2nd Grade भर्ती में 4037 पद बढ़ाए गए हैं, यान��� लगभग 62% पद वृद्धि हुई है। सामान्य रूप से 50% या उससे अधिक पद वृद्धि होने पर आवेदन पुनः खोलने की मांग उठती रही है।
साथ ही, 100% पद वृद्धि वाला नियम बाद में लागू हुआ है, जबकि यह भर्ती उससे पहले की प्रक्रिया का हिस्सा है। ऐसे में हजारों ऐसे अभ्यर्थी हैं जो नए बढ़े पदों के अनुसार आवेदन करने का अवसर चाहते हैं।
बेरोजगार विद्यार्थियों की यह मांग तर्कसंगत मानी जा सकती है कि जब पदों में इतनी बड़ी वृद्धि हुई है, तो आवेदन पोर्टल को दोबारा खोला जाना चाहिए, ताकि नए पात्र अभ्यर्थियों को भी समान अवसर मिल सके।
सरकार से विशेष निवेदन 🙌🙏
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिओपन_किजिए
सेवा में,
सचिव महोदय, @RPSC1
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC),
अजमेर, राजस्थान।
विषय: वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 में 50% से अधिक पद वृद्धि, नवीन श्रेणियों में पद जोड़े जाने तथा बी.एड. अंतिम वर्ष (Appearing) अभ्यर्थियों के हित में ऑनलाइन आवेदन पुनः आमंत्रित (Form Re-open) करने एवं 12 जुलाई 2026 से प्रस्तावित परीक्षा स्थगित किए जाने बाबत।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 17.07.2025 को वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का विज्ञापन 6500 पदों के लिए जारी किया गया था।
विज्ञापन जारी होने की तिथि पर प्रभावी नियमों के अनुसार प्रक्रियाधीन भर्ती में 50% तक पद वृद्धि बिना पुनः आवेदन आमंत्रित किए की जा सकती थी, जबकि 50% से अधिक पद वृद्धि होने पर आवेदन पुनः आमंत्रित (Form Re-open) करना आवश्यक था���
इसके पश्चात राज्य सरकार द्वारा दिनांक 21.07.2025 को नियमों में संशोधन कर उक्त सीमा 50% से बढ़ाकर 100% कर दी गई। संशोधन आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि यह राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से प्रभावी होगा। विधि के स्थापित सिद्धांतों के अनुसार, जब तक किस��� संशोधन को स्पष्ट रूप से पूर्वव्यापी (Retrospective) प्रभाव नहीं दिया जाता, तब तक वह पूर्व में जारी विज्ञापनों पर लागू नहीं माना जाता। अतः दिनांक 17.07.2025 को जारी विज्ञापन पर उसी समय प्रभावी नियम लागू होने चाहिए।
इसके बावजूद आयोग द्वारा दिनांक 25.06.2026 को 4037 अतिरिक्त पद जोड़कर कुल पदों की संख्या 6500 से बढ़ाकर 10537 कर दी गई, जो मूल विज्ञापित पदों की तुलना में लगभग 62% की वृद्धि है। इतनी बड़ी पद वृद्धि के बावजूद आवेदन पुनः आमंत्रित नहीं किए गए, जिससे अनेक पात्र अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित रह गए।
इसके अतिरिक्त संशोधित पद वर्गीकरण में सहरिया महिला श्रेणी के लिए पहली बार 2 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि मूल विज्ञापन में इस श्रेणी के लिए कोई पद उपलब्ध नहीं था। किसी नई श्रेणी के लिए पहली बार पद निर्धारित होने पर उस श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर प्रदान करना समान अवसर, प्राकृतिक न्याय तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 16 की भावना के अनुरूप आवश्यक है।
साथ ही, वर्तमान में बड़ी संख्या में बी.एड. अंतिम वर्ष (Appearing) के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जो निर्धारित पात्रता तिथि तक अपनी शैक्षणिक ��ोग्यता पूर्ण कर लेंगे। यदि आवेदन पुनः आमंत्रित किए जाते हैं तो ऐसे अभ्यर्थियों को भी इस महत्वपूर्ण भर्ती में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। यह भर्ती कई वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित हो रही है, अतः अधिकतम पात्र अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करना लोकहित एवं गुणवत्तापूर्ण चयन की दृष्टि से आवश्यक है।
वर्तमान में इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई 2026 से प्रस्तावित है। यदि आवेदन पुनः आमंत्रित किए बिना परीक्षा आयोजित कर दी जाती है, तो बड़ी संख्या में पात्र अभ्यर्थी स्थायी रूप से इस भर्ती से वंचित हो जाएंगे तथा भविष्य में अनावश्यक न्यायिक विवाद उत्पन्न होने की भी संभावना रहेगी।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि—
1. 12 जुलाई 2026 से प्रस्तावित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 को तत्काल प्रभाव से स्थगित (Postpone) किया जाए।
2. 50% से अधिक पद वृद्धि होने के कारण ऑनलाइन आव���दन पुनः आमंत्रित (Form Re-open) किए जाएँ।
3. संशोधित पद वर्गीकरण में जोड़ी गई नई श्रेणियों, विशेषकर सहरिया महिला श्रेणी, के पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाए।
4. बी.एड. अंतिम वर्ष (Appearing) के उन अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का अवसर दिया जाए, जो निर्धारित पात्रता तिथि तक अपनी शैक्षणिक योग्यता पूर्ण कर लेते हैं।
5. भर्ती प्रक्रिया को समान अवसर, पारदर्शिता, प्राकृतिक न्याय तथा प्रचलित नियमों के अनुरूप संचालित किया जाए।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग निष्पक्ष, पारदर्शी ��वं विधिसम्मत भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए उपर्युक्त तथ्यों पर गंभीरतापूर्वक विचार करेगा तथा समस्त पात्र अभ्यर्थियों के हित में न्यायोचित निर्णय लेगा।
भवदीय,
समस्त पात्र अभ्यर्थी
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025
राजस्थान
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिऑपन_किजिए
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वन-डे विश्वकप जीतने पर पूरे देश को हार्दिक बधाई। हमारी महिला टीम द्वारा यह पहला विश्व कप जीत के सब के लिए ऐतिहासिक पल बना दिया एवं पूरे देश को गौरवान्वित महसूस करवाया।हम सबको गर्व है अपनी टीम पर
म्हारी छोरिया....😎😎
#ICCWomensWorldCup2025
#RPSC1 ���्याख्याता भर्ती में तकनीकी गड़बड़ी ने हज़ारों युवाओं के सपनों का गला घोंट दिया।
एक दिन सर्वर जाम रहा,उसका खामियाजा युवा भुगतेंगे क्या
अंतिम तिथि बढ़ाइए, वरना यह गड़बड़ी नहीं,यह अन्याय होंगा
माननीय @madandilawar जी आप युवाओं के हित में संज्ञान लीजिए।।
#1st_ग्रेड_डेट_बढ़ाओ
मान्यवर #BhajanlalSharma ji
#1st_ग्रेड_डेट_बढ़ाओ
पिछले चार-पांच दिन से SSO RAJASTHAN और recruitment portal चल नहीं रहा
जिससे हजारों अभ्यर्थी प्रथम श्रेणी भर्ती परीक्षा का आवेदन नहीं कर पाए।
अतः #1st_ग्रेड_डेट_बढ़ाओ और अभ्यर्थियों को लाभान्वित करें,न्याय प्रदान करे
@RPSC1 राजस्थान सरकार
@BhajanlalBjp
शिक्षा मंत्री
@madandilawar
और
@RPSC1
अभ्यर्थियों के प्रति थोड़ी संवेदनशीलता दिखाते हुए व्याख्याता भर्ती आवेदन पोर्टल पुनः चालू कर राहत प्रदा��� करे। SSO सर्वर लोड से ठप हुआ तथा आवेदन सबमिट नहीं हो सके।।
#1st_ग्रेड_डेट_बढ़ाओ