एक सीट, दो दावेदार और लॉटरी से फैसला, हनुमान बेनीवाल के अनोखे तरीके की गजब की चर्चा
नागौर जिला परिषद के वार्ड नंबर 32 में RLP के दो दावेदारों के बीच प्रत्याशी चयन को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। ऐसे में पार्टी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अनूठा तरीका अपना डाला। क्योंकि, दोनों ही दावेदार पार्टी की स्थापना के समय से संगठन से जुड़े हुए थे।
प्रत्याशी के निष्पक्ष चयन के लिए बालिकाओं के हाथों लॉटरी निकलवाई गई। लॉटरी प्रक्रिया के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से एकजुटता का परिचय दिया और साथ मिलकर नामांकन किया। बेनीवाल ने कहा कि पार्टी में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान ही हमारे लिए सर्वोपरि है।
अब चर्चा इस बात की है कि जब दो वफादार कार्यकर्ताओं में से किसी एक को चुनना मुश्किल हो, तो लॉटरी से फैसला करने का यह तरीका बेहद कारगर है। अब बेनीवाल के इस अनूठे तरीके की चर्चा जोरों पर हैं।
नागौर जिला परिषद के वार्ड संख्या 32 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से दो उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। दोनों ही पार्टी की स्थापना के समय से संगठन के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं।
ऐसे में दोनों के बीच दावेदारी का निर्णय निष्पक्ष एवं सहज तरीके से करने के उद्देश्य से नागौर आवास पर बालिकाओं के हाथों लॉटरी निकलवाई गई। इस दौरान दोनों दावेदारों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। लॉटरी प्रक्रिया के पश्चात दोनों पक्षों ने आपसी सहमति एवं संगठनात्मक एकजुटता का परिचय देते हुए एक साथ मिलकर नामांकन किया।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी में संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान, पारदर्शिता, निष्पक्षता और आपसी भाईचारा सदैव प्राथमिकता में रहता है। पार्टी का उद्देश्य है कि सभी साथी मिलकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें और चुनाव में एकजुटता के साथ आगे बढ़ें।
हमारी स्पष्ट मांग है कि सरकार घड़साना में आंदोलनरत किसानों की सभी मांगों को स्वीकार कर उनका सम्मानजनक समाधान करे, लेकिन सरकार की हठधर्मिता पर अड़ी हुई है |
चूंकि पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन में अब केवल दो दिन शेष हैं, इसलिए फिलहाल चुनावी जिम्मेदारियों के निर्वहन के बाद दो दिन पश्चात संघर्ष समिति आंदोलन को जिस भी दिशा में आगे ले जाने का निर्णय करेगी, मैं किसानों के साथ पुनः मजबूती से खड़ा मिलूंगा। किसानों के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई में मेरा साथ हमेशा इन किसानों के साथ रहेगा |
आधे घंटे बाद घड़साना टोल प्लाजा के पास सभा स्थल पर पहुंच जाऊंगा, किसानों और युवा साथियों से मेरी अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में सभा स्थल पर पहुंचे |
आओ हम मिलकर किसानों की आवाज को बुलंद करें |
#घड़साना#किसान_आंदोलन
मैंने एक इंटरव्यू में हनुमान बेनीवाल से पूछा था कि–
“आप संघर्ष कर रहे हैं इसमें कोई इंकार नहीं मगर आपको मिला क्या?”
इस सवाल के जवाब में हनुमान बेनीवाल ने जो उत्तर दिया था वो सोचने को मजबूर कर गया था।
उन्होंने कहा था कि “मेरा नाम हो गया न... भगत सिंह को क्या मिला देश आज़ाद हुआ तब बताओ आप। नेहरू प्रधानमंत्री बना लेकिन भगत सिंह की पूजा हो रही है आज भी। हो सकता है मेरा इसीलिए जन्म हुआ हो कि लोग बाद में देखेंगे।
लड़ता रहूंगा, लड़ाई नहीं छोडूंगा बीच के अंदर। मिले या ना मिले, ये तो मकसद ही नहीं।
लेकिन हर व्यक्ति यह कहेगा कि लड़ाई हनुमान बेनीवाल ने मज़बूती से लड़ी।
लोगों के दिमाग खराब थे कि वोट नहीं दिए, यह कहेंगे लोग।”
मैंने तो छोटे छोटे प्रोग्राम सोचे थे लेकिन बाड़मेर की धरती पर आपने MP MLA चुनावों जितनी बड़ी सभाएँ कर दी इसलिए 4-5 घंटे आने में देरी हुई - नारायण बेनीवाल जी
@NarayanBeniwal7@hanumanbeniwal
बाड़मेर में नारायण बेनीवाल जी ने एकतरफा माहौल बना रखा है....
बालोतरा, बाड़मेर में पंचायत चुनाव के परिणाम बहुत शानदार रहने वाले है...🔰❤️✌️
@hanumanbeniwal@NarayanBeniwal7
पंचायती राज आम चुनाव -2026 की तैयारियों एवं चुनाव प्रबंधन तथा टिकट वितरण को लेकर प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति एवं समस्त जिला प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 09 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 11:15 बजे जयपुर के जालूपुरा स्थित आवास पर आयोजित की जाएगी।
बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों, संभावित प्रत्याशियों एवं चुनाव प्रबंधन तथा टिकट वितरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
अतः प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति के समस्त सदस्यों एवं सभी जिला प्रभारियों तथा सह - प्रभारियों की बैठक में समय पर उपस्थिति पूर्ण तैयारी के साथ अनिवार्य रूप से अपेक्षित है।
स्थान: जालूपुरा आवास, जयपुर
दिनांक: 09 अक्टूबर 2026
समय: प्रातः 11:15 बजे
#पंचायती_राज_चुनाव_2026
राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से ग्रामीणजन पंचायती राज चुनावों को लेकर नागौर आवास पहुंच रहे हैं। गांवों के मुद्दों, स्थानीय परिस्थितियों और चुनावी तैयारियों को लेकर लगातार संवाद हो रहा है।
लोगों का यह उत्साह और सहभागिता RLP के जमीनी संगठन और जनसंपर्क को मजबूती देने वाला है।
@RLPINDIAorg
#पंचायती_राज_चुनाव_2026
पंचायत चुनाव में पुरे राजस्थान में RLP की एकतरफा लहर है...
जहाँ भाजपा कांग्रेस की टिकट लेने के लिए कोई तैयार नहीं है वहाँ RLP के 5-7 उम्मीदवार दावेदारी कर रहे है...
पंचायत चुनाव के परिणाम में RLP बड़ा उलट फेर करेगी..🔰✌️❤️ @hanumanbeniwal
आज नागौर आवास पर रानीवाड़ा क्षेत्र से पधारे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री परसराम जी ढाका (बिश्नोई) ने आज कांग्रेस पार्टी को छोड़कर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) परिवार में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
परसराम जी पिछले 28 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में ब्लॉक अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर सक्रिय रूप से कार्य कर चुके है ।
आज उन्होंने RLP की विचारधारा एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर हमारे साथ जुड़ने का निर्णय लिया।
RLP परिवार में उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
इस अवसर पर श्री बाबूलाल सारण (सह प्रभारी,जिला जालोर),श्री मोहनलाल बिश्नोई,श्री किरताराम चौधरी,श्री श्रवण जाखड़,श्री जगदीश सारण आदि मौजूद रहे |
@RLPINDIAorg
महान क्रांतिकारी, मेवाड़ के गौरव एवं वीर योद्धा राणा पूंजा भील जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए उनका अदम्य साहस, संघर्ष एवं बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
उनके शौर्य और वीरता को शत्-शत् नमन।
युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में भाई अभिषेक चौधरी जी को सर्वाधिक मत प्राप्त करने एवं इस लोकतांत्रिक प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं l
प्रदेश के सभी नवनिर्वाचित जिला, विधानसभा एवं ब्लॉक के पदाधिकारियों को बधाई एवं आपके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूँ l मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप हमारे नेता श्री @RahulGandhi जी की न्याय कि लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगे l
@withabhinsui@Rajasthan_PYC