उत्तर प्रदेश में दिनांक 17 अक्टूबर एवं 24 अक्टूबर को मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष कैम्प होंगे आयोजित।
कैम्प में *प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक* उपस्थित रहेंगे बीएलओ,
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभी हाल ही में अगले छह महीने के अन्दर एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गयी है, किन्तु यह बेहतर होता कि जिन भ��� सरकारी विभागों में अस्थायी तौर पर लोग वर्षों से कार्यरत हैं उन्हें भी स्थायी नौकरी की व्यवस्था में शामिल किया जाये।
वैसे भी बी.एस.पी. ख़ासकर सरकारी तंत्र में आउटसोर्सिंग एवं संविदा आदि की शोषणकारी व्यवस्था के विरुद्ध है और इसीलिये पार्टी की माँग है कि सरकारी नौकरी बहाली के क्रम में एनआरएचएम के अन्तर्गत विगत अनेक वर्षों से निरन्तर सेवा दे रहे है समस्त एनआरएचएम ��ंविदाकार्मिकों को भी स्वास्थ्य विभाग में नियमित किया जाये तो यह उचित होगा, जो वे लोग अपने स्थायीकरण आदि की माँगों के समर्थन में पिछले कई दिनों से लखनऊ के मान्यवर श्री कांशीराम जी ईको गार्डेन के पास धरना पर हैं।
💙 मुस्कुराते हुए मान्यवर साहब कांशीराम जी! 💙
कुछ चेहरे इतिहास बन जाते हैं, और कुछ विचार पीढ़ियों को रास्ता दिखाते हैं। ✊💙
मान्यवर साहब कांशीराम जी का जीवन बहुजन समाज में जागरूकता, समानता और अधि���ारों की चेतना जगाने के संघर्ष को समर्पित रहा।
यह पुराना वीडियो उनकी यादों को फिर से ताज़ा कर रहा है । 🙏
साहब आपके विचार और आपका संघर्ष हमेशा याद रहेंगे। 💙
जय भीम ✊
जय कांशीराम साहब 💙
जय बहुजन समाज!
#KanshiRamSahab #ManyavarKanshiRam #JaiBhim #BahujanSamaj
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने सबसे पहले आधिकारिक और मुखर रूप से ईवीएम (EVM) का विरोध मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद लखनऊ में किया था.
@SoniG1988 🔊
वोट चोरी पर बवाल मचा हुआ है,देश के त���ाम पार्टियों के नेता, युवा, नागरिक सड़क से लेकर शोसल मीडिया पर वोट चोरी के विरूद्ध आवाज बुलंद कर रहे है और मायावती जी कहां है कुछ पता नहीं।
मायावती जी की खामोसी लोगों में शंका पैदा कर रही है। @Mayawati @AnandAkash_BSP
परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी हमारी नेता होने के साथ-साथ हमारे परिवार की सबसे बड़��� अभिभावक एवं मार्गदर्शक भी हैं, कल लाखों लोगों की भीड़ में मेरे सिर पर अपना हाथ रखकर जो आत्मीयता और ममत्व से भरा हुआ आशीर्वाद मा० बहन जी द्वारा मुझे प्राप्त हुआ, वह मेरे जीवन की स्मृतियों में सबसे सुखद क्षणों में सदैव जीवंत रहेगा।
इस आत्मीय प्रेम और आशीर्वाद हेतु मा० परम आदरणीय बहन मायावती जी का हृदयतल से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार।
@Mayawati
#UmaShankarSinghJi #PrinceYukeshSingh #Rasra #BSP
बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक, दलितों, शोषितों, वंचितों एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान जननायक, बहुजन चेतना के अग्रदूत मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम��र श्रद्धांजलि।
मान्यवर कांशीराम जी अमर रहें! 🙏
मान्यवर श्री कांशीराम जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏
उनका मिशन था—बहुजन समाज को श���षित से शासक बनाना और सामाजिक न्याय, समानता व स्वाभिमान की स्थापना करना। उनका संघर्ष और विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
जय भीम! जय भारत! 💙
मान्यवर श्री कांशीराम जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उ���्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏
उनका मिशन था—बहुजन समाज को शोषित से शासक बनाना और सामाजिक न्याय, समानता व स्वाभिमान की स्थापना करना। उनका संघर्ष और विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
जय भीम! जय भारत! 💙
#Starlink
कल पुनः इतिहास दोहराया जाएगा।🔥🐘
कल लखनऊ में नीला आकाश के साथ साथ धरती भी हाथी छाप नीले झंडे और बैनरों से नीली हो जाएगी और जय भीम जय कांशीराम के नारे से पूरा लखनऊ गूंज उठेगा।
1. जैसाकि यह विदित है कि श्री आकाश आनन्द को कल बी.एस.पी. में वापिस लेकर व पार्टी का पुनः राष्ट्रीय संयोजक बनाकर इनको पार्टी के कार्यो में लगा दिया है।
2. लेकिन आज अधिकांशः मीडिया में इस बात को काफी बढ़ा-चढ़���कर लिखा है कि श्री आकाश आनन्द को चार बार पार्टी से निकालकर अब पुनः पार्टी में वापिस ले लिया है और इनको फिर से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है।
3. जबकि इस सम्बन्ध में इनको मैं यह भी अवगत कराना चाहती हूँ कि श्री आकाश आनन्द की शादी होने से पहले ही वे पार्टी में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, जिसकी वजह से इनको पार्टी से कभी भी नहीं निकाला गया है।
4. लेकिन इनका रिश्ता श्री अशोक सिद्धार्थ के सा��� होने के बाद से फिर इन्होंने अपने ख़ुद के स्वार्थ मे श्री आकाश आनन्द की इमेज को काफी कुछ ख़राब करने का प्रयास किया है।
* जिसके कारण फिर श्री आकाश आनन्द में सुधार लाने के ख़ास उद्देश्य से इनको पार्टी से कई बार निकालना भी पड़ा है और ग़लती का एहसास होने के बाद फिर इन���ो वापिस भी लेना पड़ा है।
5. लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि श्री अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद से अब ऐसी कोई भी स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिये कि पार्टी को फिर से इनको अलग करना पडे़।
6. अर्थात् जिस प्रकार से इन्होंने शादी से पहले पार्टी को कभी भी कोई शिकायत का मौक़ा नहीं दिया है, जिसके कारण इनको कभी भी पार्टी से निकालना नहीं पड़ा है और अब श्री अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है कि इनको अब आगे कभी भी पार्टी से निकालने की ज़रूरत पडे़गी और अब वे राजनीति में आगे ही बढ़ेंगे, ऐसी सभी को पूरी-पूरी उम्मीद भी है।
7. इसलिए मीडिया को यह सब सच्चाई को उजागर करते हुये तब इनके बारे में पार्टी से कई बार निकालने का उल्लेख करना चाहिये तो यह बेहतर होगा।
GenZ नेता आकाश आनंद की वापसी हो गई है। युवाओं के सवालों को एक और आवाज़ मिलेगी।
तमाम गलतफहमी के बीच भी @AnandAkash_BSP संयम बनाए रखे थे उसका फल मिला है। यही असली मैच्योरिटी है।
उम्मीद है बहनजी @Mayawati युवाओं के मुद्दे उठाने के लिए उन्हें कमान देंगी। पद वापस दे दी हैं अब व��ी आवाज़ उठाने का मौका भी देंगी।
आदरणीय बहन कु. मायावती जी, सादर चरणस्पर्श।
आपने मुझे क्षमा किया और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की ज़िम्मेदारी दोबारा सौंपी। इस भरोसे के लिए मैं तहे दिल से आपका आभारी हूँ, और इसे मैं हल्के में कभी नहीं ले सकता हूँ।
पिछले कुछ समय ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। सबसे बड़ी सीख यह है कि यह मूवमेंट किसी एक व्यक्ति से कहीं बड़ा है। परमपूज्य बाबा सा��ेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी और मान्यवर श्री कांशीराम जी ने जो रास्ता दिखाया, और जिस पर आपने अपना पूरा जीवन लगा दिया, उस पर चलना मेरा सौभाग्य है।
इसलिए आपके दिशा-निर्देशन में पार्टी और मूवमेंट का हित ही मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा। मैं अपने सभी व्यक्तिगत हितों को त्यागकर, अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ, संगठन को मज़बूत करने के लिए दिन-रात काम करूँगा।
आपने मुझ पर भरोसा किया है। अब उसे अपने काम से सही साबित करना मेरी ज़िम्मेदारी है।
जय भीम, जय भारत।
1. जैसाकि सर्वविदित है कि परमूपज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व उनके परम अनुयायी मान्यवर श्री कांशीराम जी की देश भर में बहुजन-हित हेतु ज़बरदस्त त्याग-तपस्या, आजीवन कड़ा संघर्ष व उनके उच्च आदर्श हमेशा ही प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं, जिस पर चलकर ही बी.एस.पी. ने देश की राजनीति में अभूतपूर्व सफलतायें अर्जित की हैं और अब ख़ासकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव को लेकर सर्वसमाज के साथ उत्साहपूर्ण ज़बरदस्त तैयारी भी की जा रही है।
2. यहाँ यह भी कहना हैं कि मेरा निजी नहीं ���ल्कि पूरा ’बहुजन समाज’ ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिये सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा। इसी को मद्देनज़र रखते हुये व ख़ासकर पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिये ही मेरे द्वारा पिछले कुछ दिनों में, अनेकों सख़्त फैसले भी लिये गये हैं और इसको लेकर मेरे अपने भाई-बहन व उनके परिवार के लोग कभी भी अपवाद नहीं रहे हैं, जो कि जग-ज़ाहिर है।
3. वैसे तो श्री आकाश आनन्द का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन इनको लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण भी रहें हैं जिसकी वजह से पार्टी संगठन में कई बार कुछ ज़रूरी परिवर्तन भी करने पड़े हैं और फिर अन्ततः श्री आकाश आनन्द के ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा है।
* जिसके बाद से श्री आकाश आनन्द के व्यक्तित्व व कार्यशैली आदि में काफी कुछ बदलाव भी लोग देख रहे हैं, जिसका ख़ास प्रमाण पार��टी में वापिसी हेतु अभी हाल ही में सोशल मीडिया ’एक्स’ पर किया गया उनका एक पोस्ट भी है, जिसकी काफी चर्चा भी है।
4. इसको लेकर पार्टी के अधिकांशः लोगों का यही कहना है कि ��्री आकाश आनन्द के अनुरोध को स्वीकार करते हुये उनकी पूर्व की दी गई ज़िम्मेवारियों के साथ इनको पार्टी में पुनः कार्य करने का मौक़ा दिया जाये, जिसके लिए इनके पिता के साथ-साथ इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द ने भी अपनी सहमति जताई है। वास्तव में श्री ईशान आनन्द ने तो अपनी मिशनरी भावना प्रदर्शित करते हुये यह भी कहा है कि वे बिना किसी पद के ही पार्टी में मा. बहनजी के दिशा-निर्देशन में जो भी उनको कार्य सौंपे जायेंगे तो उसे वे अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से ज़रूर निभायेंगे।
5. ऐसे में अब पार्टी काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी व मूवमेन्ट के हित में श्री आकाश आनन्द को पुनः बी.एस.पी. का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) बनाकर इनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौक़ा दे रही है। उम्मीद है कि श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति सेे संन्यास लेने के बाद से अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेग��� और पार्टी संगठन में भी बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा, हालाँकि यह काफी कुछ श्री आकाश आनन्द के ऊपर भी निर्भर करेगा।
6. इन्ही कुछ ज़रूरी बातों के साथ ही अब मैं पार्टी व मूवमेन्ट के हित में आज लिये गये इस फैसले के साथ ही श्री आकाश आनन्द के राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही इनको (श्री आकाश आनन्द) व इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द को तथा इनके पिता श्री आनन्द कुमार को भी अपना बहुत-बहुत प्यार ��� आशीर्वाद देती हूँ। इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों हर परिस्थिति में मेरा साथ निभाने के लिए ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के सभी लोगों का व अपने सभी शुभचिन्तकों आदि का भी मैं पूरे तहेदिल से व सम्मान के साथ उनका आभार भी प्रकट करती हूँ।