थाना संदना पुलिस व शातिर हत्यारोपी के बीच हुई मुठभेड़, महज़ 2 घंटे के भीतर आरोपी विशाल पाल घायल अवस्था में गिरफ्तार ‼️‼️
मुख्य बिंदु: गर्भवती प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने वाला मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।
#SafeSitapur#BehindBars#Sitapurpolice@adgzonelucknow@Igrangelucknow
#SP_SITAPUR द्वारा पुलिस की सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में नैमिषारण्य में नवनिर्मित "नैमिष पुलिस ऑफिसर्स स्टे" गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया गया। इस गेस्ट हाउस का उद्देश्य जनपद में आने वाले पुलिस अधिकारियों के लिए सुगम और आधुनिक आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है।
#SitapurPolice थाना नैमिषारण्य पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, शांति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने हेतु मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की जा रही है। #UPPolice#Footpatrolling@Igrangelucknow
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 श्री राजीव कृष्णा द्वारा आज जनपद सीतापुर के थाना नैमिषारण्य स्थित “मिशन शक्ति केन्द्र” सहित थाना कार्यालय, मेस, बैरक व साइबर हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा, स्वावलम्बन एवं साइबर अपराध नियंत्रण की प्रगति की समीक्षा की तथा मिशन शक्ति 5.0 के तहत तैनात पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण की जानकारी ली।
पुलिस महानिदेशक द्वारा राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि—
🔹अपराध एवं अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति का शत प्रतिशत अनुपालन क���या जाय।
🔹 मिशन शक्ति केन्द्रों पर पुलिसकर्मियों को IGOT पोर्टल से 100% प्रशिक्षित किया जाए।
🔹 साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई व वित्तीय मामलों में खातों के शीघ्र फ्रीज की व्यवस्था हो।
🔹 महिला अपहरण प्रकरणों में परामर्श व जागरूकता से अपराधों में कमी लाई जाए।
उन्होंने अपराध पर जीरो टॉलरेंस के अतिरिक्त, मिशन शक्ति 5 के सभी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाते हुए महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की भावना को धरातल तक पहुँचाने पर बल दिया।
#MissionShaktiUPP
#MissionShakti5
#UPPolice
#SitapurPolice CO मिश्रिख द्वारा थाना नैमिषारण्य पर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण,शांति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने हेतु मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की जा रही है। #Footpatrolling@Igrangelucknow
#गणतंत्र_दिवस समारोह में मु.अतिथि मा.राकेश राठौर (नगर विकास राज्य मंत्री),#DM व #SP_SITAPUR द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए पुरस्कृत किया। तत्पश्चात #SP_SITAPUR द्वारा अतिथिगण को स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया।#UPPolice
#Sitapur थाना नैमिषारण्य क्षेत्रांतर्गत ग्राम अजीजपुर में दो पक्षो में विवाद की घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी महोदय श्री दुर्गेश सिंह द्वारा दी गयी बाइट-
@Uppolice#UPPolice
गंगा के घाटों से गूंजा संदेश: दण्ड नहीं, न्याय की ओर बढ़ता भारत।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के निर्देशन में नए कानूनों के प्रचार प्रसार के लिए चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियानों के अन्तर्गत मीरजापुर पुलिस ने एक अभिनव प्रयास करते हुए
नाव पर सवार होकर गंगा नदी में जागरूकता अभियान चलाया।
मिर्ज़ापुर पुलिस की न्याय यात्रा में जनता, अधिवक्ता, पत्रकार, श्रद्धालु और नाविकों को बताया गया कि कैसे नए कानून लाए हैं
समयबद्ध न्याय, तकनीकी जांच और पीड़ित केंद्रित दृष्टिकोण।
नया कानून — नया विश्वास, न्याय अब होगा और अधिक सुलभ, पारदर्शी और मानवीय।
#UPPolice #NyayYatra
#NewCriminalLawUPP
#BNSUPP
#BNSSUPP
#BSAUPP
लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय ए��ता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदा�� शिविर का शुभारम्भ किया गया, जिसमें अधिकारियों के साथ रक्तदान कर सरदार पटेल जी के सेवा, त्याग और एकता के आदर्शों को नमन किया गया।
#राष्ट्रीयएकतादिवस #EktaDiwas #SardarVallabhbhaiPatel #RunForUnity #UPPolice