#तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल जल्द जल्द से जारी करने की मांग को लेकर 4 अगस्त को RSSB मुख्यालय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी बात सो रहे अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास करे।📍
राजस्थान में तृतीय श्रेणी (#ThirdGradeTeachers) शिक्षकों के तबादलों का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। #तृतीय_श्रेणी_शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर शिक्षकों ने अपने स्थानांतरण (ट्रांसफर) की मांग को लेकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के चरणों में ज्ञापन अर्पित किया। शिक्षकों ने पारंपरिक रूप से पीले चावल बांटकर अपने आगामी आंदोलन को सफल बनाने की कामना की।
तबादलों से रोक हटाने की मांग को लेकर ये शिक्षक 5 अगस्त को जयपुर के शहीद स्मारक पर एक विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे। शिक्षकों का कहना है कि वे सरकार को स्थानांतरण (#TeacherTransfer) खोलने के लिए मजबूर कर देंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान भवानी सिंह धायल, प्रवीण सैनी, रामचरण शर्मा, सुमन लता यादव, नेहा, सरिता, वीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों की तादाद में शिक्षक मौजूद रहे।
@madandilawar #SanwaliyaSeth
तृतीय श्रेणी अध्यापकों का स्थानांतरण कोई विशेष सुविधा नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित एक न्यायसंगत मांग है।
हजारों शिक्षक परिवार से दूर कठिन परिस्थितियों में सेवा दे रहे हैं। अब समय आ गया है कि सरकार संवेदनशीलता दिखाए और शीघ्र स्थानांतरण नीति लागू कर शिक्षकों को राहत दे।
बीजेपी सरकार को अब तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले करने होंगे या इस्तीफा देना होगा ।
शिक्षकों के साथ न्याय करें बीजेपी सरकार,
#तृतीय_श्रेणी_ट्रांसफर
चुनावी वादों को याद करो ।
@madandilawar@BhajanlalBjp
पहाड़ी ब्लॉक, जिला डीग में तृतीय श्रेणी अध्यापक स्थानांतरण की मांग को लेकर शिक्षकों ने "5 अगस्त जयपुर चलो" के संकल्प के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
स्थानांतरण की मांग अब पूरे राजस्थान की आवाज़ बन चुकी है।
5 अगस्त—जयपुर चलो!
#तृतीय_श्रेणी_स्थानांतरण#5अगस्त_जयपुर_चलो