एक बार टीचर ने एक अनोखा प्रयोग किया—हर बच्चे को एक गुब्बारा दिया ��र बोला इसपर अपना नाम लिखो और गलियारे में फेंकते जाओ। बच्चों ने गुब्बारा फुलाया, अपना नाम लिखा और उसे गलियारे में फेंक दिया।
कुछ मिनटों बाद…
पूरा गलियारा रंग-बिरंगे गुब्बारों से भर चुका था।
टीचर ने कहा—“अब 5 मिनट में अपना-अपना गुब्बारा ढूँढो।”
सैकड़ों गुब्बारे, हर बच्चा दौड़ रहा था, घबराहट, अफरा-तफरी, कुछ तो फट भी जा रहे थे…पर नतीजा?
एक भी स्टूडेंट अपना गुब्बारा नहीं ढूँढ पाया।
टीचर मुस्��ुराई और उन्होंने कहा—“अच्छा बच्चों, अब एक काम करो…जो पहला गुब्बारा मिले, उस पर जो नाम लिखा है, उसे जाकर उस बच्चे को दे दो।”
और देखते ही देखते—5 मिनट के भीतर हर बच्चे के हाथ में उसका गुब्बारा वापस था।
टीचर ने उस दिन ज़िंदगी का सबसे बड़ा सबक बच्चों को सिखाया जो आज हमसब को भी सीखना चाहिए—
“खुशियां गुब्बारे की तरह है…जब हम सिर्फ अपनी तलाश करते हैं, हम उसे खो देते हैं।
लेकिन जब हम दूसरों की खुशी ढ��ँढ़ने लगते हैं, तो हमारी अपनी खुशी खुद हमारे पास लौट आती है।”
वही सुकून, वही आनंद हमें तब मिलता है जब हम किसी और का हाथ थामकर उसे ऊपर उठाते हैं।
अगर इस दुनिया में थोड़ी भी अच्छाई बची है, तो वो सिर्फ इसी वजह से—क्योंकि कुछ लोग अपनी नहीं, दूसरों की खुशी ढूँढते हैं।
वैसे आपको कैसा लगता है—जब आप दूसरों की मदद करते हैं?
कहानी है एक कथावाचक की…नाम— इंद्रेश उपाध्याय।
मंच पर जब बैठते थे, तो आवाज़ में विरक्ति, शब्दों में त्याग, और चेहरे पर वैराग्य का तेज़ होता था।
मोह–माया छोड़ो, सादगी अपनाओ…
यही ज्ञान हर सभा में बाँ��ा जाता था।
लेकिन ज़िंदगी की गाथा तब बदली जब अपनी ही शादी की बारी आई।
अचानक वही कथावाचक जयपुर के Taj Amer में चमकते नजर आए—
भव्य सजावट,
सेलिब्रिटी मेहमान,
लाखों के परिधान,
और करोड़ों का इंतजाम…
जो व्यक्ति मंच से मोह-माया त्यागने की सीख दी, वही अपनी शादी में मोह-माया की पूरी किताब खोल दी।
सादगी बस प्रवचन में रह गई इनके, असल जिंदगी में दिखा—
ग्रैंड लग्ज़री वेडिंग का पूरा अध्याय।
असल में मोह-माया कभी बुरी नहीं थी…
बस दूसरों के लिए बुरी थी! 😄
कब तक मूर्ख ��ोग ऐसे पाखंडियों के चंगुल में फंसते रहेंगे?
ऐसा नहीं है कि सिर्फ़ पृथ्वीलोक पर मनुष्य ही ओवरटाइम से परेशान हैं।
देवलोक में देवता लोग भी ओवरटाइम कर रहे हैं, वो भी अब 19-20 देखकर जोड़ियां बना दे रहें हैं।
देखिए कैसे बनती हैं जोड़ियां 😄 https://t.co/oE9pGLuUQL
आज मेरी एक रशियन दोस्त का फोन आया, सोशल मीडिया पर ये तस्वीर उसने भी देखी।
उसने मुझे जो कहा- "Чуваки, вы такие идиоты, вы поклоняетесь Путину 😂"
बात उसने भी ठीक ही कही इसलिए मैने भी ज्यादा डिफेंड करने की कोशिश नहीं की।
आप मेरी जगह होते तो क्या करते?
क्या आप जानते है��� सर्दियों में 'तिल' (Sesame Seeds) सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि सेहत का खजाना है। चाहे काले हों या सफेद, ये छोटे बीज बड़े जादुई हैं।
सर्दियों में इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें - ये रहे 5 बड़े कारण:
1️⃣नेचुरल वॉर्मर (Natural Heater): 🔥
तिल की तासीर गर्म होती है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और ठंड के असर को कम करता है।
2️⃣मजबूत हड्डियां (Strong Bones): 🦴
दूध से भी ज्यादा कैल्शियम! जोड़ों के दर्द और हड्डियों की कमजोरी को ���ूर रखने के लिए सर्दियों में इसका सेवन रामबाण है।
3️⃣इम्यूनिटी बूस्टर (Immunity Booster): 🛡
जिंक और आयरन से भरपूर तिल आपको मौसमी बीमारियों, सर्दी और जुकाम से लड़ने की ताकत देते हैं।
4️⃣चमकती त्वचा (Glowing Skin): ✨
सर्दियों में रूखी त्वचा से परेशान हैं? तिल का नेचुरल ऑयल और विटामिन E स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज रखता है।
5️⃣पाचन और एनर्जी (Digestion & Energy): ⚡
फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पाचन दुरुस्त रखता है और सुस्त��� भगाकर दिनभर एनर्जी देता है।
तो बताईए कब से खाना शुरू कर रहे हैं तिल ?
क्या कभी आपके मन में ये प्रश्न नहीं आया कि अगर रुपया कमजोर हो रहा है तो GDP कैसे बढ़ रही है?
इसको समझने के लिए थोड़ा पढ़ना पड़ेगा 😃
सोचिए आपके घर में दो चीज़ें हैं:
1. आपकी आय (GDP)
2. आपकी जेब में असली बचत (रुपया)
अब अगर आपकी आय थोड़ी बढ़ जाए, लेकिन खर्च उससे दोगुना बढ़ जाए जैसा कि अमूमन होता है जब महंगाई बढ़ती है।
अब कागज़ पर तो आप अमीर दिखेंगे…पर जेब में पहले से कम पैसे बचेंगे क्योंकि उपभोग की चीजें महंगी हो गयी हैं। भारत की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।
GDP का मतलब है - देश में जितनी चीज़ें बन रही हैं, बिक रही हैं, सेवाएँ चल रही हैं, उन सबका योग।
यानी ज्यादा खर्च = ज्यादा GDP
चाहे वो खर्च आपकी जेब काटकर ही क्यों न हो… GDP को उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
सरकार ऐसे ही नंबर दिखाती है - “देखो GDP बढ़ गया!”
पर ये नहीं बताती कि आपकी जेब से पैसा निकलकर GDP बढ़ रहा है।
GDP की दर सुनकर लगता है देश तरक्की कर रहा है।
पर रुपये की गिरावट बताती है -
“तरक्की तो सिर्फ़ कागज़ पर है, असली ताकत तो डॉलर के हाथ में।”
GDP बढ़ता रहे, लेकिन अगर रुपया गिर रहा है
तो इसका मतलब साफ है:👇
“घर बाहर से तो चमक रहा है… पर अंदर की दीवारें कमजोर हो रही हैं।”
अपनी राय जरूर साझा करें!🙏
क्या आप जानते हैं धूम्रपान हानिकारक नहीं फायदेमंद है - स्वास्थ्य नहीं, अर्थव्यवस्था के लिए!
इन तीन पहलुओं पर गौर कीजिए फ़िर आपको भी लगेगा - हां धूम्रपान से तो फायदा ही फायदा है!
सरकार का फायदा: इस तरह के नशी��े पदार्थों को बेचने की अनुमति के बदले सरकार को बहुत मोटी कमाई टैक्स के रूप में होती है।
बेचने वाले का फायदा: मै ऐसे दो-तीन लोगों को जनता हूँ जो दिल्ली जैसे शहर में सिगरेट और तंबाकू की गुमटी चलते हैं और ख़ुद का फ्लैट है, गाड़ी है। कुल मिलाकर बेचने वाला भी लाख रुपए महीना कमा ले रहा है।
हॉस्पिटल का फायदा: जब सबलोग सिगरेट और गुटखा खाएंगे तो जाहिर सी बात है मुंह का कैंसर, लंग्स कैंसर जैसी बीमारियां होंगी। फ़िर लोग अस्पताल जाएंगे वहां जाने के बाद फिर जब तक आपके गहने, जमीन, सेविंग्स खत्�� नहीं हो जाती आप लगे रहते हो। और यहीं से होता है सरकार को मोटा मुनाफा।
तो आया समझ कि सिगरेट पीने के फायदे ही फायदे हैं, और आपको अब ये भी लग रहा होगा तभी सरकार ऐसे उत्पादों के बिक्री पर रोक नहीं लगाती।
आप अपनी राय/विचार कॉमेंट में ज़रूर लिखें 👇
कितना आसान होता है बच्चों के लिए ये कह देना कि माँ - पापा आपने हमारे लिए किया ही क्या है..?
आज जब ये वीडियो नजरों से टकराया तो दिल को छू गया। प्रकृति की एक ऐसी कला जो हम इंसानों को सोचने पर मजबूर करती है।
देखिए कैसे बत्तख माता-पिता अपने बच्चों के लिए बर्फ़ की परत तोड़ के रास्ता बनाकर बाहर किनारे ले जा रहे हैं। वो जानते हैं अभी बच्चे ऐसा नहीं कर पाएंगे, उनको नुकसान हो सकता है।
माँ-बाप कभी नहीं चाहते कि उनके जीते जी उनके बच्चों के ऊपर कोई आँच भी आए। उनकी हर दुआ और प्रार्थना में बस एक ही चीज होती है - मेरे बच्चे हमेशा खुश और सुखी रहें।
क्या आपने कभी अपने माता-पिता को सरप्राइज़ किया है - यदि हां तो कैसे?
क्या आपको टन्न की आवाज आयी...?
क्या कारण है हिंदुस्तान का रुपइया पतला होता जा रहा है? ये जवाब देना पड़ेगा आपको, देश आ���से जवाब माँग रहा है!
Indian Rupee hit all time low ⏬
सुप्रीम कोर्ट ने अशलील कॉन्टेंट को लेकर केंद्र सरकार को शक्त निर्देश देते हुए 4 सप्ताह के भीतर ठोस पॉलिसी बनाने को कहा है।
आपको पता होगा इसी साल जुलाई में भारत सरकार ने 25 ऐसे ऐप पर प्रतिबंध लगाया था लेकिन क्या सोशल मीडिया पर अश्लीलता रुकी? शायद आपका भी जवाब होगा नहीं!
आख़िर कौन है इसका जिम्मेदार - कॉन्टेंट क्रिएटर्स या सरकार?