संविधान लाइव यात्रा दूसरे पड़ाव के दौरान अनूपपुर पहुँची है। यहां ताराडाँड उराँव जनजाति के साथियों के मुलाकात की। उराँव जनजाति छत्तीसगढ़ के विस्थापित समुदाय में से है। टीम सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक परिस्थितियों पर बातचीत हुई।
#samvidhanliveyatra2024#madhyapradesh#Tribe
तस्वीर भानपुरा खेड़ा, मंडला जिले से है। गोंड जनजातीय क्षेत्रों में बढ़ता शहरीकरण उनके पुराने घरों की संरचना को खत्म कर रहा है। उनके पुराने पद्धति पर बने प्राकृतिक घर, आंगन और ��ीवारें प्रकृति के अनुकूल थे, साथ उनको बनाने की लागत भी कम थी।
#samvidhanliveyatra2024 #MadhyaPradesh
हरदा जिले के गांव हिरनखेड़ा में हमारी मुलाकात संरपच अमृता जी से हुई।उन्होंने गांव में महिलाओं की स्थिति पर बातचीत की।उनके द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली रोजगार संबंधी ट्रेनिंग ने महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।आगे वह शिक्षा,स्वास्थ्य और स्वच्छता पर काम करना चाहतीहै
यह तस्वीर पिपरिया के गाँधी वार्ड की है। जहाँ नालियों की व्यवस्था का बहुत बड़ा संकट है। आँगनबाड़ी स्कूल तक की व्यवस्था नहीं है। र���जगार और पलायन की भारी समस्या है। 300 रुपये की दिहाड़ी के लिए मजदूरी मानव मंडी में जाते हैं। मनरेगा स्कीम में किसी का नाम नहीं है।
संविधान लाइव यात्रा 2024
दूसरा पड़ाव के दौरान हमारी ग्राउंड टीम पलानी गैलडुब्बा गाँव पहुँची। जहाँ हमारी मुलाकात किसान विस्तलाल जी से हुई। बातों के दौरान उन्होनें पुराने आदिवासी जीवन, पलायन की समस्या, खानपान, शादी की रीतिरिवाज इत्यादि मुद्दों पर अपनी राय रखी।
बनखेड़ी में हमारी मुलाकात हरि गोविंद से हुई।इस दौरान किशोर भारती संस्थान के कृषि क्षेत्रों में किए गए कार्यों पर चर्चा हुई। उन्होनें बताया कि सीमांत किसानों के लिए जैविक खेती अपनाना मुश्किल है।क्योंकि उत्पादन कम है,और जैविक कृषि उत्पाद के दाम नहीं मिल पा रहे हैं। #samvidhanlive
संविधानलाइव यात्रा के दूसरे पड़ाव के दौरान हमारी मुलाकात पलानी गैलडुब्बा गांव के सुकाली जी से हुई। सुकाली जी ने हमसे आदिवासी जीवन, रीतिरिवाज और खेती पर चर्चा की। साथ ही गोदना कला और बदलते परिधान व भाषा पर भी बातचीत हुई।#samvidhanlive#samvidhanliveyatra#socialwork#madhaypradesh
संविधान लाइव की यात्रा पातालकोट के गेलडुब्बा पहुँची। जहां हमने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता जी से मुलाकात की। अनिता जी घरेलू हिंसा की प्रताड़ना से पीड़ित हैं। अपने बच्चों का पालन-पोषण, वह खुद करती हैं। इसके बाबजूद भी ससुराल वाले अनिता को नौकरी करने से मना करते हैं।#samvidhanlive
संविधान लाइव यात्रा 2024, दूसरे पड़ाव के दौरान होशंगाबाद के पिपरिया पहुँची। जहां हमने गांधी वार्ड में मजदूर समुदाय से बातचीत की, इस दौरान उन्होनें बेरोजगारी, अशिक्षा,नालियों की गंदगी,अस्वच्छता और स्वास्थ्य की सीमित सुविधाएं को यहां की गहन समस्या बताया। #samvidhanlive
संविधान लाइव यात्रा की टीम छठवें दिन पिपरिया गाँधी वार्ड के पुरानी बस्ती में पहुँची है। यहाँ समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मीनारायण सोनी जी से सा���्षात्कार करते हुए।
#SamvidhanLive #samvidhanliveyatra2024