जय हिंद साथियों🇮🇳
राजस्थान में अप��े घरों के AC कमरों में बैठकर मेरे लिए उल्टा सीधा बोलने और आलोचना करने वाले लोगों से बस इतना कहना चाहता हूँ—राजस्थान से हजारों किलोमीटर दूर मैं यहाँ किसी से वोट लेने नहीं आया हूँ, न ही किसी राजनीतिक मकसद से आया हूँ।
मैं यहाँ आया हूँ इंसानियत और मानवता के नाते। संकट की इस घड़ी में जब हजारों परिवार बाढ़ की मार झेल रहे हैं, तब मेरी अंतरात्मा मुझे चुप बैठने की इजाज़त नहीं दे पाई। इसलिए इनके बीच पहुँचा हूँ।
दूर बैठकर बोलना बहुत आसान है, लेकिन इन बाढ़ प्रभावित परिवारों के घरों तक पहुँचने के लिए किन मुश्किलों से गुजरना पड़ता है, यह यहाँ आकर ही समझ में आएगा।
मैं आलोचनाओं से न कभी डरा हूँ, न डरूँगा।
मेरी राजनीति से पहले मेरी इंसानियत है और मेरे लिए पद से पहले मेरा कर्तव्य है।
जब तक सांस है, मैं संकट में खड़े अपने देशवासियों के साथ खड़ा रहूँगा।
अपनी पूरी ज़िंदगी इसी ईमानदारी और इंसानियत के साथ अपने देश और देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित रखूँगा।
#AssamFloods #Humanity
#NirmalChoudhary
यह हम लोगों के निस्वार्थ सघर्ष का ही परिणाम है कि बाड़मेर जेसलमेर बालोतरा सांसद श्री उम्मीदों के उमेद श्री उम्मेदाराम जी बेनीवाल के सरकारी आवास पर पुरी कांग्रेस उमीद लगाकर बेठी है समय-समय की बात है समय बड़ा बलवान होता है ♥️ @UmmedaRamBaytu
राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और राजस्थानी भाषा का नियमित विभाग शुरू करने की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन आज 14वें दिन भी जारी है। लगातार भूख हड़ताल के कारण उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।
छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र और नेतृत्व की पहली सीढ़ी हैं, जबकि राजस्थानी भाषा हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरव का महत्वपूर्ण आधार है। इन दोनों मुद्दों पर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ विचार करना चाहिए।
शुभम रेवाड़ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि प्रदेश के विद्यार्थियों, युवाओं और राजस्थानी भाषा के सम्मान से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में सरकार का दायित्व है कि वह उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए तुरंत सकारात्मक संवाद शुरू करे। लोकतंत्र में किसी भी समस्या का समाधान टकराव से नहीं, बल्कि बातचीत से निकलता है।
मैं @RajGovOfficial और विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह करता हूं कि मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र वार्ता करें, ताकि शुभम रेवाड़ का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे और उनकी मांगों पर सम्मानजनक एवं सार्थक समाधान निकल सके।
@BhajanlalBjp
आदरणीय सांसद श्री @UmmedaRamBaytu जी,
आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।
आपका जीवन सदैव सफलता, सम्मान और जनकल्याण के कार्यों से परिपूर्ण रहे।
जन्मदि�� की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎉🎂
माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, राजस्थान की सबसे बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं में से ए�� पचपदरा रिफाइनरी के इतिहास को बदलने का प्रयास न करें। यह अफ़सोस की बात है कि अपने ही प्रदेश के अति महत्वपूर्ण उपक्रम के शिलान्यास की बुनियादी जानकारी आपको नहीं है।
मीडिया के सामने आपका यह कहना कि वर्ष 2018 में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था, तथ्यात्मक रूप से गलत है। वास्तविकता यह है कि पचपदरा रिफाइनरी का शिलान्यास वर्ष 2013 में ही यूपीए अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं तत्कालीन केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री वीरप्पा मोइली जी द्वारा किया जा चुका था। संलग्न तस्व���रें उसी ऐतिहासिक अवसर की हैं।
सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि यदि 2013 में परियोजना का शिलान्यास हो चुका था तो आपकी पार्टी की राज्य एवं केंद्र सरकार ने इस राष्ट्रीय महत्व की परियोजना को लगभग पाँच वर्षों तक ठंडे बस्ते में क्यों डाले रखा? वर्ष 2018 में उसी परियोजना का पुनः शिलान्यास कर दिया गया, जबकि इस दौरान हजारों-लाखों लोगों के संभावित रोजगार समय पर शुरू नहीं हो सके और परियोजना की लागत लगभग दोगुनी हो गई। इसका बोझ अंततः जनता और देश के संसाधनों पर ही पड़ा।
मुख्यमंत्री जी, इतिहास को बदला नहीं जा सकता। यदि किसी तथ्य को लेकर संशय हो तो सार्वजनिक मंच से गलत जानकारी देने के बजाय संबंधित विभाग से आधिकारिक अभिलेख मंगवाकर उनका अध्ययन कर लेना अधिक उचित होगा।
माननीय प्रधानमंत्री जी, पर्यावरण बचाने का संदेश तो बहुत अच्छा है।
खेजड़ी थार के लोगों की आँखों की रोशनी है, पूर्वजों की जीवन रेखा है। उसे सहानुभूति का प्रतीक बनान�� से पहले कम से कम खेजड़ी की वास्तविक पहचान तो करनी चाहिए थी।
नाम का इस्तेमाल सहानुभूति के लिए ठीक है, लेकिन थार में खेजड़ी आस्था और जीवनदायनी के रूप में पहचानी जाती है।
@narendramodi जी, क्या यह पौधा आपकी नज़र में खेजड़ी है ??
संघर्ष इनका स्टाइल है और सादगी इनकी पहचान…
बाकी ‘रिवर्स गियर इंजीनियर’ की डिग्री तो इनके नाम पहले से ही रिज़र्व है
थार की राजनीति के अपने अलग ही बॉस,
जन-जन की आवाज़ @Barmer_Harish को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ। 💐
ईश्वर हमेशा खुश रखे और आपकी यही अपनायत यूँ ही बनी रहे
AICC मध्यप्रदेश प्रभारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बायतु विधायक श्री हरीश चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@Barmer_Harish
AICC मध्यप्रदेश प्रभारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बायतु विधायक श्री हरीश चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@Barmer_Harish