भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री @dpradhanbjp जी का अपने पद से इस्तीफा इसी को दर्शाता है।
मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध आवश्यक सुधारों के लिए कटिबद्ध है। पेपर लीक के दोषियों को कठोर दंड मिले, इसके लिए मोदी जी द्वारा लिए गए निर्णय सर��हनीय हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन कदमों से NEET परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा।
धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की व्यवस्था, पीएम श्री विद्यालयों के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, कौशल विकास एवं उद्योग-अकादमिक समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। परीक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं। उनका कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है।
@Kunal_Alwar शिक्षा मंत्री राजस्थान का ही या देश का दोनों ही महान हैं!!
कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 के अभ्यर्थी भी राजस्थान के शिक्षा मंत्री #मदन_दिलावर_इस्तीफा_दो कि मांग कर रहे हैं!!
माध्यमिक शिक्षा विभाग की बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भ��्ती में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए माइनस में पद दिये हैं!!
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष साहब श्रीमान आलोक राज @alokrajRSSB जी 3rd Grade L-1 मे 11 प्रश्न डिलीट होने से पीड़ित बेरोजगार स्टूडेंट इस प्रश्न का जवाब मांग रहे है 👇
पूरा जरूर पढ़े...👇
L 1 में 11 प्रश्न डिलीट हुए है जिसमें से 10 सही थे प्रारंभिक उत्तर कुंजी से
10 प्रश्न डिलीट होने से सीधा बाहर फेंक दिया कटऑफ से
@alokrajRSSB एक्सपर्ट टीम को बधाई आपके अथक प्रयासों से ये संभव हुआ।
अपनी आँखें फोड़ के पढ़ते है आप सड़क छाप से पेपर बनवाकर हमारा सत्या नाश कर देते हो
तृतीय श्रेणी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी
11 क्वेश्चन डिलीट किए गए
अध्यक्ष साहब जल्द ही ट्वीट करेंगे कि पेपर बनाने वाले को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा
अध्यक्ष साहब यदि आपके पास विशेषज्ञ नहीं है तो कृपा हमसे पेपर बनवा लीजिए
11 क्वेश्चन डिलीट होना सामान्य बात नहीं है
ऐसे क्वेश्चन पेपर में आना बच्चों को उलझाते हैं उसका समय खराब करते हैं और अनावश्यक रूप से मानसिक तनाव में लाते हैं
एक तो पेपर में इतना stress होता है ऊपर से इस तरीके के क्वेश्चन बनाना बच्चों क�� साथ धोखा है
@alokrajRSSB
11-11 questions delete होना कोई छोटी बात नहीं है,,,
वो भी तब जब एक संस्था अलग से बनी हुई हो एग्जाम करवाने के लिए 🙌💔
150 सवाल सही नहीं बना पाना खुद सवाल खड़�� करता है, ये 11 सवाल सिर्फ डिलीट नहीं बहुत सारे अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी है।
यदि आप यह मानते हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं में केवल मेहनत ही सफलता का निर्धारण करती है, तो मुझे लगता है कि यह पूरी सच्चाई नहीं है।
राजस्थान में विशेष रूप से कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयो��ित कई परीक्षाओं में अक्सर 10 12 तक प्रश्न बाद में डिलीट कर दिए जाते हैं। यह केवल एक त���नीकी त्रुटि नहीं, बल्कि हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। सवाल यह है कि यदि वे प्रश्न गलत थे, तो उन्हें प्रश्नपत्र में शामिल ही क्यों किया गया? और यदि शामिल किए गए, तो प्रारंभ में उन्हें सही मानकर परीक्षा का हिस्सा क्यों बनाया गया?
जब अभ्यर्थी आपत्तियाँ दर्ज कराते हैं, तब उन प्रश्नों को हटा दिया जाता है। लेकिन इस प्रक्रिया का सबसे बड़ा नुकसान उन विद्यार्थियों को होता है जिन्होंने उन प्रश्नों के सही उत्तर दिए थे। एक गलत प्रश्न-निर्माण की कीमत वे बच्चे चुकाते हैं, जिन्होंने पूरी ईमानदारी और मेहनत से तैयारी की थी।
कई बार यही डिलीट हुए प्रश्न किसी अभ्यर्थी को चयन सूची से बाहर कर देते हैं। यह केवल अंक खोने की बात नहीं होती, बल्कि उसके आत्मविश्वास, उसके सपनों और उसके वर्षों की मेहनत पर भी गहरा प्रभाव डालती है। जो अभ्यर्थी इस पीड़ा से गुज़रा है, वही स��झ सकता है कि अंतिम चयन से कुछ अंकों से बाहर हो जाना कितना दर्द देता है।
आख़िर आयोग की गलती ईमानदार बच्चा क्यों भुगते
डॉ धीर सिंह धाभाई
#rsmmb #thirdgradeteacher #result