आज पाकिस्तान का एक एक नागरिक फाइव स्टार होटल की जिंदगी जी रहा है…
एक रोटी - ₹75/-
एक चाय - ₹250/-
एक फ्रूट सलाद - ₹300/-
एक प्लेट दाल - ₹500/-
पेट्रोल एक लीटर - ₹300/-
और यहां भारत में हमको सड़क छाप जिंदगी जीनी पड़ रही है… ₹10 की चाय पी कर।
मोदी जी ने हमारी जिंदगी दो कौड़ी की कर दी है…
गंभीर विषय
हमने 6 मार्च 2026 को फ्लिपकार्ट @Flipkart से कैरियर का 5⭐ डेढ़ टन का एक विंडो एसी आदेशित किया था। इसे अगले दिन पहुंचना था किंतु किसी वजह से वह दो दिन बाद मिला। जब हमने डिब्बा खोला तो पाया कि यह वही एसी नहीं है जो हमने आदेशित किया था।
अलग डिजाइन और रिमोट भी अलग। ��िब्बे पर चिपकी पर्ची भी लुगदी वाली थी।
हमने रिटर्न रिक्वेस्ट की। फोटो और वीडियो भेजे ताकि मिलान हो जाए।
दो दिन तक जब उसपर कोई कार्रवाई न हुई तो हमने @flipkartsupport पर संपर्क किया। सपोर्ट टीम ने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं। जब दो दिन तक कोई ��ूचना न मिली तो हमने फिर संपर्क किया।
हमसे कहा गया कि आप रिटर्न रिक्वेस्ट कैंसिल कर दीजिए तो हम यह प्रकरण लेंगे। हमने किया तो अपडेट में दिखाने लगा कि रिटर्न रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो गई है।
हमने बात की तो सपोर्ट टीम ने कहा कि हमारी यही शब्दावली है। एकरूपता का अलग संकट रहता ही है। हमने प्रतीक्षा की और जब कोई अपडेट न मिला तो फिर फोन किया। अबकी बार कहा गया कि हमारा तकनीशियन इंस्टॉल करने जाएगा तो जांचकर जो रिपोर्ट देगा, उसी के अनुरूप निर्णय लेंगे।
हमने तकनीशियन की प्रतीक्षा की। वह दो दिन बाद आए और जब हमने उन्हें बताया तो उनका कहना था कि डिजाइन तो अलग है। हमने इस ग्राउंड पर रिटर्न रिक्वेस्ट भेजी। सपोर्ट टीम ने कैरियर से संपर्क करने की बात की। हीला हवाली करने के बाद रिटर्न रिक्वेस्ट अप्रूव हो गया।
इसी बीच में मैं संगोष्ठी में व्यस्त हो गया। दिन निकल गए। ऐसी रखा रह गया। जब मैं उससे खाली ह���आ तो चिंतित हुआ कि यह उत्पाद तो हमार�� यहां यूं ही रखा हुआ है और जगह घेरे है।
हमारा पैसा फंसा हुआ है। हम एसी का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं! हमने फोन किया तो कहा गया कि हमें इसके लिए खेद है और हम 48 घंटे में इसके बारे में बताएंगे। 48 घंटे प्रतीक्षा के बीत गए। एस बीच में एक मेल आया कि हम आपसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। तब हमने ही फोन किया और पूछा कि क्या अपडेट है।
सपोर्ट टीम ने कहा कि आपसे बात नहीं हो पा रही। हमने कहा कि अब हो रही है तो बताओ। उन��े पास कोई सोल्यूशन नहीं था बस टालने के लिए और टरकाने के लिए मेल कर दिया था। उसने 48 घंटे का समय मांगा ।
मैंने आवेश में आकर कहा कि इसे आज 12 घंटे में हल करें।
कोई पांच घंटे बाद फोन आया कि गलत उत्पाद भेजने से हुई क्षति की भरपाई के लिए हम 4790₹ कैशबैक करना चाहते हैं। आप यही एसी रख लीजिए। हमने यह अनुरोध नहीं माना और कहा कि आप यह एसी वापस ले जाइए। हम नए सिरे से ऑर्डर करेंगे।
अब यह एसी 4 अप्रैल तक वापस जाएगा। लगभग एक महीना इस कवायद में बीत गया है। हमें हासिल क्या है?
फ्लिपकार्ट जैसा प्लेटफॉर्म इस तरह से अपने प्रीमियन सदस्य को परेशान कर रहा हैं। मैं बहुत निराश हूं और चाहता हूं कि मुझे न्याय मिले।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी नकली और गलत उत्पाद भेजे जा रहे हैं। कानून का इकबाल बुलंद नहीं रहा। ठगी चरम पर है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
#Flipkart #Amazonギフト