नगीना (उत्तर प्रदेश) से सांसद और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद इस समय बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में अमेरिका की यात्रा पर हैं।
चंद्रशेखर आज़ाद का अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को (कैलिफोर्निया) में वहां रहने वाले अंबेडकरवादियों द��वारा भव्य स्वागत किया गया।
सोशल मीडिया पर उनके लग्ज़री कारों (जैसे रोल्स रॉयस और कैडिलैक एस्केलेड) में यात्रा करने के वीडियो और तस्वीरें काफ़ी लोगों के लिए पीड़ा दायक हैं।
इंटरनेट पर प्रसारित दावों के अनुसार, इन लग्ज़री कारों की कीमत करोड़ों में बताई जा रही ��ै और अमेरिका में उनके समर्थकों और वहां रहने वाले भारतीय दलित समुदाय के लोगों की हैं, जिन्होंने उनके सम्मान में यह व्यवस्था की थी।
उन्होंने शिकागो और सैन फ्रांसिस्को जैसे शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और बाबा साहेब के मिशन को वैश्विक स्तर पर ले जाने की बात कही।
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर भीमराव अम्बेडकर जी के जन्मदिन दिन पर उन्हें कोटिशः नमन एवं सभी को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएँ।
#14_April#jyanti#jaybhim
उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर के मरदह क्षेत्र म���ं संत शिरोमणि जगतगुरु सतगुरु रविदास महाराज जी के मंदिर के पास किया जा रहा दीवार निर्माण केवल एक साधारण निर्माण कार्य नहीं है। इस दीवार के माध्यम से उस पवित्र स्थल को ढकने, सीमित करने और उसकी पहचान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जो सीधा-सीधा सामाजिक न्याय, समानता और भारतीय संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।
संत रविदास महाराज जी का स्थान करोड़ों लोगों की आस्था, आत्म��म्मान और अधिकारों का प्रतीक है। ऐसे में इस प्रकार की कोई भी कार्रवाई न केवल अनुचित है, बल्कि यह बहुजन समाज की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य भी है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ,किसी भी “सुंदरीकरण” के नाम पर धार्मिक स्थलों की पहचान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस मामले में जल्द, निष्पक्ष और न्यायसंगत निर्णय लिया जाए, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे और किसी भी प्र��ार का तनाव न बढ़े। साथ ही, संबंधित विभाग इस निर्माण कार्य की पारदर्शी जांच कर तत्काल स्थिति स्पष्ट करे। यदि दीवार से मंदिर की दृश्यता या पहुंच प्रभावित हो रही है, तो निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथी मौके-ए-वारदात पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
सामाजिक सम्मान, आस्था और समान अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
@CMOfficeUP
महिला आरक्षण, नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के माध्यम से 2023 से ही भारत में लागू है, लेकिन भाजपा के नेतृत्��� वाली एनडीए सरकार नारी शक्ति को उनकी वास्तविक और न्यायपूर्ण हिस्सेदारी देने के बजाय इसे जनगणना-2011 के पुराने आंकड़ों और बिना समुचित परिसीमन के लागू करने क�� मंशा रखती थी। इसी दुर्भावनापूर्ण नीति के तहत 16-18 अप्रैल को 131वां संविधान संशोधन (परिसिमन) बिल 2026 लाया गया, जो महिलाओं विशेषकर बहुजन, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने के बजाय एक राजनीतिक दिखावे तक सीमित नजर आया।
नारी के नाम पे फिर एक छल रचा गया,
हक़ को सियासत में तोल दिया।
जो “आधी आबादी” कहकर भीड़ से तालियाँ लेते हैं,
उन्हीं ने आधे हक़ पर बात आते ही मुँह मोड़ ���िया।
जो कहते थे “कोटे के अंदर कोटा” से ही न्याय पूरा होता हैं,
उन्हीं ने उसी हक़ को सबसे पहले कुचल दिया।
जय भीम! जय संविधान! जय मातृशक्ति!
लखनऊ के विकास नगर में हुआ भीषण अग्निकांड सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि व्यवस्था की लापरवाही और गरीबों की ज़िंदगी क�� सस्ती समझ का दर्दनाक उदाहरण है।
इस आग ने 1200 से अधिक झोपड़ियों को जलाकर राख कर दिया, सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया और इस दर्दनाक घटना में दो मासूम बच्चों और कई मवेशियों की जलकर मौत हो गई, जबकि 6 बच्चे लापता हैं।
हमारा सवाल है मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी से-आखिर इतनी बड़ी बस्ती में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं थे?
स्थानीय लोगों के आरोप बेहद गंभीर हैं कि झोपड़ियां खाली कराने के दबाव में आग लगवाई गई। यदि यह सच है, तो यह गरीबों के खिलाफ एक संगठित अन्याय है। वहीं, दमकल गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच सकीं, प्रशासनिक समन्वय की कमी साफ दिखी और पूरा इलाका अफरा-तफरी में डूबा रहा।
सबसे चिंताजनक ��ात यह है कि लखनऊ में पहले भी कई बड़े अग्निकांड हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद फायर सेफ्टी के नियम आज भी कागजों तक सीमित हैं।
@UPGovt से हमारी स्पष्ट मांग है कि लापता बच्चों की जल्द सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जाए, घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और सभी पीड़ित परिवारों को मुआवजा व स्थायी पुनर्वास दिया जाए।
भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की लखनऊ की टीम घटना के बाद से ही पीड़ितों के साथ ��ौजूद है।
@CMOfficeUP
चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र में न्याय न मिलने के कारण सिर्फ एक बहुजन नाबालिग बच्ची ने ही नहीं, बल्कि बहुजन समाज की न्याय की उम्मीद ने भी आत्महत्या कर ली।
दिनांक 04/03/2026 को गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं से पानी भरने गई दलित नाबा��िग बच्ची के साथ गांव के ही तीन जातंकवादियों द्वारा उसे जबरन खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
परिजनों के अनुसार, शिकायत देने के बावजूद कोई पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लगातार हो रही प्रताड़ना और न्याय न मिलने की स्थिति से आहत होकर, दिनांक 14/04/2026 को पीड़िता ने आत्महत्या कर ली।
यह घटना अत्यंत दुखद, शर्मनाक और दंडनीय है। हम शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और प्रकृति से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
@UPGovt से हमारी माँग हैं कि:- इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, उच्च स्तरीय और समयबद्ध जांच कराई जाए तथा किसी भी प्रकार के दबाव या प्रभाव से मुक्त होकर सच्चाई सामने लाई जाए।यदि प्रारंभिक स्तर पर पुलिस या प्रशासन की लापरवाही, उदासीनता या अनुचित कार्यवाही पाई जाती है, तो संबंधित ���धिकारियों पर कड़ी विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा, आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।आरोपियों के विरुद्ध मामले को गंभीरता से लेते हुए SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम तथा POCSO एक्ट के अंतर्गत कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए।
@CMOfficeUP
@myogiadityanath
भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों वंचितों व महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि और आप सभी को हार्दिक बधाई व मंगलकामनाएं।
#AmbedkarJayanti
झारड़ा (उज्जैन) के सरपंच श्री नागूलाल मालवीय जी पर हुआ प्राणघातक हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। उज्जैन के निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान कल उनसे मिलकर स्वास्थ्य जाना साथ ही परिवार साथियों से चर्चा कर उचित कानूनी कार्यवाही एवं न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी के गृह जिले में एक जनप्रतिनिधि पर इस प्रकार का कायरतापूर्ण हमला लोकतंत्र और कानून व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। नागूलाल मालवीय जी, जो पूर्�� में भीम आर्मी के जिला प्रभारी भी रह चुके हैं, पर हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि पूरे समाज की आवाज पर हमला है।
@MP_MyGov दोषियों पर केवल साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज करना उन्हें संरक्षण देने जैसा है, ऐसी घटनाएं समाज में आक्रोश पैदा करती हैं और कानून के प्रति लोगों का विश्वास कमजोर करती हैं।
मेरी @sp_ujjain उज्जैन प्रशासन से स्पष्ट मांग है कि—
आरोपियों पर कड़ी से कड़ी धाराएं लगाई जाएं
तत्काल गिर���्तारी कर जेल भेजा जाए
पीड़ित को उचित सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित किया जाए
ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार का दुस्साहस करने की हिम्मत न कर सके, न्याय और सुरक्षा ही लोकतंत्र की असली पहचान है। @JansamparkMP
#मिशन_शक्ति (फेज-5.0 द���वितीय चरण) अभियान के तहत एंटीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों, हेल्पलाइन नम्बरों तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारें में जागरुक किया गया।#WomenAndChildrenFirst #MissionShakti
#मिशन_शक्ति (फेज-5.0 द्वितीय चरण) अभियान के तहत एंटीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों, हेल्पलाइन नम्बरों तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारें में जागरुक किया गया।#WomenAndChildrenFirst#MissionShakti
श्री अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नत प्रभारी चौकी घोसिया श्री वीर बहादुर चौधरी के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें उनके नवीन पदभार की शुभकामनाएं दी गई।
@Uppolice
“जीयो और जीने दो” तथा “अहिंसा, करुणा और समता” का अमर संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक पर्व की आप सभी को हार्दि�� बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
इसी पावन अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी से पुनः विनम्र आग्रह है कि भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक को ‘अहिंसा दिवस’ के रूप में राष्ट्रीय मान्यता प्रदान करते हुए राजकीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।उल्लेखनीय है कि 9 अप्रैल को पिछले वर्ष भी इस संबंध में पत्र के माध्यम से निवेदन किया गया था, और आशा है कि इस बार इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक निर्णय लिय��� जाएगा।
यह निर्णय न केवल जैन समाज की भावनाओं का सम्मान करेगा, बल्कि देश में अहिंसा, भाईचारे और सामाजिक समरसता को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।
जय भीम! जय जिनेंद्र!
#MahavirJayanti
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनय रतन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई व मंगलकामनाएं।
@VinayRatanSingh@AzadSamajParty#जयभीम
जनपद रायबरेली में अर्जुन पासी की दबंगों द्वारा गोली मारकर की गई हत्या के मामलें में कल पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका दर्द साझा किया।
सरका��� से आर्थिक मुआवजें की मांग एवं बचे हुए मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की पुलिस प्रशासन से मांग की।
नीमच जिले में दलितों पर लगातार हो रहे जानलेवा हमले सिर्फ अपराध नहीं हैं, ये संविधान और लोकतंत्र के मुंह पर तमाचा हैं। कभी चाकू, कभी लाठी, क्या दलित होना ही अब अपराध बन गया है?
@MP_MyGov जावद थाना क्ष���त्र के ग्राम ढाबा निवासी अर्जुन वाल्मीकि के साथ जो हुआ, वो केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरी मानवता पर हमला है। शादी में खाना खाने बैठना भी अब “जाति पूछकर” तय होगा? और अगर “नीच जाति” कहकर चाकू घोंप दिया जाए, तो अपराधी खुलेआम घूमते रहें, यही है कानून व्यवस्था?
@SP_Neemuch पुलिस ने साधारण धाराओं में मुकदमा पंजीबद्ध कर मामले को रफा दफा करने की साजिश हो रही है जिसके साथ ही आरोपी फिर से दबंगई कर रहे हैं।
अगर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो ये सिर्फ एक केस नहीं रहेगा, ये आंदोलन बनेगा।
📍 दतिया संकल्प यात्रा
ग्वालियर हाईकोर्ट में प्रतिमा लगाने के लिये..जयभीम साथियों, आजाद समाज पार्टी कांशीराम इव भीम आर्मी के नेतृत्व में
आज दतिया पुलिस ने गोराघाट के पास हमें गिरफ्तार कर लिया, जब हम ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में अपने महापुरुष की प्रतिमा स्थापित करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे थे। उस समय एक पल के लि�� मन भारी हो गया… क्योंकि हम कोई अपराध करने नहीं जा रहे थे, हम तो अपने समाज के स्वाभिमान और सम्मान की बात करने निकले थे।
जब पुलिस की गाड़ियों में हमें बैठाया गया तो मन में सिर्फ एक ही सवाल था..क्या अपने महापुरुषों का सम्मान करना भी अपराध हो गया है? लेकिन साथियों, सच कहूं तो इस गिरफ्तारी ने हमें तोड़ा नहीं है, बल्कि हमारे संकल्प को और मजबूत कर दिया है।
क्योंकि यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल���कि पूरे बहुजन समाज के आत्मसम्मान की यात्रा है, जो नागपुर से शुरू होकर न्याय की मांग तक पहुंचने के लिए निकली है।
आज दिल से समाज से एक बात कहना चाहता हूं, अगर हम अपने महापुरुषों के सम्मान और अपने अधिकारों के लिए भी खड़े नहीं होंगे, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी।
गिरफ्तारी के समय हमारे साथियों की आंखों में गुस्सा भी था और आंसू भी… लेकिन उन आंसुओं में कमजोरी नहीं, बल्कि समाज के ल��ए दर्द और समर्पण था।
हम रुकने वाले नहीं हैं..हम डरने ��ाले नहीं हैं।
क्योंकि यह लड़ाई स्वाभिमान की है, सम्मान की है और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की है।
समाज से बस इतना निवेदन है — इस संघर्ष में साथ खड़े रहिए, आवाज उठाइए और इस
आंदोलन को कमजोर मत होने दीजिए..स्वाभिमान की यह मशाल अब बुझने वाली नहीं है। ✊
#sunilastay #jaibhim