लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आमंत्रण पर आज श्री गाँधी से हुई मुलाक़ात बहुत ही उत्साहवर्धक और प्रेरणा से भरी रही.
आज हुई मुलाकात के दौरान श्री गांधी ने झारखण्ड में कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति के साथ ही सरकार की गतिविधियों की भी जानकारी ली.
आज गुरुनानक स्कूल के सभागार में प्रभात खबर द्वारा आयोजित “प्रतिभा सम्मान 2026” कार्यक्रम में माननीय वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर जी के साथ सम्मिलित होने का अवसर मिला।
इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए प्रभात खबर की पूरी टीम को हार्दिक बधाई। ऐसे कार्यक्रम प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करने के साथ-साथ लाखों युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।
भारत विश्व का सबसे युवा देश में से एक है और हमारी युवा शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हर वर्ष लाखों विद्यार्थी 10वीं-12वीं उत्तीर्ण कर अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।
आज के युवाओं को तकनीक के साथ-साथ सामाजिक संवेदनशीलता और जिम्मेदारी भी विकसित करनी होगी। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को बेहतर शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराना विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगा।
आइए, हम अपने युवाओं को केवल सफल पेशेवर ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार और समाज के प्रति समर्पित नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करें। यही विकसित भारत का सशक्त आधार है।
As part of the nationwide 'Chhatron Ki Goonj' campaign, Jharkhand Agriculture Minister @ShilpiNehaTirki addressed a press conference in Guwahati and said:
• India's education system, on which the future of millions of students depends, is "in the ICU."
• Every parent dreams of seeing their child secure quality education, a good college, and a dignified job - but that dream is under threat.
• The education system has become trapped in a web of irregularities, corruption, and institutional failure.
• Allegations of the NEET paper leak and irregularities in CBSE examinations have severely damaged the credibility of India's education system.
India’s students are demanding answers, accountability and reform.
Today, MLA Jharkhand @ShilpiNehaTirki Ji addressed a press conference in 📍Guwahati. We have three key demands:
• Dharmendra Pradhan must resign as Education Minister.
• India needs comprehensive reforms to its examination system.
• An annual examination and recruitment calendar must be implemented.
The movement will expand across 28 cities through campus outreach, student interactions, public meetings and awareness campaigns.
On 1 August, students will march to District Collectorates across all 28 cities. On 9 August, the first phase of the movement will culminate with Delhi Chalo.
The voices of India's students will not be ignored anymore 👊
#ChhatronKiGoonj
https://t.co/XoY7zPcFpd
As part of the Indian National Congress' nationwide #ChhatronKiGoonj campaign, a press conference was held in Guwahati, addressed by Jharkhand Agriculture Minister @ShilpiNehaTirki ji,
The press conference was attended by APCC Media Department Chairman Bedabrata Bora, MLA and Assam Youth Congress President @Zubairanam , and Assam Pradesh Mahila Congress Committee President @borthakur_mira
Addressing the media, Shilpi Neha Tirkey ji demanded the immediate resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan, holding him accountable for the series of examination paper leaks, irregularities in evaluation, and the institutional failure of the country's education system.
She strongly criticized the Central Government for what she described as its failure to protect the integrity and credibility of India's education system.
📍 Guwahati | June 25
छात्रों की गूंज 📍गुवाहाटी
आज गुवाहाटी में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के तहत मीडिया के साथियों से संवाद करते हुए देश की शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर सवालों को देश के सामने रखा।
हमारे देश में माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए खेत बेच देते हैं, गहने गिरवी रख देते हैं, कर्ज तक ले लेते हैं। उनका सपना होता है कि उनका बेटा-बेटी मेहनत के बल पर आगे बढ़े, सम्मानजनक जीवन जिए और परिवार का सहारा बने।
लेकिन जब प्रश्नपत्र लीक होते हैं, परीक्षाएं रद्द होती हैं, भर्ती प्रक्रियाएं वर्षों तक लटकती हैं और भ्रष्टाचार युवाओं की मेहनत पर भारी पड़ता है, तब केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि करोड़ों सपने टूटते हैं।
कोटा के प्रतिभाशाली छात्र अविष्कार सांभरिया, आदर्श राज, आकांक्षा चतुर्वेदी, सिमरन, नेत्री आनंदन, प्रिया कुमारी थापा सहित देश के अनेक युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव, अनिश्चितता और व्यवस्था की खामियों के बीच अपनी जान गंवाई।
तुषार सिंह, अंशिका पांडेय, प्रदीप मेघवाल, आकांक्षा, अनुकीर्तना, कहान पटेल, रिया कुमारी और जतिन कुमार जैसे अनगिनत युवाओं की दर्दनाक कहानियां हमें झकझोर देती हैं।
ये केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि टूटे हुए सपनों और बिखरे हुए परिवारों की कहानियां हैं।
मैं सरकार से पूछना चाहती हूँ—
*क्या युवाओं की मेहनत की कोई कीमत नहीं है?
*क्या माता-पिता के त्याग का कोई मूल्य नहीं है?
*कब तक छात्रों का भविष्य पेपर लीक माफियाओं और भ्रष्ट व्यवस्था की भेंट चढ़ता रहेगा?
हमारी स्पष्ट मांग है कि—
•राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए।
•सभी प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्तियों के लिए एक निश्चित वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए, ताकि युवाओं को अनिश्चितता का सामना न करना पड़े।
•पेपर लीक और भर्ती घोटालों में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई हो तथा जिम्मेदार अधिकारियों और संस्थाओं की जवाबदेही तय की जाए।
केवल एक-दो लोगों की गिरफ्तारी कर सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। यह दाग कुछ चेहरों को पकड़ने से नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में सुधार लाने से धुलेगा।
यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी नैतिक जिम्मेदारी में विश्वास करते हैं, तो उन्हें इस विफलता की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
यह केवल परीक्षाओं का मुद्दा नहीं है।
यह करोड़ों युवाओं के सपनों, उनके संघर्षों और भारत के भविष्य का सवाल है।
किसानों की समृद्धि ही राज्य की प्रगति का आधार है।
समेकित खेती, आधुनिक तकनीक, वैकल्पिक फसलों और बाजार आधारित कृषि मॉडल के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं। खरीफ सीजन की तैयारियों के साथ गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
कोटा के मैदान से माननीय @RahulGandhi जी द्वारा शिक्षा व्यवस्था को व्यावसायीकरण, बढ़ती असमानताओं और छात्रों पर बढ़ते दबाव से बचाने के लिए शुरू की गई मुहिम को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ कल, 25 जून को गुवाहाटी में मीडिया के साथियों से संवाद करूँगी।
प्रभात खबर द्वारा आयोजित हेल्थ कॉन्क्लेव सह हेल्थ एक्सीलेंस अवार्ड कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री रविन्द्र महतो जी के साथ शामिल होने का अवसर मिला।
इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए प्रभात खबर परिवार का हार्दिक धन्यवाद। कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में डॉक्टर तैयार होते हैं, फिर भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी चिंता का विषय है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता आज भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
मेरा मानना है कि इस कॉन्क्लेव में हुए विचार-विमर्श एवं सुझावों का एक विस्तृत प्रतिवेदन सरकार को सौंपा जाना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य क्षेत्र की नीतियों और योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
समाज की निस्वार्थ सेवा में समर्पित सभी डॉक्टरों एवं चिकित्सा कर्मियों को हृदय से धन्यवाद और सम्मान।
कुछ लोग हमारे आदरणीय झारखंड प्रभारी श्री के. राजू जी पर अनर्गल और भ्रामक टिप्पणियां कर रहे हैं। शायद उन्हें यह जानकारी नहीं है कि श्री के. राजू जी का पूरा जीवन गरीबों, किसानों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा है।
मनरेगा, सूचना का अधिकार (RTI), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून, भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास कानून जैसे ऐतिहासिक जनकल्याणकारी प्रयासों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनका योगदान असाधारण है।
श्री के. राजू जी की पहचान किसी पद से नहीं, बल्कि उनके कार्यों, संघर्षों और जनसेवा के प्रति समर्पण से है। ऐसे व्यक्तित्व पर टिप्पणी करने से पहले उनके योगदान और उपलब्धियों का अध्ययन कर लेना चाहिए। हम सभी कांग्रेसजन उनके नेतृत्व, अनुभव और प्रतिबद्धता पर गर्व करते हैं।
बिना किसी तथ्य और प्रमाण के झूठ बोलने वाले लोग अपनी सोच और विश्वसनीयता का स्वयं परिचय दे देते हैं। जिनके पास न कोई सिद्धांत हो, न समाज के प्रति प्रतिबद्धता और न ही सार्वजनिक जीवन की गरिमा का सम्मान, वे केवल शोर पैदा कर सकते हैं, समाज का नेतृत्व नहीं।
झारखंड के इतिहास में पहली बार आयोजित झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 ने कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन, दुग्ध उत्पादन और सहकारिता के क्षेत्र में राज्य की नई संभावनाओं को एक मंच पर प्रस्तुत किया।
मोराबादी के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित इस भव्य मेले में राज्यभर के विशेषज्ञों, प्रगतिशील किसानों, व्यापारीगण, SHGs, FPOs और कृषि क्षेत्र से जुड़े हजारों लोगों की सहभागिता रही। विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों के लोगों को यह जानने और देखने का अवसर मिला कि झारखंड में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों के माध्यम से खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को किस प्रकार सशक्त बनाया जा रहा है।
युवाओं को कृषि और उससे जुड़े उद्यमों की ओर आकर्षित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। मेले में मिली उत्साहजनक भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि कृषि केवल परंपरा नहीं, बल्कि भविष्य की अपार संभावनाओं का क्षेत्र है।
आशा है कि ऐसे आयोजन गाँव और शहर, किसान और उपभोक्ता, परंपरा और नवाचार के बीच की दूरी को और कम करेंगे तथा झारखंड को कृषि विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
#JharkhandKrishiVyaparMela
Happy Birthday Rahul Gandhi ji
You continue to champion the values of democracy, social justice, and inclusive growth. Your resilience, clarity of vision, and charismatic leadership inspire millions across the country.
Wishing you good health, happiness, and continued strength in your service to the nation. 🙏💐
VIDEO | Ranch: On Jharkhand Rajya Sabha polls for two seats, state minister Shilpi Neha Tirkey (@ShilpiNehaTirki) says, “Today, we are moving towards the Legislative Assembly in complete unity. I am hopeful and confident that, at a time when legislators are being bought and sold across the country, MLAs are being lured away, and political parties are being purchased, Jharkhand will remain firm in protecting its self-respect and dignity.”
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 के दूसरे दिन मेले की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब भारत सरकार के पूर्व अपर सचिव एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव श्री के. राजू जी का आगमन हुआ। उनके साथ कांग्रेस के सह-प्रभारी डॉ. सिरिबेला प्रसाद जी, भूपेश मरावी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी तथा पूर्व मंत्री श्री बंधु तिर्की जी भी उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने मेले में लगाए गए विभिन्न कृषि स्टॉलों, प्रदर्शनी एवं नवाचारों का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर किसानों और कृषि उद्यमियों से संवाद किया।
अतिथियों ने झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित इस भव्य पहल की सराहना करते हुए इसे किसानों की समृद्धि, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार और कृषि व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, उद्यमियों और नवाचारों का ऐसा संगम बन चुका है, जो राज्य की कृषि उन्नति को नई दिशा प्रदान करेगा।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: On NDA MLAs shifted to Radisson Blu hotel ahead of the Rajya Sabha election, State Minister Shilpi Neha Tirkey says, "This is quite shocking for all of us. A party that claims to be so powerful and buy MLAs and MPs in every state, has now taken all its MLAs and locked them in a hotel. This is quite shocking. But this fear is real. And it is the fear of the coalition government in Jharkhand..."
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: On the inauguration of the Jharkhand Agriculture Trade Fair, State Agriculture Minister Shilpi Neha Tirkey says, “The Jharkhand Agriculture Trade Fair 2026 is a historic event—marking a first in Jharkhand's twenty-five-year history. It is not merely an ordinary agricultural fair; it serves as a common platform bringing together farmers, experts, and traders associated with agriculture, animal husbandry, and cooperatives for a three-day gathering. You will see that all schemes and initiatives managed by the department are being showcased here…I am hopeful and confident that these three days will be highly successful…”
झारखंड के कृषि इतिहास में आज का दिन एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के कर-कमलों द्वारा झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का भव्य एवं सफल शुभारंभ हुआ। यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे अन्नदाताओं की मेहनत, समर्पण और महागठबंधन सरकार के किसान हितैषी संकल्पों का उत्सव है।
हमारी सरकार ने कृषि, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक पहल की हैं। किसान ऋण माफी योजना, मिलेट मिशन, मोबाइल वेटनरी सेवा, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना, दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर ₹5 अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि, कांके स्थित बेकन फैक्ट्री का पुनरुद्धार एवं आधुनिकीकरण, किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने हेतु मार्केट लिंकेज जैसी योजनाएं किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
हमारा स्पष्ट संदेश है कि किसान खेती को केवल परंपरा नहीं, बल्कि एक सशक्त व्यवसाय के रूप में अपनाएं। जिस प्रकार व्यापारी ऋण लेकर अपना कारोबार बढ़ाते हैं और उसे सफलतापूर्वक संचालित करते हैं, उसी प्रकार किसान भी कृषि ऋण लेने में संकोच न करें। कृषि ऋण ब्याज रहित सुविधा एवं सरकार की विभिन्न योजनाएं किसानों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।
मैं राज्य के सभी किसान भाई-बहनों, कृषि उद्यमियों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों से आग्रह करती हूँ कि 16, 17 एवं 18 जून तक आयोजित इस तीन दिवसीय कृषि महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इसका लाभ उठाएं।
आज मोरहाबादी मैदान पहुँचकर कल से प्रारंभ होने जा रहे झारखंड के सबसे बड़े कृषि उत्सव — झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान विभाग के सचिव एवं वरीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा भी की।
यह मेला कृषि, तकनीक और व्यापार के भव्य संगम का साक्षी बनेगा, जहाँ किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत उपकरणों, नवाचारों और विशेषज्ञों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।
इस तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ कल माननीय मुख्यमंत्री जी के करकमलों द्वारा किया जाएगा। मेला 16, 17 एवं 18 जून 2026 तक आयोजित होगा।
मैं राज्य के सभी किसान भाई-बहनों, कृषि उद्यमियों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को इस ऐतिहासिक आयोजन में सादर आमंत्रित करती हूँ।
आइए, खेती को आधुनिकता, नवाचार और समृद्धि से जोड़ने के इस महापर्व का हिस्सा बनें।