Official Twitter Account Of Imran Pratapgarhi | Member Of Parliament , Rajya Sabha | National Chairman @INCMinority | Member Of @INCIndia || Yash Bharti Awardee
कल मुम्बई में ख़िलाफ़त कमेटी द्वारा आयोजित ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल हुआ जिसमें सभी धर्मों और समाजों की प्रमुख शख़्सियतों ने शिरकत की और भाईचारे का संदेशा दिया।
ये ख़ुलासा चौंकाने वाला है, हज जैसी पवित्र यात्रा पर जाने की ख़्वाहिश रखने वाले भारतीयों से हो रही इस सरकारी लूट की जॉंच होनी चाहिये।
@KirenRijiju जी से अनुरोध है कि इस मामले की व्यक्तिगत स्तर पर जॉंच करवायें।
भारतीय हाजियों को सुविधाएं मुहैया कराने के नाम पर हज कमेटी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारी हर साल सैकड़ों करोड़ का घोटाला कर रहे हैं। हज 2027 में यही खेल फिर दोहराया जा रहा है। घोटाला Comprehensive Service Package (CSP) Tender से जुड़ा है, जिसमें भारतीय हज यात्रियों पर लगभग ₹300–350 करोड़ का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।
हुआ ये है कि सऊदी अरब सरकार ने इस बार अलग-अलग सेवाओं के बजाय एकीकृत पैकेज का मॉडल अपनाया ताकि हज लागत घटे और पारदर्शिता बढ़े। लेकिन भारतीय अधिकारी अपने खेल में लगे हैं।
माॅडस ऑपरेंडि देखिए। हर बार सऊदी समय सीमा से महज़ दस-बारह दिन पहले टेंडर नोटिफिकेशन होता है ताकि समय सीमा का हवाला देकर मनमानी की जा सके। घोटाला निश्चित है क्योंकि सबसे अधिक बोली के बावजूद हर साल एक ही कंपनी को काम मिल रहा है।
इस बार खेल अलग ही स्तर पर है। भारत के Ministry of Minority Affairs ने Tender Evaluation Committee (TEC) ने जिस कंपनी की तकनीकी क्षमता, प्रेजेंटेशन और काम करने की सलाहियत के आधार पर स्पष्ट सिफ़ारिश की, उसको ही पत्र लिखकर पूछ लिया गया कि तुमने इतनी कम बोली क्यों दाख़िल की?
इस बार TEC ने M/s Mashareq Al Mutamayza को चुना था, जिसने सबसे कम दर (SAR 8,717.01 प्रति हाजी) और सर्वोच्च स्कोर (92.13) हासिल किया। इसके विपरीत, मंत्रालय ने M/s Ithra Al-Khair को चुना, जिसने सबसे ऊँची दर (SAR 9,777 प्रति हाजी) दी। इस कंपनी ने बेहद घटिया सेवाएं देने के बावजूद लगातार चौथी बार कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया।
इसका सीधा मतलब है कि लगभग 1.22 लाख भारतीय हाजियों (सरकारी न्यूनतम संख्या) को प्रति व्यक्ति 1,059.99 रियाल ज़्यादा देना होगा, जो कुल मिलाकर ₹331 करोड़ के आसपास बैठता है। यह निर्णय TEC की सिफ़ारिश और पारदर्शी प्रक्रिया के ख़िलाफ है।
हज कमेटी ऑफ़ इंडिया और मंत्रालय के कई अधिकारी इस प्रक्रिया में शामिल रहे हैं, जिनके नाम सार्वजनिक रूप से सामने आ चुके हैं। इसलिए अब ज़रूरी है कि इस पूरे मामले की CBI जाँच हो और ज़िम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। प्रधानमंत्री कार्यालय @PMOIndia तत्काल संज्ञान ले और निम्नलिखित व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कराकर CBI जाँच शुरू कराए:
- Mohammad Afzal, Joint Secretary, Ministry of Minority Affairs @MOMAIndia
- Shahnawaz, CEO, Haj Committee of India @shanavas121
- Kausar Jahan @KausarJahan213
- Sadaf Chaudhary, Consul (Haj),
- Farhad Suri, CGI Jeddah
@CGIJeddah
यह मामला केवल एक कंपनी को फ़ायदा पहुँचाने का नहीं है, बल्कि लाखों भारतीय मुसलमानों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने का है। सार्वजनिक धन और धार्मिक यात्रा से जुड़ी इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि होनी चाहिए। आम लोगों, मुसलमान नेताओं को राजनीतिक दलों को भी हज यात्रियों की मेहनत की कमाई से जुड़े इस घोटाले की सच्चाई सामने लाने के लिए आवाज़ उठानी चाहिए।
इस सबमें मंत्री जी के साले की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। आख़िर हज आस्था का मामला है और यह घोटाला राम मंदिर चंदा चोरी मामले से किसी भी प्रकार कम नहीं है।
#Haj2027 #HajTender #Transparency #CBIInquiry #PublicProcurement #AntiCorruption #PMOIndia #MOMAIndia #HajCommittee
@javedaleekhan@SanjayAzadSln@ShayarImran@asadowaisi@Pawankhera@SupriyaShrinate@gurdeepsappal@yadavakhilesh@ArvindKejriwal@cpimspeak@OfficeOfDVS
ख़िलाफ़त कमेटी मुम्बई की दावत पर आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल हुआ, लाखों की अवाम ने मुहब्बत और अक़ीदत के साथ जुलूस में शिरकत की।
Jashn-Eid-Milad-Un-Nabi
📍Mumbai , Maharashtra
#EidMiladUnNabi#EidMilad#nabimuhammadsaw
मुस्तफ़ा(स.अ.) नूर हैं क्या साया नज़र देख सके,
जिस्म तो इस लिये पाया कि बशर देख सके ।।
تمام عالم کو عیدمیلادالنبی (ص) کی پرخلوص مبادکباد.
सभी को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद।
#EidMiladUnNabi#EidMilad
आज बोधगया में परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने बिहार में पर्यटन के बढ़ावे के मुद्दे पर चर्चा की जिसमें बिहार के अलग अलग ज़िलों को किस तरह टूरिज़्म से जोड़ा जाये इस मसौदे पर बात हुई।
एक ग़ैर राजनैतिक यात्रा पर भी रास्ते में पार्टी के कार्यकर्ता साथी महज़ जानकारी हो जाने पर पूरे उत्साह के साथ स्वागत के लिये मौजूद हों तो चौंकने वाली ख़ुशी होती है।
आज पटना से गया पँहुचने पर कुछ इस अंदाज़ में साथियों ने स्वागत किया।
पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने आज पटना बिहार की एैतिहासिक ख़ुदा बख़्श लाइब्रेरी का दौरा किया और वहॉं की सैकड़ों साल पुरानी हाथ से लिखी हुई किताबों को देखा, ये दुर्लभ अनुभव है।
बिहार अपने अंदर हज़ारों साल की संस्कृति को समेटे हुए है।
कमेटी के चेयरमैन संजय झा जी के सामने लाइब्रेरी के डायरेक्टर साहब ने पूरा लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति की पटना में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया और बिहार की प्रगति के संदर्भ में अपने विचार और सुझाव साझा किया।
Batman posters featuring Rahul Gandhi appeared outside the Congress headquarters in Delhi. The posters described him as “The Silent Guardian” and “A Watchful Protector”.
सालों से गढ़ी गई भाजपाई हिंदू मुसलमान की राजनैतिक इमेज को राहुल जी ने तोड़ दिया है, अब पूरे देश में राजनीति छात्रों पर शिफ़्ट हो गई है, जगह जगह छात्रों की शिक्षा पर बात हो रही है, भाजपा का कोई भी मुद्दा काम नहीं आ रहा है।
राहुल गॉंधी की भविष्यवाणी सच साबित हो रही है।
अगर छात्र हित के लिए 7 घंटे से ज़्यादा थाने में बैठना राजनीति है तो राहुल जी ये राजनीति करते रहेंगे !
#RahulGandhi#SansadMargPoliceStation
📍थाना, संसद मार्ग , नई दिल्ली
छात्रों के अधिकारों के लिये लड़ना अगर राजनीति है तो हम एैसी राजनीति 100 बार करते रहेंगे।
भाजपा सरकार देश के छात्रों के ख़िलाफ़ खड़ी है
नेता प्रतिपक्ष राहुल गॉंधी छात्रों के साथ खड़े हैं।
📍थाना , संसद मार्ग