अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज कर्नाटक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष @DKShivakumar जी के साथ मनरेगा ��र नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े प्रमुख मुद्दों को उठाया।
सामाजिक सुधार और आर्थिक सुधारों को लेकर भाजपा की राजनीतिक इच्छाशक्ति पूरी तरह उजागर हो चुकी है। तत्कालीन
UPA सरकार ने मनरेगा को एक ऐतिहासिक कानून के रूप में लागू किया था, जिसने “रोजगार के अधिकार” के साथ सम्माजनक जीवन सुनिश्चित किया।
हालांकि, भाजपा के सत्ता में काबिज आने के बाद से ही इस योजना के प्रति लगातार उदासीन रवैया अपनाया गया है — कभी बजट आवंटन कम करके तो कभी राज्यों को भुगतान जारी करने में देरी करके।
इस योजना की शुरुआत के समय यह सुनिश्चित किया गया था कि कुल व्यय का 90% केंद्र सरकार वहन करेगी और शेष राशि राज्यों द्वारा दी जाएगी। VB-G RAM-G के नए प्रावधान के तहत राज्यों का हिस्सा बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। यह बदलाव पहले से ही वित्तीय संकट से जूझ रहे राज्यों पर भारी दबाव डालता है और उन्हें मजदूरों को भुगतान करने के लिए अधिक वित्तीय बोझ उठाने के लिए मजबूर करता है। परिणामस्वरूप, इस मांग-आधारित योजना की मूल भावना को गंभीर रूप से कमजोर कर दिया गया है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही यह योजना अब सरकारों की राजनीतिक इच्छाशक्ति पर निर्भर होगी। कांग्रेस पार्टी इन एकतरफा फैसलों की कड़ी निंदा करती है, जो बिना किसी चर्चा तथा विपक्षी दलों और प्रमुख हितधारकों से परामर्श लिए बिना लिए गए हैं।
@RahulGandhi @kcvenugopalmp @priyankagandhi @siddaramaiah
Do read this incisive article on MNREGA written by Hon’ble CPP Chairperson Smt. Sonia Gandhi ji.
MNREGA — an important demand-driven employment guarantee scheme, introduced by the then UPA government to uphold the right to work and secure rural livelihoods — is now being systematically reduced to limited, controlled scheme, undermining its very spirit.
The erosion of this landmark legislation will have serious social and economic consequences.
@RahulGandhi@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia
भारत की एकता के सूत्रधार एवं ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
सरदार पटेल जी का जीवन एवं राष्ट्रहित में दिया गया अमूल्य योगदान सदैव हम सभी के लिए प्रेरणादायी बना रहेगा।
13 दिसंबर, 2001 को लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन पर हुए कायराना आतंकी हमले में संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उनकी वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति हमेशा हमारे दिलों में अमर रहेगी।
देश के हित और इसकी रक्षा के लिए हम सभी समर्पित हैं।
भाजपा ने जिस प्रकार से लोकतांत्रिक मूल्यों और व्यवस्था पर प्रहार किया है — चुनावी व्यवस्था को कमजोर किया है, संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ा है और जनता की आवाज़ को दबाया है — उसके खिलाफ खड़ा होना हमारी ज़िम्मेदारी है।
वोट चोर, गद्दी छोड़ विशाल रैली
📍रामलीला मैदान, नई दिल्ली
@RahulGandhi@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia
संगरिया विधायक @AbhimanyuP00NIA जी आज टिब्बी किसान महापंचायत में सम्मिलित हुए थे और किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग में चोटिल हो गए।
मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्व��्थ होने की कामना करता हूँ। हम किसानों के अधिकारों और न्याय की लड़ाई में उनका साथ देते रहेंगे।
टोडाभीम विधायक घनश्याम महर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@GhanshyamMahar_
सिनेमा जगत के सुपरस्टार धर्मेंद्र जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ।
अपने करिश्माई अभिनय से उन्होंने अनेक दमदार किरदारों से करोड़ों दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। उनका निधन सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है और एक युग का अंत है।
मैं उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री @ivinaykumar12 जी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
आपके उज्ज्व�� भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।
@INCHimachal
Spoke at the annual conference “Future Ready” organized by the ICAI Bahrain Chapter. I’m glad that India’s longstanding commitment to the global development and economic partnerahips is helping shape the future. As collective stakeholders, we all need to be prepared for the challenges ahead, especially our younger generation.
📍Bahrain
Dr. D.R. Mehta ji, through his vision, and his commitment to service
has made the prosthetic artificial limb - “Jaipur Foot” accessible free of cost to countless differently-abled individuals. The Jaipur Foot has enabled them not only to walk again but has also given them a new lease of life — becoming a symbol of hope, self-reliance, and empowerment not only in India but across the world.
It was a privilege for me to participate and exchange ideas with him at the “Future Ready” conference in Bahrain.
Had an engaging interaction with the Indian Ambassador to Bahrain, Shri @VinodKJacob76, at the India house in Bahrain.
India and Bahrain longstanding bilateral relations are marked by strong cultural ties, growing economic cooperation, and the significant contribution of the Indian community.
@IndiaInBahrain
बहरीन में राजस्थानी समुदाय द्वारा दिए गए गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए धन्यवाद।
मुझे खुशी है ��ि अपनी विरासत से जुड़े रहते हुए उन्होंने अपने योगदान से एक सशक्त पहचान बनाई है, जिसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।