सम्मानित उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मेरे वरिष्ठ, ज्येष्ठ, कनिष्ठ एवं समस्त पदाधिकारीगण तथा प्रिय साथियों,
उत्तर प्रदेश कांग्रेस परिवार के साथ अपनी राजनीतिक एवं संगठनात्मक यात्रा शुरू करने जा रहा हूँ ।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह मेरे लिए केवल एक पद या दायित्व नहीं, बल्कि विश्वास, सेवा और संघर्ष का अवसर है। मैं इस विश्वास को पूरी ईमानदारी, निष्ठा, मेहनत, लगन और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लेता हूँ।
मेरे लिए संगठन सर्वोपरि है और संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं में निहित होती है। हमारे वरिष्ठ नेताओं का अनुभव, ज्येष्ठ साथियों का मार्गदर्शन, कनिष्ठ साथियों की ऊर्जा, युवाओं का उत्साह, मातृशक्ति का संकल्प और प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत—यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। इसलिए मैं इस नई शुरुआत को ‘मैं’ की नहीं, बल्कि ‘हम’ की शुरुआत मानता हूँ।
मैं आप सभी के साथ मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय, जनोन्मुखी एवं संघर्षशील बनाने के लिए निरंतर प्रयास करूँगा। मेरा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की बात सुनी जाए, प्रत्येक साथी के सुझाव को महत्व मिले और संगठन के प्रत्येक स्तर पर आपसी संवाद, समन्वय एवं सहयोग की भावना और मजबूत हो।
आने वाले समय में हम सभी के सामने अनेक महत्वपूर्ण चुनौतियां और अवसर हैं। इन चुनौतियों का सामना हम तभी कर सकते हैं जब हम एकजुटता, अनुशासन, समन्वय और निरंतर संघर्ष को अपनी कार्यशैली का आधार बनाएं। व्यक्तिगत मतभेदों और छोटे-छोटे मनमुटावों से ऊपर उठकर संगठन और जनहित को प्राथमिकता देना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
मैं भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर आप सभी के साथ संवाद करने और मिलकर आगे बढ़ने के लिए अत्यंत उत्साहित हूँ। हम ऐसी कार्ययोजना तैयार करें जिसमें संगठन के विस्तार के साथ-साथ जनसरोकारों को प्रमुख स्थान मिले; जिसमें कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जनता के बीच दिखाई दे; जिसमें कांग्रेस का प्रत्येक साथी अपने क्षेत्र में संगठन की मजबूत आवाज बने।
मैं आप सभी वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन, ज्येष्ठ साथियों से सहयोग, कनिष्ठ साथियों से ऊर्जा एवं सक्रियता और प्रत्येक कार्यकर्ता से समर्पण एवं सहभागिता की अपेक्षा करता हूँ। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि संगठन की जिम्मेदारी को निभाते हुए मैं स्वयं भी हर स्तर पर उपलब्ध रहने और पूरी क्षमता के साथ काम करने का प्रयास करूँगा।
यह यात्रा अकेले किसी एक व्यक्ति की यात्रा नहीं हो सकती। यह हम सभी की सामूहिक यात्रा है। सफलता भी तभी मिलेगी जब हम सभी साथ चलेंगे, एक-दूसरे का हाथ थामेंगे और संगठन की मजबूती के लिए पूरी शक्ति से काम करेंगे।
मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रत्येक साथी अपने दायित्व को समझते हुए पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना योगदान देगा। हम अपने वरिष्ठों के अनुभव से सीखेंगे, युवाओं की ऊर्जा को शक्ति बनाएंगे और प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत को संगठन की ताकत में परिवर्तित करेंगे।
मुझे आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि हम सब मिलकर, एकजुट होकर और पूरी शक्ति के साथ संघर्ष करेंगे और जीतेंगे।
आपका साथी,
आपका सहयोगी,
संजीव आर्य
@INCUttarPradesh@INCIndia@AdvRajendraPal@gurdeepsappal@kashikirai@IamYashpalArya@RahulGandhi@priyankagandhi@kharge@kcvenugopalmp
हम रुकने वाले नहीं हैं, हम End Goal तक जाएंगे।
पिछले कुछ दिनों में हमने जिस ताकत और एकजुटता के साथ काम किया है, वह हम करते रहेंगे और साथ मिलकर अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
📍 दिल्ली
INDIA गठबंधन द्वारा चलाए गए सभी कार्यक्रम सफल रहे और हमने जनता के मुद्दों को सामने लाने और सुलझाने का काम किया।
हमारे इन कार्यक्रमों में नौजवान साथियों के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़े।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी
📍 दिल्ली
आज के इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले हर एक व्यक्ति का मैं दिल से धन्यवाद करना चाहता हूँ। उन करोड़ों लोगों का भी धन्यवाद, जिन्होंने दोपहर 3 बजे अपने-अपने तरीके से इस आंदोलन को समर्थन दिया। INDIA गठबंधन के नेताओं, कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और INDIA गठबंधन के तमाम कार्यकर्ताओं का भी बहुत-बहुत धन्यवाद।
आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण था, क्योंकि हमें सरकार को यह दिखाना था कि भारत की जनता डरने वाली नहीं है। आप हमें मारिए, धमकाइए, डराने की कोशिश कीजिए, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। हम आपकी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
मैं सोच रहा था कि RSS के वो कायर लोग कहाँ थे, जो परसों हमारे युवा साथियों को पीट रहे थे? कहाँ थे वो लोग? आज तो मुझे उनमें से कोई दिखाई नहीं दिया।
जब हम वहाँ खड़े हैं, जब देश की जनता वहाँ खड़ी है, तो तुम बाहर क्यों नहीं आते? अपनी छोटी-छोटी गमछियाँ पहनकर क्यों नहीं बाहर आते हो और देखते हो कि क्या होता है?
क्योंकि तुम भी देश के प्रधानमंत्री की तरह सिर्फ़ गुंडागर्दी करना जानते हो। तुममें सामने आकर खड़े होने की हिम्मत नहीं है। तुम सिर्फ़ सत्ता और ताक़त के दम पर लड़ सकते हो।
इसलिए आज जो कुछ हुआ, उसे देखकर बहुत खुशी होती है। मुझे आप सभी पर गर्व है। सबने एक टीम की तरह काम किया।
जैसा कि मैंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ये अलग-अलग प्रदर्शन नहीं हैं। यह एक ही आंदोलन है, जिसमें हम सब एक साथ खड़े हैं।
हममें से हर एक व्यक्ति संविधान के इन हत्यारों, हमारे लोकतंत्र को कुचलने वालों के ख़िलाफ़ खड़ा होगा। और हम एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे।
मैं उन सभी सिविल सोसाइटी संगठनों का भी दिल से धन्यवाद करना चाहता हूँ, जो आज हमारे साथ आए और जिन्होंने हमारा समर्थन किया। आपके समर्थन की हम कद्र करते हैं। हम आप सभी से मोहब्बत करते हैं।
भारत की सोच, हमारे संविधान के विचार और हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए आज सड़कों पर उतरने वाले हर व्यक्ति का धन्यवाद।
मुझे उन सभी लोगों पर बेहद गर्व है, जो आज सड़कों पर उतरे।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
Lakhs and lakhs and lakhs of patriotic citizens joined our Chalo Dilli March.
This is the people's power, Modi ji. They are on the streets, with only one message -
VOTE CHOR, GADDI CHHOD!
We will not rest until you are unseated.
आपका दमन जितना बढ़ेगा, हमारा संघर्ष उतना ही जोरदार होगा! ✊🔥
ज्ञानू और जानू, याद रखना—
न डरेंगे, न झुकेंगे, न रुकेंगे!
संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारी आवाज़ और बुलंद होगी। 🇮🇳
दमन के सामने संघर्ष, तानाशाही के सामने लोकतंत्र
@INCUttarPradesh@INCIndia@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@kharge