कक्षा 5 वीं के बच्चों को पर्यावरण विषय के तहत छत्त��सगढ़ के जंगल के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों को शाला के बगीचे में सेमी की घनी छांव में वातावरण के साथ अध्यापन कराया गया।
मिजल्स रूबैला अभियान के तहत 9 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को टीका लगवाएं। यह टीकाकरण सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी एवं निजी स्कूलों, मदरसों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जायेगा। #MRCampaignCG@HealthCgGov
मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत 9 महीने से 15 व��्ष की उम्र के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। यह अभियान 6 अक्टूबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। अपने बच्चों को इस बीमारी से दूर रखने के लिए एमआर का टीका जरूर लगवाएं। @HealthCgGov @NHPINDIA @KedarKashyapBJP @MeaslesRubella @UNICEFIndia
जीवन की चुनौती में विज्ञान के संसाधन विषय पर @KankerDistrict में 18वीं राज्य स्तरीय गणित विज्ञान व पर्यावरण प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेले का आयोजन।
शिक्षक ही नहीं पालक की भूमिका भी निभा रहे हैं शिक्षक श्रीकांत। बच्चों को घर, गली और जंगल से खोजकर ले जाते हैं स्कूल ताकि पढ़ लिखकर आगे बढ़ सकें। अपनी बीमा पॉलिसी की राशि से संवार रहे हैं छात्रों का भविष्य। @KorbaDist
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर व्यवहार न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाल���द द्वारा शासकीय हाईस्कूल कर्रेझर मे लिगल लिट्रेसी क्लब का गठन किया गया। श्रीमती मनीषा ठाकुर व्यवहार न्यायाधीश बालोद व उनकी टीम ने छात्रों को कानून से संबंधित जानकारियां दी।
. @PsPatharra के किचन गार्डन से तोराई के बाद अब कद्दू, भिंडी और बैगन की सब्जियां भी निकलने लगी हैं। मध्यान्ह भोजन में किचन गार्डन की ताजी सब्जियों का उपयोग किया जा रहा है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस पर @PsPatharra द्वारा ग्राम में स्वच्छता एवं ��तदान जागरूकता अभियान चलाया गया।