध्यान रखें:
संविधान ही आपका मालिक है।
सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती।
जवाबदेही ज़रूर तय की जाएगी।
Peaceful protest is a sacred and fundamental right.
Every police officer and govt official blindly following orders to attack India’s innocent students should keep in mind:
The Constitution is your master.
Power is not permanent.
Accountability will follow.
प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं - इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते।
152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को।
और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए - तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद - और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं।
यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही - उनपर टूट पड़ी है।
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज करना और आँसू गैस के गोले दागना पूरी तरह ग़लत है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।
सरकार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेना चाहिए और परीक्षाओं में हो रही धांधली को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने भी छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग को लेकर कई बार सरकार को घेरा है।
103 वर्षों की सेवा, संघर्ष, समर्पण और अनुशासन की विरासत को नई ऊर्जा देने का समय है।
23 जुलाई को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस परिवार के सभी साथियों से सहभागिता का आग्रह है।
जय हिंद। जय कांग्रेस। जय सेवादल। 🇮🇳
कांग्रेस सेवा दल की जिम्मेदारी संभालने के बाद आज अपने नेता आदरणीय @RahulGandhi जी से मिलकर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उनका विश्वास मेरे लिए प्रेरणा भी है और एक बड़ी जिम्मेदारी भी। सेवा, अनुशासन और समर्पण की कांग्रेस सेवा दल की गौरवशाली विरासत को नई ऊर्जा के साथ सशक्त करने के लिए हम सभी राहुल जी के नेतृत्व में पूरी तरह तैयार है। @CongressSevadal