शिक्षा राष्ट्र के चरित्र का निर्माण करती है, उसकी चेतना को संस्कारित करती है और उसके भविष्य की दिशा निर्धारित करती है।
श्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने मा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में इसी 'राष्ट्रदृष्टि' को अपने कार्य का आधार बनाया। विद्यार्��ी जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका सतत प्रयास रहा कि भारत का प्रत्येक युवा अवसरों से जुड़े, अपनी प्रतिभा को पहचान सके, अपनी जड़ों पर गर्व करे और 'विकसित भारत' के संकल्प का सक्रिय भागीदार बने।
उनके नेतृत्व में शिक्षा को नवाचार, कौशल, भारतीय ज्ञान परंपरा, अनुसंधान और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास हुए। उनके प्रयासों ने देश की शिक्षा व्यवस्था में नए विमर्शों, नई स��भावनाओं और नए आत्मविश्वास का संचार किया।
सार्वजनिक जीवन में दायित्व बदलते रहते हैं, किंतु राष्ट्रहित में किया गया समर्पित कार्य समय के साथ और अधिक प्रेरणादायी बन जाता है।
मा. धर्मेंद्र प्रधान जी, शिक्षा, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्रति आपके समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व व अथक प्रयासों के लिए हृदय से आभार एवं साधुवाद।
पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में आपकी ऊर्जा, अनुभव और कर्मनिष्ठा आगे भी 'विकसित भारत' की विकास यात्रा को नई दिशा व नई गति प्रदान करती रहेगी। सार्वजनिक जीवन की आगामी यात्रा के लिए अनंत शुभकामनाएं।
कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और जनसुविधाओं की ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रक��र की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने, मिलावट, ओवररेटिंग, अव्यवस्था या अराजकता पैदा करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। प्रशासन पूरे आयोजन के दौरान पूरी सजगता तथा संवेदनशीलता के साथ कार्य करे: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज
आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री कामेश्वर सिंह जी के आवास पर उनकी बेटी के चोटिल होने की सूचना पर उनके आवास जाकर कुशलक्षेम लिया Kameshwar Singh 🔱
मुख्यमंत्री जी ने मंत्रिमंडल बैठक में स्थानीय उत्पादों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने एलपीजी के स्थान पर पीएनजी उपयोग और आयातित वस्तुओं के न्यूनतम उपयोग पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शादी-विवाह एवं सामाजिक आयोजनों में घरेलू स्थलों को प्राथमिकता दी जाए तथा उत्तर प्रदेश में निर्मित उत्पादों का उपहार या भेंट में उपयोग किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली अधिक अनुशासित, संवेदनशील और जवाबदेह होनी चाहिए। उन्होंने सचिवालय एवं निदेशालयों में एयरकंडीशनर का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने, प्राकृतिक प्रकाश के अधिकतम उपयोग तथा आवश्यकता-आधारित विद्युत उपभोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने सार्वजनिक परिवहन, रेल यात्रा, कारपूलिंग और ‘वर्क फ्रॉम होम’ व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के साथ अंतरजनपदीय बैठकों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिकाधिक हाइब्रिड मोड में आयोजित किए जाने पर ब��� दिया। उन्होंने सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, पीएनजी उपयोग और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान भी किया।
स्वधर्म और राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर सादर नमन।
उनका प्रेरणादायी जीवन राष्ट्रनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता, पराक्रम, त्याग और स्वाभिमान का अमिट प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में एस. आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन श्री पीयूष सिंह चौहान जी एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती सुष्मिता सिंह चौहान जी ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद अयोध्या के गोसाईगंज विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री अभय सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@abhaygosaigunj
आज राजभवन बेंती (कुंडा) में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करने के पश्चात् जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत माननीय श्री राजा भइया जी ने समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं प्रशंसकों से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना।
आज मेड़ता सिटी में वीर शिरोमणि राव दूदाजी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में सम्मिलित हुआ।
राव दूदा जी केवल एक योद्धा या शासक
नहीं थे बल्कि साहस और शौर्य की प्रतिमूर्ति थे। उनका जीवन भारत की आने वाली पीढ़िय��ं के लिए प्रेरणा का काम करती रहेगा।
राजपुर , बक्सर ( बिहार ) निवासी श्री गिरदावल सिंह जी के छोटे भाई श्री कुंवर सिंह जी की धर्मपत्��ी के देहांत की दुखद सूचना मिलने पर उनके पैतृक आवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही बिहार सरकार के मंत्री श्री जमा ख़ान जी व भांजे अंशुमान ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
#RIP
#bihar