सरकार सभी परिवारों की सोचे...
ट्रेन की चपेट में आकर काल कवलित हुए ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सैनी का यह घर है और ये उनकी माताजी हैं। बताया जा रहा है कि इनका कुछ समय पूर्व निधन हो चुका है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह हादसा इस परिवार के लिए कितना बड़ा है। राजेंद्र इस परिवार की बड़ी उम्मीद थे। वे जीवित रहते तो अपने परिवार को इस गरीबी से निश्चित रूप से बाहर निकालते भले ही वे सब इंस्पेक्टर के पद पर रहते या नहीं रहते।
कुछ लोग राजेंद्र की मौत को हादसे में हुई मौत बता रहे हैं और कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। जो हादसा बता रहे हैं उन्हें कुछ लोग हड़का रहे हैं कि यह आत्महत्या है क्योंकि राजेंद्र सैनी काफी समय से अवसाद में थे और जो आत्महत्या बता रहे हैं उनको कुछ लोग इसलिए हड़का रहे हैं कि राजेंद्र सैनी ने कोई सु��ाइड नोट नहीं छोड़ा है और पुलिस की रिपोर्ट में भी यह आत्महत्या के रूप में दर्ज नहीं है इसलिए यह हादसा है।
ये सारे लोग अपने-अपने मतलब से इस मौत को परिभाषित करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ के व्यक्तिगत मुद्दे हैं और कुछ के राजनीतिक स्वार्थ। दुनिया है। अजीबो गरीब लोग हैं यहां पर। सब अपने-अपने हिसाब से इस दुनिया को चलाना भी चाहते हैं।
इन सब से इतर, मेरे जैसे साधारण लोगों का सिर्फ इतना कहना है कि यह हादसा है या हत्या है या आत्महत्या है, जो भी है। अत्यंत दुखद है। हमें आत्महत्या इसलिए लग रही है क्यूंकि मृत्यु के पूर्व उन्होंने भले ही कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा हो लेकिन राजेंद्र के मित्रों के बीच उनके जो मैसेज हैं वह यह बताते हैं कि राजेंद्र डिप्रेशन में थे और डिप्रेशन में व्यक्ति कुछ भी कदम उठा सकता है।
इस युवा मौत पर किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। अगर आप राजेंद्र के परिवार की किसी भी प्रकार से मदद कर सकते हैं तो कीजिए। और सरकार को इस भर्ती में चयनित ��ब इंस्पेक्टर्स, चाहे वे पेपर खरीद कर भर्ती हुए हैं या अपनी मेहनत से भर्ती हुए हैं, नौकरी जाते हुए देखकर कोई भी डिप्रेशन में आएगा ही। बेहद जरूरी है की चयनित सब इंस्पेक्टर्स और उनके परिवार की बेहतरीन काउंसलिंग की व्यवस्था सरकार करे ताकि कोई दूसरा युवा अपने परिवार से इस तरह नहीं बिछड़े। भर्ती में चयनित सभी युवा अपने ही हैं। कोई भी पराया नहीं है। सब इसी देश के और इसी प्रदेश के लाल हैं। बहुत सारे ��सीम संभावनाओं से भरे हैं। वे प्रदेश की धरोहर हैं। उन्हें संभाल कर रखिए। हाथ से जाने मत दीजिए।
@BhajanlalBjp @RajCMO
कल रात ये खबर मिली। विचलित करने वाली सूचना है। लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं की इस अनियमितता पर लिखने का सोच रहा था। ऐसी खबर के साथ लिखना पड़ रहा है, दुखद है।
फर्जीवाड़े, अव्यवस्था ��ी भेंट चढ़ रही भर्तियां, युवाओं के जीवन को किस हद तक प्रभावित कर रही है। कुछ दिन पहले ग्रुप में ट्रेनी एसआई राजेंद्र ने बहन की शादी, पिता की बीमारी के बारे में लिखा। किसी ने उनकी मां की फोटो साझा की है। सोचिए अब उस परिवार का क्या होगा?
सोचिए हम ऐसे समाज में रहते हैं, जहां कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं है। इस पर कोई बात नहीं होती।
नौकरी आपकी सफलता का एक मात्र पैमाना है। नौकरी आपके पास एकमात्र साधन ह���। कृषक, मजदूर, छोटे उद्यमी कोई अपने भविष्य को लेकर सुरक्षित नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन जैसी मूलभूल सुविधा की सुनिश्चिता नहीं है। तभी एक युवा साथी के लिए नौकरी पा लेना सबसे बड़ी बात होती है। कोटा में आए दिन देखते हैं बच्चे डिप्रेशन में आत्महत्या करते हैं। उन पर दबाव है, मां बाप का, समाज का। क्योंकि मां बाप को यही दिखता है, नहीं कर पाया तो क��या करेगा...
लंबे समय से SI भर्ती 2021 विवादों में है। सिंगल बेंच रद्द करने का फैसला दे चुकी है। डीबी उस फैसले पर स्टे दे चुकी है। साक्ष्यों पर भी संदेह प्रकट हुआ। जांच एजेंसी से रिपोर्ट लीक कैसे हुई, इस पर भी सवाल है।
एक पक्ष उन अभ्यर्थियों का है जिन्हें उम्मीद थी सफल हो जाएंगे, लेकिन सफल ना हो पाए। बिल्कुल संभव है, उनकी जगह कोई फर्जीवाड़े से लगा हो।
एक पक्ष उनका जो सफल हो गए। उनका पूरा जीवन इसी के ��नुसार तय हुआ।
ये केवल एक भर्ती परीक्षा की बात नहीं है। देश में हर राज्य में भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े हो रहे हैं। एसएससी, रेलवे तमाम बड़ी एजेंसियों में धांधली हो रही है। लगभग 2016 के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग का नया ट्रेंड आया। इसके बाद हर साल अप्रत्याशित रूप से कट ऑफ बढ़ने लगी। जगह-जगह पर फर्जीवाडे सामने आने लगे हैं।
इसमें सबसे बड़ा सवाल सरकार और सत्ता की गैर जवा��देही का है। राज्य का हर छोटे से छोटा घटक आपको प्रभावित करता है, मगर उसकी जवाबदेही शून्य है।
SI भर्ती में डमी कैंडिडेट बैठे। सबसे पहले स्तर पर आपने अकुशल वीक्षक लगाएं। अगर वे वीक्षक सतर्क होते। कुशल होते। अपना काम ठीक से करते, तो इतनी बड़ी संख्या में डमी कैंडिडेट भर्ती परीक्षा में ना बैठ पाते।
इसके बाद वो हर जिला जहां परीक्षा हुई, वहां के अधिकारी जिन पर परीक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदार��� थी, वे फेल हुए।
RPSC के सदस्य, जिन्हें लेकर माननीय उच्च न्यायालय भी टिप्पणी कर चुका है। उनका क्या? अपना पूरा जीवन आलीशान बिताया। पद पर रहते हुए उस पद से जुड़े सभी लाभ लिए। लेकिन उसे पद की जिम्मेदारियां को पूरा नहीं कर पाए। उनकी जवाबदेही?
वे तमाम अधिकारी जो राज्य स्तर पर विराजमान है। जब चलते हैं तो सड़के खाली हो जाती है। बड़े बड़े बंगले, ऑफिस में विराजमान रहते हैं, उनकी जिम्मेदारी, उनकी जवाबदे��ी?
तत्कालीन सरकार, जनप्रतिनिधि उनकी जवाबदेही? आप उस वक्त परीक्षा सही से सुनिश्चित नहीं करवा पाए। अब आप कह दे रहे हो, हां कर दो रद्द। आपकी कोई जवाबदेही है या नहीं?
पूरे देश के सरकारी सिस्टम का हर मामले में यही हाल है, किसी स्तर पर, किसी घटना में कोई जवाबदेही नहीं। कहीं आग लग जाती है, सड़क दुर्घटना, रेल दुर्घटना, भगदड़ सैंकड़ों लोगों की जाना जाती है, लेकिन सरकारी सिस्टम यूं का यूं रहता है। कोई जवाबदेही नहीं।
और जब कहीं किसी स्तर पर जवाबदेही नहीं है��� तो कितना आसान है, युवाओं के सपने कुचल देना। किसी युवा की जान चली गई,और उसमें एक पूरा फेल सिस्टम किस तरह मूकदर्शक बना है।
किसान परिवार से आने वाले बच्चों को बहुत मुश्किल से उनके माता-पिता पढ़ाकर कामयाब करते हैं
नौकरी के 2 साल बाद और पढ़ाई छोड़ने के 5 साल बाद भर्ती रद्द करना कोई न्याय नहीं है, जांच एजेंसी फर्जी लोगों की पहचान करके बाहर करें ईमानदारो के साथ न्याय करें🙏🙏
#ईमानदार_SI_को_न्याय_मिले
माननीय श्रीमान भजनलाल जी आज से विनम्र निवेदन है कि जिन सब इंस्पेक्टर ने अपनी कड़ी मेहनत से ईमानदारी से सफलता हासिल की है उन तमाम सब इंस्पेक्टर के साथ न्याय होना चाहिए...
#ईमानदार_SI_को_न्याय_मिले
कुछ थोथे नेता अपनी सस्ती लोकप्रियता को चमकाने के लिए सैंकड़ों ईमानदार युवाओं को बलि का बकरा बनाने पर उतारू है पर प्रदेश की आवाम को माननीय मुख्यमंत्री के न्याय पर पूर्ण विश्वास है कि बेगुनाहों के साथ न्याय करेंगे
#ईमानदार_SI_को_न्याय_मिले@BhajanlalBjp@RajCMO@1stIndiaNews