कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में अक्टूबर में चार अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मुकाबले खेले जाएंगे. 3 और 6 अक्टूबर को पुरुष वर्ग के दो, जबकि 8 और 11 अक्टूबर को महिला वर्ग के दो मुकाबले होंगे. देखें पूरा वीडियो.
#SaltLakeStadium#Football#WestBengal#SportsNews#SanmargHindi
अरब सागर में एक ईरानी नौका से 526 किलोग्राम हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,000 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पांच पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों को हिरासत में लिया गया।
#IndianCoastGuard#AntiDrugOperation#SanmargHindi
सितंबर सीरीज में Nifty 6.7% टूटा, जो 25 साल में सितंबर की सबसे बड़ी गिरावट है। इंडेक्स 22,600 के नीचे फिसलकर 22,569 तक पहुंचा। अक्टूबर में 22,800-22,900 अहम रेजिस्टेंस, जबकि 22,550-22,500 सपोर्ट जोन माना जा रहा है।
#Nifty#StockMarket#ShareMarket#MarketUpdate#SanmargHindi
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स ने OROP की मांग उठाई है। मांग है कि समान पद और सेवा अवधि वाले केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन में बड़ा अंतर न हो। संगठन इसे लेवल 1 से 18 तक लागू करने की मांग कर रहे हैं।
#8thPayCommission#OROP#GovernmentEmployees#SanmargHindi
Inox Clean Energy ने ₹10,000 करोड़ तक के IPO के लिए SEBI में DRHP दाखिल किया है। इसमें ₹8,000 करोड़ Fresh Issue और ₹2,000 करोड़ तक OFS होगा। कंपनी करीब ₹1,600 करोड़ का Pre-IPO Placement भी कर सकती है।
#InoxCleanEnergy#IPO#StockMarket#BusinessNews#SanmargHindi
1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर बुकिंग के लिए BAA यानी e-KYC जरूरी होगा। 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG ग्राहकों में करीब 89.9% ने BAA पूरा कर लिया है। बाकी ग्राहक डिलीवरी कर्मचारी या LPG वितरक के जरिए KYC करा सकते हैं।
#LPG#EKYC#LPGBooking#GasCylinder#NewsUpdate#India#SanmargHindi
पश्चिम बंगाल में ‘सारथी’ योजना की आज हावड़ा से शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी दोपहर 12 बजे योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत 2026-27 में 12.59 लाख छात्रों को करीब ₹508 करोड़ की लागत से साइकिल वितरित की जाएगी।
#SaarthiYojana#WestBengalGovernment#Howrah#SanmargHindi