कल 17 जुलाई से सिंगरौली के तीनों विकासखण्ड में मलेरिया मास सर्विलांस कैम्प का शुभारंभ छतौली,पचुआर एवं पिपरवान से हुआ। ये कैम्प 31 जुलाई तक बीस संवेदनशील उपस्वास्थ्य केंद्र में होंगे एवं इनके अंतर्गत 64 ग्रामों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर -घर जाकर मलेरिया की जांच की जावेगी।
दिनांक 19.06.2023 को कले��्टर महोदय की अध्यक्षता में वाहक जनित रोग मलेरिया एवं डेंगू के सम्बंध में जिला टास्क फोर्स समिति एवं अंतर्विभागीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर महोदय ने विभिन्न विभागों को स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदय डॉ एन के जैन द्वारा मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।यह रथ मलेरिया संवेदनशील ग्रामों में जाकर मलेरिया,डेंगू रोग,उपचार एवं बचाव के तरीकों को बताएगा ,साथ ही बुखार के मरीजों की RDK द्वारा जांच एवं उपचार प्रदान ��रेगा।