आज बाऊजी श्रद्धेय श्री ओ.पी. जिंदल जी के 96वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अग्रवाल सेवा समिति, अर्बन एस्टेट-2, हिसार द्वारा आयोजित 17वें मेडिकल हेल्थ चेकअप एवं रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। 🙏
समाज सेवा एवं मानवता के प्रति समर्पण ही बाऊजी के जीवन का मूल मंत्र था। इस पुनीत आयोजन हेतु आयोजक श्री संजय डालमिया जी एवं समस्त सहयोगी संस्थाओं को हार्दिक बधाई। समस्त रक्तदाताओं का हृदय से आभार। 🙏
आज श्रद्धेय श्री ओ.पी. जिंदल जी की 96वीं जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। 🙏
वह केवल एक उद्योगपति नहीं, बल्कि एक युगद्रष्टा, कर्मयोगी एवं राष्ट्र निर्मा��ा थे। उन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि सफलता परिस्थितियों से नहीं, बल्कि संकल्प, साहस एवं कर्म से तय होती है।
उन्होंने उद्योगों की स्थापना कर भारत का आत्मविश्वास गढ़ा, लाखों परिवारों को सम्मान एवं अवसर दिए तथा एक आत्मनिर्भर, विकसित एवं सशक्त भारत की नींव मजबूत की। जिस समय बेटियों की शिक्षा की परिकल्पना भी सहज नहीं थी, उस समय 1984 में हिसार में विद्या देवी जिंदल स्कूल की स्थापना कर उन्होंने नारी शिक्��ा एवं सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल की।
बाऊजी आज हमारे बीच भले ही नहीं हैं, परंतु उनके विचार, संस्कार एवं आदर्श आज भी जिंदल परिवार, हमारे कर्मचारियों एवं अनगिनत भारतवासियों को राष्ट्र निर्माण के पथ पर निरंतर प्रेरित कर रहे हैं।
उनके दिखाए विकास, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा��जलि होगी। 🙏
आज ग्राम लाडवा, हिसार में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय के "गोकुल ग्राम" अभियान के अंतर्गत "सुशिक्षित, स्वच्छ, स्वस्थ एवं समृद्ध लाडवा अभियान" के शुभारंभ एवं विशाल ��ौधारोपण कार्यक्रम में विशिष्ट संरक्षक के रूप में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏
ब्रह्माकुमारीज़, Spherule Foundation, Mission Samriddhi, Connection Dreams Foundation एवं जिंदल ग्रुप के संयुक्त सहयोग से ग्राम लाडवा को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सशक्तिकरण के आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने का यह संकल्प अत्यंत सराहनीय है।
यह अभियान न केवल लाडवा, बल्कि क्षेत्र के अन्य गाँवों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध ग्राम ही सशक्त भारत की नींव है।
समस्त आयोजकों एवं ग्रामवासियों को इस पुनीत पहल हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌱🙏
आज LUVAS विश्वविद्यालय, हिसार में वन मण्डल हिसार, वन विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव में सहभागिता की।
वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित हिसार के निर्माण में हम सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। आइए, अधिक से अधिक पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरा-भरा भविष्य प्रदान करें। 🌱
आज माननीय सहकारिता मंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय, हिसार में आयोजित जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक में सहभागिता की। 🙏
बैठक में वर्ष 2026-27 हेतु जिला योजना की ��मीक्षा एवं अनुमोदन पर विस्तृत चर्चा हुई।
हिसार के सर्वांगीण विकास हेतु हम निरंतर प्रयासरत हैं।
गुरु का सान्निध्य जीवन में ज्ञान, संस्कार और सद्बुद्धि का प्रकाश भरता है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी पूज्य गुरुजनों को श्रद्धापूर्वक नमन। उनका आशीर्वाद हम सभी को सत्य, सेवा और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ाता रहे। 🙏
कल हरियाणा विधानसभा की महिला सशक्तिकरण विषय समिति की माननीय अध्यक्षा श्रीमती शक्ति रानी शर्मा जी के नेतृत्व में PWD रेस्ट हाउस, पंचकूला में आयोजित बैठक एवं निरीक्षण कार्यक्रम में सदस्य के रूप में सहभागिता की। 🙏
बैठक में उपायुक्त, पंचकूला सहित गृह विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस आयुक्त के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हुई। तत्पश्चात वन स्टॉप सेंटर, ��र्किंग वुमन हॉस्टल एवं महिला पुलिस स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एक सशक्त नारी ही सशक्त समाज एवं सशक्त राष्ट्र की नींव है।
Remembering former president Dr. APJ Abdul Kalam on his death anniversary. His visionary leadership, dedication to science, and commitment to inspiring the youth will always be cherished.
A true Bharat Ratna, his legacy continues to guide and inspire us. 🙏 #APJAbdulKalam
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के हरियाणा आगमन पर उनके कर-कमलों से प्रदेश को अनेक ऐतिहासिक सौगातें प्राप्त हुईं। इस गौरवशाली अवसर पर सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏
▪️ जींद-सोनीपत के बीच देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ — आत्मनिर्भर, आधुनिक एवं हरित भारत की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल।
▪️ हांसी-बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग के उन्नयन का शिलान्यास। इससे हिसार, हांसी एवं बरवाला के किसानों, व्यापारियों, उद्योगों एवं आम नागरिकों को नई आर्थिक गति मिलेगी।
▪️ कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक एवं आधुनिक थानेसर रेलवे स्टेशन का शुभारंभ।
माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी के सक्षम नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। 🙏
आदरणीय सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिताश्री स्व. श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन पर ��ज हिसार स्थित उनके निज निवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
गौ सेवा एवं समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 🙏
ॐ शांति
आज गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार में माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी के कर-कमलों से पर्यावरण संरक्षण की अमर प्रतीक, वीरांगना माँ अमृता देवी बिश्नोई जी की प्रतिमा एवं 'खेजड़ली महाबलिदान स्मृति शिल्प' के अनावरण समारोह में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏
माँ अमृता देवी का बलिदान त्याग, साहस, नारी श��्ति एवं प्रकृति के प्रति अटूट समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है।
माननीय मुख्यमंत्री जी का इस ऐतिहासिक कार्य हेतु हार्दिक आभार। 🙏
हरियाणा के माननीय खेल मंत्री श्री @GauravgGautam जी को जन्मदिन की हार्���िक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🎉🙏
आपके नेतृत्व में प्रदेश खेलों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है तथा हरियाणा के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु रहें और आपके नेतृत्व में हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।
बाबा बर्फानी की असीम कृपा से प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित, सफल और मंगलमय हो।
हर हर महादेव! 🙏
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी की अध्यक्षता में 'विकसित भारत – विकसित हरियाणा 2047' के विज़न को साकार करने हेतु आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। 🙏
बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं हरियाणा को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में व्यापक मंथन हुआ।
माननीय मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्���सर है। मुझे विश्वास है कि सामूहिक प्रयासों से हम एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित हरियाणा के संकल्प को अवश्य साकार करेंगे।
आदरणीय PM श्री @narendramodi जी ने बिल्कुल सही कहा है। विकसित भारत का रास्ता टैलेंट, स्किल और इनोवेशन से बनेगा।
कुरुक्षेत्र में हम इसी विजन पर काम कर रहे हैं। तीन इंटरनेशनल स्किल सेंटर, 15 से अधिक कॉलेजों में ट्रेनिंग सेंटर और हाल ही में हुआ अंतराष्ट्रीय रोजगार महोत्सव, यह सब उसी सोच का हिस्सा है।
उद्योग जगत से भी अनुरोध है कि ट्रेनिंग, मेंटरशिप और इंटर्नशिप को प्राथमिकता दें। स्किल्ड वर्कफोर्स ही भारत की सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर बरवाला में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🧘♀️
इस अवसर पर उपस्थित सभी नगरवासियों के साथ योगाभ्यास कर एक ���द्भुत ऊर्जा एवं सकारात्मकता का अनुभव हुआ।
योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। यह शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और आत्मा को सशक्त बनाता है। मैं स्वयं नियमित रूप से योग करती हूँ और सभी प्रदेशवासियों से आग्रह करती हूँ कि योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। यही निरोगी काया और सुखी जीवन का आधार है।
आयोजकों एवं समस्त सहभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🙏
#InternationalYogaDay #YogaDay2026