गड़करी जी सबूत माँग रहे थे ना…
किसी की भी गाड़ी इथेनॉल की वजह से ख़राब हुई हो तो बताए…
ये रहा सबूत… वो भी कोर्ट के आदेश सहित…
रायपुर, छत्तीसगढ़ के रहने वाले…डॉक्टर प्रेम राज…
जून 2024 में मारुति की Grand Vitara कार ख़रीदते हैं…
जिसकी मैनुफ़ैक्चरिंग डेट होती है जनवरी 2023…
कुछ महीने चलने के बाद कार में दिक़्क़त आनी शुरू होती है…
कम्पनी वाले थोड़ी बहुत सर्विस करके वापस दे देते हैं..
महीने भर में गाड़ी फिर से ख़राब हो जाती हैं…
कम्पनी वाले ढंग का जवाब नहीं देते…
तो डॉक्टर साहब कंज्यूमर कोर्ट चले जाते हैं…
कोर्ट के आदेश पर गाड़ी की जाँच होती है…
गाड़ी के फ़्यूल टैंक से पेट्रोल के साथ एक सफ़ेद रंग का तरल पदार्थ भी पाया जाता है…
जाँच में पता चलता है ये इथेनॉल है…
इसी वजह से गाड़ी के इंजन में ख़राबी आ रही थी…
कंज्यूमर कोर्ट ने मारुति सुज़ुकी को आदेश दिया है कि
या तो ग्राहक को E20 Compatible गाड़ी दे…
या फिर 21 लाख रुपये ग्राहक को वापस दिए जाएँ…
मानसिक प्रताड़ना के बदले मे एक लाख रुपये और दिए जाएँ…
45 दिन के अंदर अंदर ये राशि ग्राहक को मिल जानी चाहिए…
वरना उसके बाद 7% वार्षिक ब्याज भी देनी पड़ेगा…
आज देश के प्रत���ष्ठित समाचार पत्र @DainikBhaskar में विधायकों द्वारा विधायक निधि जारी करने के एवज में रिश्वत लेने का मामला उजागर होना गंभीर प्रकरण है | विधायकों का यह कृत्य संघीय और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भ्रष्टाचार का बड़ा प्रहार है,एक तरफ देश के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi कहते है कि "न खाऊंगा और न खाने दूंगा" मगर दूसरी तरफ ऐसे मामले का सामने आना पीएम की मंशा पर बड़ा सवालिया निशान है | राजस्थान की जनता राज्य के मुख्य���ंत्री श्री @BhajanlalBjp से इस मामले में अपेक्षा कर रही है कि ऐसे विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाके प्रभावी कानूनी कार्यवाही सरकार करेगी वहीं राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री @VasudevDevnani जी से भी जनता यह अपेक्षा कर रही है कि अध्यक्ष जी ऐसे भ्रष्टाचारी विधायकों की सदस्यता रद्द करेंगे क्योंकि यदि जनता के च���ने हुए जन - प्रतिनिधि इस तरह सार्वजनिक रूप से भ्रष्टाचार करेंगे और उनके खिलाफ कड़ा एक्शन नहीं होगा तो लोकतंत्र की जड़े कमजोर हो जाएगी |
मैं @BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda और @INCIndia के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge को कहना चाहता हूं कि इस मामले में आप अपनी पार्टियो के विधायकों को पार्टी से बर्खास्त करें ताकि लोकतंत्र में राजनैतिक दलों की व्यवस्था पर भी जनता का भरोसा कायम रहे |
@AmitShah @RahulGandhi
आप सभी की तरह मुझे भी अपने परिवारवालों के साथ दिवाली मनाना बहुत पसंद है। यही वजह है कि इस पावन अवसर पर मैं देश की रक्षा में जुटे अपने सैनिकों और सुरक्षा बलों के जवानों से हर साल मिलता हूं। इस बार यह सौभाग्य मुझे गोवा और कारवार के पास पश्चिमी समुद्री सीमा पर अपने फ्लैगशिप INS विक्रांत पर मिला। अपने जांबाज नौसैनिकों के साथ यह अवसर मुझे नई ऊर्जा और नए उत्साह से भर गया है।
मेरे गाँव भूरी भडाज के निवासी छोटे भाई राजेन्द्र स्वामी को RAS 2023 में 19वीं रैंक प्राप्त कर RAS में चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 💐💐
���ह न केवल हमारे गाँव भूरी भड़ाज के लिए, बल्कि इलाक़े के लिए गर्व का क्षण है।
Hello everyone,
I have switched to Zoho Mail. Kindly note the change in my email address.
My new email address is amitshah.bjp @ https://t.co/32C314L8Ct. For future correspondence via mail, kindly use this address.
Thank you for your kind attention to this matter.
पिछले दिनों दिल्ली की एक आईएएस कोचिंग संस्थान में पानी के भराव से 3 होनहार अभ्यार्थियों का डूबने से दुखद देहांत हुआ। मैं अपने आराध्य से प्रार्थना करता हूं कि पुण्य आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे और शोकाकुल परिवारों को यह वज्रपात सहन करने की क्षमता प्रदान करें।
मैं सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा कि कोचिंग संस्थानों में इस तरह की घटना इन दिनों आम बात हो गई है। कुछ दिन पहले दिल्ली के ही एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई थी।
कोचिंग संस्थान को नियमित और निर्देशित करने के लिए एक नियामक संस्थान की आवश्यकता है। संस्थान कमाई का जरिया मात्र नही है....
इसमें
माता पिता अपनी खून पसीने की कमाई को निवेश करते हैं, होनहार विद्यार्थी अपनी मेहनत का निवेश करते हैं, परिवारजन और शुभचिंतक अपने सपनो का निवेश करते हैं।
कोचिंग संस्थान के अतिरिक्त दबाव ने कोटा ��ैसे शहरों को आत्महत्या का हब बना दिया है।
मेरा सरकार से विशेष निवेदन है कि इस विषय की गंभीरता को गहनता से समझे और एक संतुलित नीति बना कर कोचिंग संस्थानों हेतू नियामक संस्था का सृजन करें।