उत्तर प्रदेश विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री मुकेश शर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सदैव स्वस्थ, सुखी एवं यशस्वी रहे और आप निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहें।
@mukeshsharma__
आज हमारे कार्यालय पर त्रिकूट पर्वत वासिनी, माँ आदिशक्ति वैष्णो देवी धाम के प्रधान अर्चक, परम पूज्य श्री सुदर्शन जी महाराज का पावन एवं मंगलमय आगमन हुआ।
हमने हृदय की असीम गहराइयों से उनका स्वागत-वंदन-अभिनंदन किया एवं उनके श्रीमुख से माँ भगवती का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य अनुभव किया। महाराजश्री के पदार्पण से कार्यालय का कोना-कोना भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा।
इस परम पावन अवसर पर मेरे दिल्ली के अभिन्न मित्र,चार्टेड अकाउंटेंट श्री राजीव पाला जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पूज्य महाराज जी ने समस्त जन-कल्याण, सुख-समृद्धि एवं मंगल हेतु माँ वैष्णो के श्रीचरणों में प्रार्थना की।
जय माता दी!
सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर माँ भारती के वीर सपूतों के पराक्रम, अदम्य साहस और शौर्य को कोटि-कोटि नमन।
आतंकवाद के विरुद्ध भारतीय सेना द्वारा संचालित यह ऐतिहासिक अभियान वीरता, दृढ़ इच्छाशक्ति, रणनीतिक कौशल और अद्वितीय शौर्य का प्रतीक है। हमारे वीर जवानों ने अपने साहस और संकल्प से विश्व पटल पर भारत की शक्ति और संप्रभुता का गौरवपूर्ण परिचय दिया।
माँ भारती के अनन्य उपासक, प्रखर राष्ट्रचिंतक एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
राष्ट्र, संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उनका समर्पित जीवन सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
महान चिंतक, प्रखर समाज सुधारक राजा राममोहन राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
समाज के उत्थान के लिए उसमें व्याप्त विसंगतियों को समाप्त कर उन्होंने समाज को नई दिशा दी। उनका व्यक्तित्व सदैव हमारे लिए स्मरणीय रहेगा।
आज आशियाना में लोकप्रिय विधायक माननीय डॉ. @RajeshwarS73 जी के साथ समीर मेधराज एस्ट्रो ऐप के भव्य शुभारंभ समारोह में सहभागिता की।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय @bjpdrmahendra जी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एवं एसटीएफ श्री अमिताभ यश जी, बड़े भैया श्री रामेश्वर सिंह जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री शिव शंकर अवस्थी जी, विधायक प्रतिनिधि श्री अजीत सिंह जी, डॉ. संजीव अवस्थी जी, श्री शैलेंद्र सिंह जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समीर मेधराज जी को इस नवीन पहल हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
आज आशियाना स्थित श्री जैन मंदिर में पावन दसलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर लोकप्रिय विधायक माननीय डॉ. @RajeshwarS73 जी के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
परम पूज्य संत शिरोमणि श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के मुखारविंद से आत्मशुद्धि, क्षमा और संयम पर ओजस्वी प्रवचन श्रवण कर मन अभिभूत हो गया।
दसलक्षण पर्व हमें क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य, शौच, संयम, तप, त्याग, आकिंचन और ब्रह्मचर्य के दश धर्मों को जीवन में धारण करने की प्रेरणा देता है। यह आत्मचिंतन और आत्मकल्याण का अनुपम पर्व है।
समस्त जैन समाज को दसलक्षण पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
अनंत चतुर्दशी एवं गणेश विसर्जन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो, यही मंगलकामना है।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय के. जना कृष्णमूर्ति जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, संगठन के लिए उनका योगदान एवं अनुशासित कार्यशैली सदैव स्मरणीय रहेगी।
गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण का मार्ग दिखाने वाले एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक, महान विचारक एवं प्रखर राष्ट्रवादी श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्रसेवा और समर्पण से ओतप्रोत उनके विचार आज भी हमें देशहित और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का उनका अंत्योदय दर्शन भारत के समावेशी विकास का सशक्त आधार है।
कुशल संगठनकर्ता एवं प्रखर व्यक्तित्व के धनी, आदरणीय श्री @idharampalsingh जी भाई साहब को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश का पुनः प्रदेश संगठन महामंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
आपके कुशल मार्गदर्शन, सांगठनिक अनुभव और निष्ठावान नेतृत्व में संगठन को निरंतर नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती मिली है।
पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन विस्तार एवं जनसेवा के संकल्पों को और अधिक गति प्राप्त होगी।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ।🙏
@BJP4UP@BJP4India
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने विभिन्न राज्यों के निम्नलिखित प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की है।
ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
श्री हरि के पंचम अवतार, भगवान श्री वामन की जयंती पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान वामन हमें धर्म, मर्यादा, त्याग और लोक-कल्याण के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं। प्रभु की कृपा संपूर्ण सृष्टि पर बनी रहे, यही प्रार्थना है।