@NeelamS65755988 लोगों को लगता है सब मोदी जी ही कर रहे हैं, जब किसी बीमार या घायल गौवंश के लिए हम बोलते हैं कि सरकारी गौशाला को call करो तो बोलते हैं वो आते नहीं या हमें उनपर भरोसा नहीं है, पर जो लोग अपने दम पर कर रहे है उनकी मदद भी नहीं करते
@cerbi447717 उस पोस्ट पर लोग like और comment भी नहीं करते, कहीं मुझे पता नहीं चल जाए कि किस किस ने देखा है, जिन्हें हेल्प करनी होती है खुद पूछ कर कर देते है, सच्चाई यही है
@SpotzHaroon आप सब कुछ सहयता करे तो तगडा भी हो जाएगा, एक बछड़े का भुसा चोकर का खर्च अभी 10 हजार महीना आता है, बिना किसी सरकारी सहायता के चला रहे हैं, आप लोग सहायता करे तो feed देना शुरू करें
राखी के दिन हमारी गौशाला में एक नन्ही-सी मेहमान ने जन्म लिया… ❤️🐄
एक छोटी-सी बछिया, जिसने आते ही इस परिवार की खुशियों को और बढ़ा दिया।
सबसे भावुक कर देने वाला दृश्य यह है कि इस गाय का डेढ़ साल का बछड़ा भी अपनी माँ और अपनी इस नन्ही बहन के साथ ही रह रहा है। माँ का दूध किसी एक के हिस्से का नहीं, बल्कि दोनों बच्चों के लिए है।
ऐसा दृश्य शायद आपको किसी दूध बेचने वाले के यहाँ देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि वहाँ अक्सर बछड़ा दूध का हकदार नहीं, बल्कि दूध की कीमत में बाधा समझ लिया जाता है।
हमारे लिए ये दोनों बच्चे सिर्फ बछड़े नहीं हैं… ये उस माँ की पूरी दुनिया हैं और इनका अपनी माँ के साथ रहना ही इनका सबसे बड़ा अधिकार है।
राखी के दिन इस नन्ही बछिया का आना मुझे यही याद दिलाता है कि रिश्ते सिर्फ इंसानों के नहीं होते…
माँ और बच्चों का प्यार हर जीव में उतना ही पवित्र होता है।* 🙏❤️
और अंत में उन सभी सहयोगियों का दिल से आभार, जिनके सहयोग से हम इन बच्चों को उनकी माँ के साथ सुरक्षित, सम्मान और प्रेम से रख पा रहे हैं।
आपका सहयोग हमारे लिए सिर्फ मदद नहीं, बल्कि किसी बेजुबान की पूरी जिंदगी बदल देने वाली ताकत है। 🙏🐄❤️
@ishashankbhatia आप सब कुछ सहयता करे तो तगडा भी हो जाएगा, एक बछड़े का भुसा चोकर का खर्च अभी 10 हजार महीना आता है, बिना किसी सरकारी सहायता के चला रहे हैं, आप लोग सहायक करे तो feed देना शुरू करें