🚨 बीना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
अवैध शराब व हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 21 प्रकरण दर्ज किए गए।
🔹 72 लीटर अवैध शराब
🔹 01 देशी कट्टा
🔹 11 जिंदा कारतूस
🔹 01 मोटरसाइकिल
🔹 ₹72,480 का माल-मशरूका जब्त
#SagarPolice#BinaPolice#PoliceAction#mppolice
सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया, जहां से प्राप्त निर्देशों के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
🚫 अवैध एवं अमानक शराब के कारोबार के विरुद्ध सागर पुलिस का अभियान लगातार जारी।
🚨 अमानक शराब के अवैध कारोबार पर सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बंडा एवं विनायका थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के 02 प्रकरण दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
#SagarPolice#mppolice
🚨 संदिग्ध जहरीली एवं नकली शराब के मामले में सख्त कार्रवाई
बंडा क्षेत्र में संदिग्ध अवैध एवं नकली शराब के सेवन से हुई घटनाओं को पुलिस-प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए 20 आरोपियों के विरुद्ध नामजद प्रकरण दर्ज किया है। 10 आरोपी गिरफ्तार, शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
#SagarPolice
🚨 शराब के पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
थाना गौरझामर क्षेत्र में शराब लाने के पैसों को लेकर हुए विवाद में ममेरे भाई की सब्बल मारकर हत्या करने वाले आरोपी को गौरझामर पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय देवरी में पेश किया।
🚨 कानून-व्यवस्था के लिए सागर पुलिस मुस्तैद
कानून-व्यवस्था ड्यूटी में सागर पुलिस का बल पूरी तरह सतर्क एवं तैनात रहा। शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस की पैनी नजर हर गतिविधि पर रही।
⚠️ कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश न करें।
कानून का पालन करें और शांति बनाए रखें।
📢* सागर पुलिस की आमजन से अपील*
सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध या कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
आपकी जागरूकता और सहयोग, सुरक्षित सागर की मजबूत नींव है। 👮♂️🤝
#mppolice
🚨 सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर फायरिंग करना पड़ा भारी
कैंट पुलिस की सतर्क सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से आरोपी की पहचान कर कजलीवन मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से .315 बोर का देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद।
#SagarPolice#MadhyaPradeshPolice#mppolice
➡️ अर्थदंड अदा न करने पर 6-6 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।
सागर पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मजबूत साक्ष्य एवं प्रभावी पैरवी से दोनों आरोपियों को उनके अपराध की सजा दिलाई गई।
🚨 गोपालगंज पुलिस की प्रभावी विवेचना एवं मजबूत पैरवी का परिणाम
चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी नसीम खान एवं सईम खान को माननीय न्यायालय ने धारा 109(1) BNS के तहत 7-7 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5-5 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
#SagarPolice#CrimeControl#mppolice
जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं
01 सितंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, सागर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#SagarPolice
दोनों अधिकारियों की दीर्घ, कर्तव्यनिष्ठ एवं सराहनीय पुलिस सेवाओं को स्मरण करते हुए शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं परिजनों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
🚔 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई
सागर पुलिस कंट्रोल रूम में उप निरीक्षक श्री रामनारायण मिश्रा एवं सहायक उप निरीक्षक श्री शेख इरशाद के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया।
#SagarPolice#SagarPoliceFamily#Retirement#PoliceFarewell#MPPolice
🚔 सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में सागर पुलिस
पुलिस लाइन सागर में सिंहस्थ प्रशिक्षण के 12वें बैच का शुभारंभ। 75 अधिकारी-कर्मचारी एक सप्ताह तक भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, यातायात, श्रद्धालु सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
#SagarPolice#Singhsth2028
🚔 24 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
खुरई शहर पुलिस ने वर्ष 2002 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मुबारिक पिता जब्बार कुरैशी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 11/26 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज था और न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था।
#SagarPolice#mppolice
जबकि दूसरे आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद होने पर धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
सागर पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर—हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई जारी।
🚨 सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन पड़ा भारी
थाना कैन्ट पुलिस ने हथियारों का प्रदर्शन करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 धारदार चाकू बरामद किए।
एक आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट की गई थी,
#SagarPolice#CantPolice#ArmsAct#Sagar