कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर पूर्व विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
दिनांक - 14 अगस्त 2025, गुरुवार
समय - दोप. 03 बजे
स्थान - एम.एल.बी कॉलेज से प्रारंभ
कुशल संगठनकर्ता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
@INCIndia@kharge
इस सहभोज कार्यक्रम के माध्यम से संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार-विमर्श हुआ। सभी नेताओं ने मिलकर संगठन की नीति, सिद्धांतों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की।
आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी माननीय श्री हरीश चौधरी जी का विधायक कार्यालय में सहभोज के अवसर पर ससम्मान स्वागत किया गया। इस विशेष अवसर पर जिला अध्यक्षगण, विधायकगण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, तथा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जीवेत शरद: शतम्
आज छिंदवाड़ा में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय कमलनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
@OfficeOfKNath
नववर्ष 2024 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
नया साल आपके जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली लाये व आप एक नवीन ऊर्जा के साथ लक्ष्य प्राप्ति करते हुए सदैव प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहे।
#नववर्ष2024#HappyNewYear#HappyNewYear2024
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी, कांग्रेस विधायक श्री आरिफ़ मसूद जी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी महासचिव श्री जितेंद्र सिंह जी की भोपाल हवाईअड्डे पर अगवानी की।
‘अस्थायी भर्ती’ देने के लिए लाई गयी अग्निवीर योजना की आड़ में 2019-21 तक चली सेना एवं एयरफोर्स की ‘स्थायी भर्ती प्रक्रिया’ को रद्द कर सरकार ने अनगिनत परिश्रमी एवं स्वप्नदर्शी युवाओं की मेहनत पर पानी फेर दिया।
दुखद है कि ‘सत्याग्रह की भूमि’ चम्पारण से लगभग 1100 कि.मी. पैदल चल कर अपना हक़ मांगने दिल्ली आये इन नौजवानों के संघर्ष को मीडिया के किसी भी कैमरे में जगह नहीं मिली।
छोटे छोटे कमरों में रह कर बड़े बड़े लक्ष्यों को साधने वाले इन महत्वाकांक्षी छात्रों की पीड़ा शायद मुख्यधारा की मीडिया के ‘प्राइमटाइम’ में जगह ना बना सके।
पर हम सड़क से लेकर संसद तक सिर्फ ‘रोजगार की बात’ कर रहे इन युवाओं के संघर्ष में उनके साथ हैं।
#चंपारण_सत्याग्रह #पेंडिंग_भर्ती
कांग्रेस ही आस और विश्वास है।
आगामी दिनांक 17 नवंबर 2023 को मतदान के पूर्व जनसम्पर्क के दौर में वार्ड क्रमांक 20 में जाकर देवतुल्य जनता-जनार्दन से सादर भेंटवार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
यही आशीर्वाद हमारी प्रचंड विजय का साक्षी बनेगा, विकास ही मेरा कर्म है, यही मेरा धर्म है।