अजीब आदमी था वो
मोहब्बतों का गीत था
बग़ावतों का राग था
कभी वो सिर्फ़ फूल था
कभी वो सिर्फ़ आग था
अजीब आदमी था वो
वो मुफ़लिसों से कहता था
कि दिन बदल भी सकते हैं
वो जाबिरों से कहता था
तुम्हारे सर पे सोने के जो ताज हैं
कभी पिघल भी सकते हैं
वो बंदिशों से कहता था
मैं तुम को तोड़ सकता हूँ
सहूलतों से कहता था
मैं तुम को छोड़ सकता हूँ
हवाओं से वो कहता था
मैं तुम को मोड़ सकता हूँ
वो ख़्वाब से ये कहता था
कि तुझ को सच करूँगा मैं
वो आरज़ूओं से कहता था
मैं तेरा हम-सफ़र हूँ
तेर��� साथ ही चलूँगा मैं
तू चाहे जितनी दूर भी बना ले अपनी मंज़िलें
कभी नहीं थकूँगा मैं
वो ज़िंदगी से कहता था
कि तुझ को मैं सजाऊँगा
तू मुझ से चाँद माँग ले
मैं चाँद ले के आऊँगा
~जावेद अख़्तर साहब 🌻
मथुरा तहसील के मेरे छोटे से गाँव में अब तक 60 से अधिक लोगों को डेंगू हो चुका हैं, मेरे ही घर में 5 को डेंगू है. मैंने @dmmathura7512 और CM @myogiadityanath को 2 ट्वीट किए हैं. मगर मथुरा ज़िला प्रशासन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. मेरे गाँव के लोगों ने भाजपा को वोट दिया था.