तुम संग मेरा
बेनाम सा रिश्ता
ना हासिल करना इसमें कुछ
ना जुदा होने का खौफ है।
तुम संग मेरा
अजनबी सा रिश्ता
ना खोने का गम इसमें
ना मिलने की खुशी है
फिर भी
सबसे करीब ये रिश्ता।
इश्क तो नहीं
मगर इश्क सी
जरुरत भी नहीं इसमें
शायद रिश्ता है
सिर्फ़
"आत्मा" का
जो जुड़ा हुआ है आत्मा से❤️