कलेक्टर विकास मिश्रा ने राजस्व अधिकारियों को विभागीय कार्यों में गति लाने तथा राजस्व विभाग के म��ल दायित्वों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
#Sidhi
मु��्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सौम्या आनंद ने शुक्रवार को ग्राम पुरुषोत्तमगढ़ में एमआईडीएच एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत स्थापित इकाइयों का निरीक्षण किया।
#Sidhi
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा ने राजस्व अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
#Sidhi
मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं संशोधन के लिए मतदान केंद्रों पर आयोजित हुए विशेष शिविर
--------
बीएलओ ने प्राप्त किए दावा-आपत्ति एवं नाम जोड़ने के आवेदन, 22 नवंबर तथा 5 एवं 6 दिसंबर को भी लग��ंगे विशेष शिविर
-------
#Sidhi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीहरि ��िष्णु एवं माता तुलसी से सभी के जीवन ��ें सुख, शांति और समृद्धि के संचार की कामना की।
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh
विकास की सोच जब जमीन से जुड़ती है, तो उसके परिणाम भी जमीन पर दिखाई देते हैं...
गांधीसागर में विशेष मंत्रि-परिषद की बैठक इसी भावना का प्रतीक है। हम प्रदेश के हर अंचल की क्षमता को अवसर में बदलने और विकास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं : CM
@DrMohanYadav51@tourismdeptmp@NewenergyMp #CMMadhyaPradesh
कलेक्टर विकास मिश्रा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटपरा का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
#Sidhi
कलेक्टर विकास मिश्रा ने नायब तहसीलदार कार्यालय उप तहसील (टप्पा) पटपरा का निरीक्षण कर राजस्व संबंधी कार्यों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं अन्य लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
#Sidhi
कलेक्टर विकास मिश्रा ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र पटपरा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया।उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाइयों,साफ-सफाई,मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया।
#Sidhi
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत तहसील परिसर हनुमानगढ़ में जनकल्याण शिविर का आयोजन ���िया गया। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए तथा ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई।
#Sidhi
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 14 से 20 नवम्बर 2026 तक आयोजित न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का शुक्रवार को उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में समापन हुआ।
#Sidhi