प्रेम वो #एहसास है जो
शब्दों की सीमा लांघ
नैनों में विचरण करता है
दिल की गहराइयों से
आंखों तक का सफर
बिना लफ्ज़ ही ये तय करता है
ह्रदय के धरातल पर
जब अंकुरित क्यारियां लहराती है
शब्दों के बांध तोड़ #भावनाएं
नैनों से #छलक सी जाती है
#सरस#बज़्म#काव्योदय@HPEDK11
बड़ी #नज़ाकत से हर कदम रखती हूं
जिंदगी की राहों पर
कोई है जो मेरे उन कदमों पर बड़ा इतराता है
अपने नन्हे कदमों से नापता है हर कदम वो मेरे
उसकी आंखों में छुपा वह एतबार मुझ पर
इक विश्वास मुझ में भी जगा जाता है
#सरस#बज़्म#काव्योदय@HPEDK11#sneh_kalam_se#shabdby
अपनी मगरूरियत के साफे की गांठ
इतनी भी ना कस लेना
के सही ग़लत के ताने बाने में
ज़िन्दगी उलझ कर रह जाए
हर इन्सान अलग है जग में
तौर तरीके हैं जुदा
देख तेरे अहम की ताप में ना
रिश्ते मोम बन ढह जाएं
@bazmofficial@SarasKavyaSamuh @real_kavya123 @HPEDK11#रिश्ते