"अब लोधी समाज और पासी समाज जाग चूका है और समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाने का काम करेगा।"
- श्री राहुल शिवगणेश लोधी जी, सपा विधायक, हरचंदपुर विधानसभा
भाजपा दूसरों की कमाई से कमाने के चक्कर में UPI से भुगतान करने पर भी पैसे वसूलने का काम करनेवाली है, ट्रिलियन डॉलर की इकोनॅामी क्या ऐसे बनेगी? पेमेंट गेटवे से भी पैसा ऐंठनेवाली भाजपा 'चुंगीजीवी' बन गई है
ये है प्रयागराज के गंभीर हालात। कोई और हो तो 1 लाख करोड़ प्रयागराज के विकास के नाम पर डकार जाने के बाद, वहाँ के हज़ारों घरों का ये जलमग्न हाल देखकर शर्मिंदगी से सत्ता ही छोड़ दे।
जनाब नाम बदलने से कुछ नहीं होता, बदलिए तो आप अपना भ्रष्ट काम और नीयत लेकिन अब वो भी नहीं बदलेगी, इसीलिए अब उत्तर प्रदेश और देश की जनता ‘भाजपा सरकार’ ही हमेशा के लिए बदल देगी। भाजपा जाएगी फिर कभी नहीं आएगी।
बाढ़ के हवा-हवाई सर्वे से काम नहीं चलेगा अगर हिम्मत है तो सड़कों पर उतरकर जनता का सामना कीजिए। आपने जो 7-8 हज़ार करोड़ लिखा-पढ़ी में और जो बीसों हज़ार करोड़ बिना लिखा-पढ़ी के अपने छवि निर्माण में, अपने को दिव्य दिखाने के लिए द्रव्य के रूप में बहाये हैं, उनसे आपकी कितनी छवि बनी है, उसका सच आपको पता चल जाएगा।
घोर निंदनीय!
भाजपा नेताओं द्वारा FB-X श्री @yadavakhilesh जी के खिलाफ लगातार भ्रामक खबरें फैलाकर छवि धूमिल करने की जा रही है
जार्जटाउन थाने में तहरीर देने पर पुलिस मुकदमा लिखने लिखने से मना कर रही है जब तक हमारा मुक��दमा नही लिखा जायेगा थाने पर हमसबका धरना जारी रहेगा।
इंकलाब जिंदाबाद
जन्मदिन की बधाई देने के लिए आए सभी आगंतुकों व संपूर्ण विश्व से संदेश भेजनेवाले शुभचिंतकों को हार्दिक धन्यवाद!
इस अवसर पर जिन लोगों ने समाज सेवा के माध्यम से विभिन्न आयोजन किये हैं या भंडारे या साइकिल वितरण आदि के माध्यम से अपनी सहृदयता का परिचय दिया है, उन सबको भी जन-सेवा करने के लिए दिल से शुक्रिया।
CM यानी करप्ट माउथ
• ANI पर गाली।
• सदन में नेता प्रतिपक्ष जैसे वयोवृद्ध को अभद्र शब्दों से संबोधित किया।
• गुरुजनों से अभद्र वाचिक व्यवहार
• मंच से गाली।
• और अब भाषण का यह निम्न स्तर।
आख़िर क्यों?
विज्ञान कहता है की किशोरावस्था में किया गया “वनस्पति” का अत्यधिक सेवन व्यक्ति के बोलने और समझने की ��मता को प्रभावित करता है। वही मनोविज्ञान कहता है कि बचपन और किशोरावस्था के अनुभव व्यक्ति की भाषा, व्यवहार और व्यक्तित्व पर गहरी छाप छोड़ते हैं। वही संस्कार आगे चलकर सार्वजनिक जीवन में भी झलकते हैं।
CM के “करप्ट माउथ” होने की वजह शायद यही है।
जिन्हें CM का इतिहास नहीं पता, उनके लिए यह दबाई गई जानकारी है:
• मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 1994 के आसपास अजय सिंह बिष्ट अपने पारिवारिक परिवहन व्यवसाय में सहयोग कर रहे थे।
• उस समय उनके पास तीन बसें और एक ट्रक था।
• संभवतः उन्होंने यह भाषिक अभद्रता उसी दौर में, डग्गामार वाहन चलवाते समय सीखी।
• अजय सिंह बिष्ट के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट और गोरखनाथ मठ के पूर्व महंत श्री अवैद्यनाथ जी यानी श्री कृपाल सिंह बिष्ट जी, रिश्ते में भाई बताए जाते हैं।
• कहा जाता है कि बाद में उनके चाचा ने ही उन्हें मठ में बुलाया।
• महंत श्री अवैद्यनाथ जी ने अपने भतीजे अजय सिंह बिष्ट को कुछ ही वर्षों में मठ का उत्तराधिकारी बना दिया।
सवाल उठता है: उत्तराधिकारी के रूप में उन्हीं को क्यों चुना गया? क्या यह केवल योग्यता का निर्णय था या रिश्तेदारी का भी प्रभाव था? पहले मठ की गद्दी मिली, फिर कुछ ही वर्षों में लोकसभा की सीट भी।
स्पष्ट किया जाए ��ि मठ में महंत चुनने के लिए क्या कोई औपचारिक चुनाव प्रक्रिया हुई थी? डग्गामार वाहन चलवाने वाला व्यक्ति क्या 4 वर्षों में ही इतना योग्य हो गया? यदि नहीं, तो क्या इसे ‘पक्षपाती परिवारवाद’ नहीं कहा जाना चाहिए?
और अंत में- पद और परिधान रिश्तों और समय की मदद से मिल सकते हैं, पर भाषा और व्यवहार नहीं।
#असफल_मुख्यमंत्री
#CM_CorruptMouth
इसकी एक सुई स्वास्थ्य मंत्रालय को लगवा दी जाए तो शायद उनकी तबियत सुधर जाए।
भाजपा इंसान को इंसान कहाँ समझती है इसीलिए तो नोएडा के ज़िला अस्पताल में इंसानों के लिए जानवरों की सिरिंज मँगा ली। शायद इसमें कमीशन ज़्यादा मिल रहा होगा।
स्वास्थ्य मंत्री छुट्टी पर हैं या उनकी छुट्टी हो गयी है।
सघन जाँच हो, घोर निंदनीय!
देवरिया और गोरखपुर हैं ही कितनी दूर।
भाजपाई नक़ली नोट तो देश के अंदर चला रहे हैं और असली नोट देश के बाहर ले जा रहे हैं। नक़ली नोट चलानेवालों की तस्वीरें, भाजपा के विधायक के साथ सड़क से लेकर उनके अपने कार्यालयों तक में सबूत के तौर पर मिल चुकी हैं, तो फिर उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करने में देरी किस बात क���? शायद माननीय जी का शासन-प्रशासन इस बात से घबरा रहा है कि ‘बाटी-चोखा बैठक’ में शामिल लोगों के विरुध्द कार्रवाई करने से कहीं ‘हाता नहीं भाता’ वाला मामला और न गरमा जाए या फिर इस गोरखधंधे में सबकी हिस्सेदारी है, देवरिया और गोरखपुर हैं ही कितनी दूर।
थोड़े कहे को, ज़्यादा समझिएगा!
गैस ने ‘चाट’ की दुकाने बंद कर दी हैं और जनता का विरोध देखकर ‘चाटुकारिता’ की भी दुकानें जल्दी ही बंद हो जाएंगी… उनके शटर गिरना तो शुरू ही हो चुके हैं… बस ताला लगना बाक़ी है।
दाना बंद, गाना बंद!
भाजपा के बेधड़क भ्रष्टाचार काल में अब तो कैमरे का भी लिहाज़ नहीं रहा, अंडर टेबल तो सुना था, यहाँ तो ओवर टेबल पैसा लिया जा रहा है। अब टेबल के ऊपर से घूस लेने में अधिकारियों को कोई झिझक नहीं है क्योंकि ऊपर तक जाता भी है।
भाजपा राज में पैसे के पहिये लगाये बिना कोई फ़ाइल आगे नहीं बढ़ती है। कैमरे के सामने इस तरह का अवैध कार्य करने की प्रेरणा क��� पीछे चंडीगढ़ का भाजपाई महाकाण्ड है
देखते हैं इस घूसख़ोर पुलिसवाले का निलंबन होता है या ‘गुड वर्क’ के प्रशंसा-पत्र के साथ प्रमोशन।
भाजपा राज़ मतलब महाभ्रष्टाचार!
इलाहाबाद में फाफामऊ के टिकरी में सत्यम शिवम शुभम फॉर्मेसी कॉलेज के प्रबंधक संजय शुक्ला के पास बी-फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र अपने आगामी परीक्षा का एडमिट कार्ड मांगने व कुछ जायज़ माँग को लेकर गए थे, उनकी माँगो को पूरी करने के बाजए उनको प्रबंधक द्वाराबेरहमी से मारा पीटा गया व गंदी