मराठी सहित सभी भारतीय भाषाएँ सम्मान की पात्र हैं। लेकिन राजस्थान में पहले राजस्थानी को उसका अधिकार मिले। मैंने DU के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव जीतने के बाद गर्व से राजस्थानी में श��थ ली थी। अब राजस्थानी को 8वीं अनुसूची में स्थान मिले।
#Rajasthani @RajCMO
राजस्थान की शान, लोक संगीत की पहचान और बॉलीवुड में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले सुप्रसिद्ध लोक गायक @MameKhanMusic जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी आवाज़ यूँ ही राजस्थान की संस्कृति का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ाती रहे। 🎂🎶
#HappyBirthdayMameKhan#Rajasthan#FolkMusic
जैसलमेर–बाड़मेर–बालोतरा के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री @UmmedaRamBaytu जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि तथा जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता प्रदान करें।
#barmer#jaisalmer#mp
मेहनत करने वाले युवाओं के सपनों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं।
जैसलमेर LDC परीक्षा केंद्र से जुड़े आरोपों की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दी जाए। न्याय होना चाहिए और होते हुए दिखना भी चाहिए।
@BhajanlalBjp@RajCMO @RajasthanSOG
CUET UG 2026 में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 💐✨
आपकी मेहनत और लगन आपको नई ऊँचाइयों तक पहुँचाए।
#CUETUG2026
विकास का मतलब नई इमारत��ं बनाना है, बच्चों के सपनों की नींव उजाड़ना नहीं।
तनोट जैसे सीमावर्ती क्षेत्र में स्कूल पर बुलडोज़र चलाने से पहले बच्चों के भविष्य की स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए थी।
कन्वेंशन सेंटर ज़रूरी हो सकता है, लेकिन शिक्षा ��े बड़ा कोई विकास नहीं।
@BJP4Rajasthan
अत्यंत दुःखद समाचार…💔
जैसलमेर निवासी डॉ. दिनेश कुमार माली जी एवं उनके परिजनों का चारधाम यात्रा से लौटते समय हुए सड़क हादसे में निधन अत्यंत पीड़ादायक है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें, लापता लोगों की सकुशल वापसी एवं घायल बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। 🙏
कल हड़वा (शिव) में इंडियन आइडल फेम एवं राजस्थान के सुप्रसिद्ध लोकगायक मोती खान भाई भूटेश खान के शुभ विवाह समारोह में शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को दिल से मुबारकबाद पेश की।
अल्लाह तआला से दुआ है कि दोनों की जिंदगी मोहब्बत, खुशहाली, सुकून और बरकतों से हमेशा महकती रहे।
#barmer#shiv
38–40 दिनों से गिरल लिग्नाइट मजदूर अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं। 15 दिनों से विधायक रविन्द्र सिंह भाटी जी उनके साथ धरने पर हैं। आज पेट्रोल छिड़ककर हुआ विरोध हालात की गंभीरता दिखाता है। सरकार तुरंत समाधान निकाले।
@RavindraBhati__@BJP4Rajasthan@BhajanlalBjp#Barmer
कल @UmmedaRamBaytu जी(सांसद, जैसलमेर–बाड़मेर) के दिल्ली निवास पर शिष्टाचार मुलाकात हुई।
क्षेत्र के विकास, युवाओं के भविष्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में हमारे क्षेत्र के विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही सामाजिक मुद्दों पर भी गहन मंथन किया गया।
रमज़ान के मुकद्दस महीने की इबादतों और सब्र के बाद आज चाँद का दीदार हुआ यह सिर्फ एक चाँद नहीं, बल्कि दुआओं की कबूलियत और नई खुशियों की शुरुआत का पैगाम है।
सबको दिल से ईद की दिली मुबारकबाद। 🌙✨
#Eid_Al_Fitr
समाज सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक स्व. लोकेन्द्र सिंह कालवी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#LokendraSinghKalvi
नाचना (जैसलमेर) से अहमदाबाद जा रही बस में आग लगने की खबर बेहद चिंताजनक है।
ईश्वर की कृपा से अधिकांश यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घायल यात्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
#jaisalmer#ahmedabad