जिला निर्वाचन पदाधिकारी ,शिवहर द्वारा सपरिवार मतदान के अधिकार का प्रयोग किया गया तथा मतदान करने के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि जिले के सभी मतदान केंद्रो पर कोविड से सम्बंधित पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गये हैं ,जिले के सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने -अपने मताधिकार का प्रयोग करे
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ,शिवहर के नेतृत्व में मतदान केंद्रों पर दी जा रही सुविधाओं, SVEEP गतिविधियों तथा व्यापक सुरक्षा बन्दोबस्त के नतीजतन शिवहर विधान सभा में बंपर वोटिंग, पिछले विधान सभा चुनाव से 3%अधिक हुआ मतदान, जिला में पूर्णतःशांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव हुआ सम्पन्न।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी, शिवहर के नितृत्व में जिला प्रसाशन की टीम द्वारा "कोई मतदाता ना छूटे" को मूर्त रूप प्रदान करने तथा मानवता को सर्वोपरि महत्व देते हुए आज मतदान केंद्रो पर सुरक्षा बल द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के प्रति विशेष सेवा भाव का प्रदर्शन किया गया।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के अवसर पर आज शिवहर जिले में कराए जा रहे मतदान को लेकर सुबह से ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत��व में नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहा तथा लगातार निगरानी रखते हुए जिले में मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवम् सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
शिवहर- बिहार विधानसभा चुनाव-2020, जिला में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकरी, श्री अवनीश कुमार सिंह व एसपी श्री संतोष कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों में निकाला फ्लेग मार्च।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- ज़िला पदाधिकारी ,शिवहर के नेतृत्व में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2020 हेतु covid-19 मद्देनजर की जा रही तैयारियों की मीडिया कवरेज।
03 नवम्बर 2020 को शिवहर जिले के सभी मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी ,शिवहर द्वारा समाहरणालय परिसर से “march for vote” का नेतृत्व किया गया तथा मतदाताओं के बीच मतदान के दिन मतदान केंद्र पर आने हेतु आमंत्रण पत्र भी दिया गया।