लखनऊ में आज सैकड़ों छात्र-छात्राएं इकट्ठे हैं, UPSSSC में अनियमितताओं को लेकर छात्रों में व्यापक गुस्सा है। वे आज उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात करेंगे तथा वेटिंग लिस्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं।
#UPSSSCWaitingListLaguKaro@myogiadityanath@yadavakhilesh
UPSSSC की तमाम वैकेंसी हैं जो सालों से लटकी हैं. ग्राम विकास अधिकारी का नोटिफिकेशन आया 2023 में, एग्जा�� हुआ 2025 में और फाइनल रिजल्ट अभी तक नहीं आया. ऐसे तमाम एग्जाम हैं. छात्र परेशान हैं. देखें रिपोर्ट.
Full Report: https://t.co/V8CseUCVTX
@RajatpandeyJF @justrashiddd
सेवा में,
श्रीमति प्रज्ञा मिश्रा जी
वरिष्ठ जर्नलिस्ट @ultachasmauc
विषय: UPSI भर्ती 2025 (विज्ञापन संख्या-पीआरपीबी-बी (उपनिरीक्षक संवर्ग)-03/2025) में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने, लिखित परीक्षा परिणाम के साथ ही स्कोरकार्ड/अंकपत्र जारी करने और अंतिम चय��� परिणाम के बाद खाली पदों के रहने की स्थिति में वेटिंग लिस्ट जारी कर पद भरने के संबंध में जनहित का मुद्दा।
महोदया,
मैं अजय राघव (राघव ठाकुर) उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले हजारों युवाओं की ओर से आपका ध्यान एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय की ओर आकर्षित करना चा��ता हूँ। जैसा कि आप जानती हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस में उप-निरीक्षक (SI) के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। महोदय हम आपके संज्ञान में वर्तमान में जारी भर्ती प्रक्रिया में पदवृद्धि और अन्य खामियों हेतू कुछ महत्वपूर्ण चीजें लाना चाहते है,
1. भारी कंपटीशन: इस वर्ष लगभग 16.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने मात्र 4543 पदों के लिए आवेदन किया है, जो बताता है कि कंपटीशन बहुत ज्यादा है।
2. काफी समय से भर्ती न होना: यह भर्ती 05 वर्षों बाद आई है, जिसकी वजह से लाखों फॉर्म भरे गए और लगभग 10 लाख 77 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।
3. रिक्त पदों की उपलब्धता: उत्तर प्रदेश पुलिस में अभी भी सब-इंस्पेक्टर के कई पद रिक्त हैं जिन्हें वर्तमान में प्रक्रियाधीन भर्ती में पदवृद्धि कर भरा जा सकता है।
4. पिछली बार UPSI भर्ती 2020-21 में कुल पदों की संख्या 9534 थी लेकिन इस बार लगभग 05 वर्षों के बाद 2025-26 भर्ती में 4543 पदों के लिए भर्ती हो रही है किन्तु पदों की संख्या पिछली बार से आधी से भी कम है। जो भारी कंपटीशन होने के कारण बहुत ही कम है। यदि वर्तमान परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो यह योग्य युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर होगा।
5. पुलिस भर्ती बोर्ड की पूर्व परीक्षाओं में देखा गया है कि केवल सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की जाती है, जिससे बहुत से अभ्यर्थी यह जानने से वंचित रह जाते हैं कि वे कितने अंकों से अनुत्तीर्ण हुए हैं। अतः आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि UPSI भर्ती 2025 का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित करते समय DV/PST रिजल्ट के दौरान ही सभी अभ्यर्थियों (सफल और असफल) का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए। परिणाम के साथ ही नॉर्मलाइज्ड अंक (Normalized Marks) और विषयवार अंक (Sectional Marks) भी प्रदर्शित किए जाएं। इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और छात्रों का बोर्ड पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।
6. महोदया अंतिम चयन परिणाम के बाद मेडिकल प्रक्रिया के बाद ��र कुछ चयनित उम्मीदवारों द्वारा जोइनिंग न लेने के कारण कुछ सीटें खाली रह जाती है। जिन्हें उसी भर्ती के अन्य अभ्यर्थियों में से वेटिंग लिस्ट जारी कर भरा जाना चाहिए जिससे कोई सीट खाली न जाए और कुछ अन्य अभ्यर्थियों को मौका मिल जाएं।
आपकी पत्रकारिता सदैव जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए जानी जाती है आपने पिछली #UPSI की 9534 पदों की भर्ती में हुई ऐतिहासिक धांधली को खूब उठाया था लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण ��ूप से उस भर्ती में हमें न्याय नहीं मिल पाया था फिर मन को सांत्वना देते हुए इस भर्ती के लिए 05 साल इंतजार किया है और इसबार उम्मीद है कि कुछ अनर्थ या गड़बड नहीं होगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि यदि आप अपने न्यूज़ चैनल के माध्यम से इन मांगो को सरकार के कानों तक पहुंचाएंगी तो लाखों युवाओं को उचित न्याय मिल सकेगा। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा युवा बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से, UPSI भर्ती 2025-26 की जारी भर्ती प्रक्रिया में पद���ं की संख्या 4543 से बढ़ाकर उसे कम से कम 6500-7000 करवाने, लिखित परीक्षा के स्कोरकार्ड दिखाएं जाने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को वेटिंग लिस्ट से भरवाए जाने के लिए हमारी बात माननीय सीएम @myogiadityanath जी तक पहुंचाने की कृपा करें। हम आपके सदा आभारी रहेंगे।
महोदया इस संबंध में यदि आपको कोई और डेटा या जानकारी चाहिए हो, तो मैं आपको उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूँ। आप हमें इस पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करे��� तो हम सदा आपके ऋणी और आभारी रहेंगे।
*सधन्यवाद*🙏
अजय राघव (राघव ठाकुर) और समस्त #UPSI परीक्षार्थी।
#UPSI भर्ती 2025 के परीक्षार्थियों की मुख्य 03 मांगे~
01. वर्तमान में प्रक्रियाधीन #UPSI भर्ती में कम से कम 02 हजार पदों की वृद्धि हो।
02. रिज़ल्ट के साथ व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से स्कोरकार्ड तथा रैंक सूची दिखाई जाए।
03.अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी हो।
#UPSI_INCREASE_2000_POST
#UPSI_SHOW_MARKS
#UPSI_GIVE_WAITING_LIST
#UPSI_GIVE_RANK_LIST
@PragyaLive