पद नहीं, सेवा का संकल्प लेकर मैदान में उतरा हूँ,
आपके विश्वास और आशीर्वाद से उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहा हूँ।🇮🇳❤️ #du#delhi#duelection@DeepanshuS_001
बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा से लोकसभा सांसद श्री उम्मेदाराम बेनीवाल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@UmmedaRamBaytu
जैसलमेर जिले में नगर परिषद की डंपिंग साइट पर सैकड़ों गा��ों की मौत की घटना के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों से भी भूख और प्यास के कारण सैकड़ों गौवंश के दम तोड़ने के भयावह, दर्दनाक और हृदयविदारक दृश्य सामने आया हैं। यह मंजर प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता, प्रशासनिक व्यवस्था तथा गौ-संरक्षण के दावों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।
सरकार की नाकामियों और प्रशासनिक तंत्र की लापरवाही के कारण सीमांत बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर जिलों सहित प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में भीषण गर्मी, पेयजल संकट, चारे की कमी और प्रशासनिक उदासीनता के चलते पशुधन गंभीर संकट से गुजर रहा है लगातार गौवंश की मौतें हो रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक और दुःखद है।
गौ-रक्षा के नाम पर राजनीति कर सत्ता हासिल करने वाले लोगों को अब जनता के सामने जवाब देना चाहिए। मंचों से बड़े-बड़े भाषण देने वालों की संवेदनाएं उस समय कहाँ चल��� जाती हैं, जब गौमाता भूख, प्यास और अव्यवस्था के कारण तड़प-तड़पकर दम तोड़ रही होती हैं?
सरकार जल जीवन मिशन योजना की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार कर रही है, लेकिन धरातल पर हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। पशुधन तो दूर, प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में आम नागरिकों को भी पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ��ी, प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि गौवंश संरक्षण और गोशालाओं के लिए दी जाने वाली सरकारी अनुदान राशि आखिर खर्च कहाँ हो रही है? यदि सरकार द्वारा पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, तो फिर गायें भूख और प्यास से मरने को क्यों मजबूर हैं? अथवा क्या गौ-संरक्षण और गोशालाओं को दी जाने वाली अनुदान राशि में कटौती या बंद कर दी गई है?
गौवंश की लगातार हो रही मौतों पर मानवीय संवेदनाएं प्रदर्शित करते हुए ���रकार को तत्काल प्रभाव से प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, पशु आहार तथा आवश्यक पशु चिकित्सा सुविधाओं के लिए विशेष राहत शिविर स्थापित करने चाहिए, ताकि इस गंभीर संकट का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
@BhajanlalBjp @RajCMO
आज राजस्थान की सड़कों पर जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @GovindDotasra एवं राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष श्री @TikaRamJullyINC के नेतृत्व में NEET पेपर लीक के खिलाफ हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्रों, युवाओं और आमजन ने भारी आक्रोश के साथ पैदल मार्च करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव किया तथा 22 लाख विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के खिलाफ जो���दार प्रदर्शन किया। और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, पूरे मामले की JPC जांच तथा पेपर लीक से जुड़े भाजपा समर्थित नकल माफियाओं की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
NEET पेपर लीक कांड में भाजपा पदाधिकारियों के नाम सामने आना बेहद गंभीर विषय है। इसके बावजूद केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा आरोपियों को संरक्षण देना देश के लाखों युवाओं ��े सपनों और मेहनत के साथ सीधा विश्वासघात है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। युवाओं के भविष्य को बेचने वाली इस भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती और आक्रोश के साथ संघर्ष कर रही है।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge और लोकसभा विपक्ष नेता श्री @RahulGandhi के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार को हर हाल में जवाब देना होगा।
#NEETPaperLeak #SackDharmendraPradhan #JPCForNEETScam
@INCIndia @INCRajasthan