जय हिंद,जय संविधान, किसान हिन्दू मुस्लिम गंदी राजनीतिक, स्टूडेंट की आवाज़, राजनीतिक विचार, व्यक्तिगत विचार,पाखण्ड और अन्धभक्ति के ख़िलाफ,सोशल मीडिया पत्रकार
देश को रवि टम्टा जैसे दलित युवक पर गर्व होना चाहिए, जिन्होंने कांवड़ ढोने के बजाय विज्ञान, शोध और नवाचार का रास्ता चुना। ऐसे युवा ही भारत को आत्मनिर्भर, वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से मजबूत भविष्य की ओर ले जाएंगे।
@SudarshanNewsTV आख़िर खार BJP अपना मक़सद पूरा करने में सफल रही।
BJP का एक मात्र उद्देश्य था देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों को पढ़ाई से दूर रखना।
बच्चों को बेरोजगार बनाकर नशे की खाई में धकेलना जरूरत पड़ने पर धर्म के नाम पर उत्पात मचाना।
BJP यही सब चाहती थी और करदी
अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की झांसी में सड़क हादसे में मौत... झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराई... हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती... प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे...
#AtiqAhmed #Aban #Accident
@Uppolice इसमें कोई साजिश की आशंका तो नहीं?
झारखंड: मंगलवार, 4 अगस्त की सुबह, बड़गांव में सैकड़ों लोगों ने मुहम्मद इमरोज़ के घर को घेर लिया। इसके बाद, भीड़ जबरन घर में घुस गई और उनके पूरे परिवार, जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे, के साथ मारपीट की तथा मुहम्मद इमरोज़ को घसीटकर बाहर ले गई और लाठी, रॉड और पत्थरों से उनकी बेरहमी से पिटाई की। इमरोज़ को बचाने की कोशिश करने वाले लोगों के साथ भी मारपीट की गई, और उसी दौरान भीड़ ने उनके पिता सुल्तान मियां को एक खंभे से बांधकर उनकी भी पिटाई की।
जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद भी भीड़ उसकी पिटाई करती रही। बाद में पुलिस ने किसी तरह उसे भीड़ से छुड़ाकर अपनी हिरासत में लिया और उसे टंडवा स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हज़ारीबाग रेफर किया गया, जहां पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई।
बाद में अधिकारियों ने कहा कि एक नाबालिग लड़की, जो लापता थी, मंगलवार को अपने घर लौट आई और कथित तौर पर आरोप लगाते हुए अपने परिवार को बताया कि उसे मुहम्मद इमरोज़ के घर में बंधक बनाकर रखा गया था और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, इस बयान के बाद सैकड़ों ग्रामीण मुहम्मद इमरोज़ के घर के बाहर इकट्ठा हो गए और उन पर हमला कर दिया।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव ने कहा कि प्रशासन किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।