प्रमंडलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक श्री विजय कुमार गुप्ता ने कान्हाचट्टी एवं सिमरिया प्रखंड कार्यालय में संचालित दावा-आपत्ति शिविरों का ��िरीक्षण कर कार्यों के समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए।
#SIR2026
@ceojharkhand @ECISVEEP
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक श्री विजय कुमार गुप्ता का चतरा आगमन पर अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
@ceojharkhand@ECISVEEP
जनता दरबार में उपायुक्त श्री रवि आनंद ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। प्राप्त आवेदनों के नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार।
मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन!
जय हिन्द, जय भारत 🇮🇳
आज बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि पर पूरा झारखंड उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
आज गिरिडीह में बाबा के सम्मान में गिरिडीह चौक का नामकरण उनके नाम पर किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा को हम सभी ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहे।
जय झारखंड।
@HemantSorenJMM
झारखंड की सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं एवं आदिवासी विरासत के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित "झारखंड आदिवासी महोत्सव–2026" में आप सभी का हार्दिक स���वागत है।
📅 09–10 अगस्त, 2026
📍 मोरहाबादी मैदान, रांची
@JharkhandCMO @prdjharkhand
'दिशोम गुरु' स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उपायुक्त श्री रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके समाज एवं राज्य के प्रति योगदान तथा उन्हें मरणोपरांत प्र���ान किए गए 'पद्म भूषण' सम्मान का उल्लेख किया गया। @JharkhandCMO
आज हमारे बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को हमारे बीच से गए पूरा एक वर्ष हो गया।
यह एक ऐसा वर���ष रहा, जिसमें हर दिन उनकी कमी गहराई से महसूस हुई। कई ऐसे क्षण आए जब मन ने सहज ही चाहा कि काश बाबा आज हमारे बीच होते, उनका मार्गदर्शन मिलता, उनकी सादगी भरी बातें सुनने को मिलतीं और उनके अनुभवों से फिर कुछ सीखने का अवसर मिलता।
बाबा केवल एक नेता नहीं थे, वे एक विचार थे, एक आंदोलन थे, एक ऐसी शक्ति थे जिन्होंने झारखंड की अस्मिता, जल-जंगल-जमीन, आदिवासी समाज, गरीबों, मजदूरों, किसानों और वंचितों के अधिकार���ं के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने हमें सिखाया कि राजनीति का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर सम्मान और विश्वास की मुस्कान लाना है।
बाबा के साथ बिताए हुए अनगिनत पल आज भी स्मृतियों में वैसे ही जीवित हैं। उनसे मिली सीख, उनका संघर्ष, उनका धैर्य और जनता के प्रति उनका अटूट विश्वास आज भी हमारे हर निर्णय और हर प्रयास का आधार है।
पिछले एक वर्ष में हमने हर दिन, हर पल, उसी झारखंड के निर्माण के लिए काम करने का प्रयास किया है जिसका सपना बाबा ने देखा था। एक ऐसा झारखंड जहाँ विकास के साथ सामाजिक न्याय हो, जहाँ आदिवासी, दलित, पिछड़े, किसान, मजदूर, युवा और हर नागरिक सम्मान के साथ आगे बढ़ सके। हमें विश्वास है कि बाबा जहाँ भी हैं, वे हम सबको देख रहे हैं, हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं और अपने आशीर्वाद से हमें शक्ति दे रहे हैं कि हम उनके अधूरे सपनों को पूरा करने ��े अपने संकल्प पर अडिग रहें।
बाबा आज शारीरिक रूप आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके विचार, उनके आदर्श और उनके संघर्ष की विरासत झारखंड की मिट्टी में हमेशा जीवित रहेगी। आने वाली पीढ़ियाँ उन्हें उन करोड़ों लोगों की आवाज़ के रूप में याद रखेंगी, जिनके लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर मैं बाबा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और यह विश्वास दिलाना चाहत�� हूँ कि बाबा का सपना अधूरा नहीं रहेगा। हम सभी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ उस झारखंड के निर्माण में कार्य करते रहेंगे, जिसकी नींव बाबा ने अपने संघर्षों से रखी थी।
जोहार बाबा।
वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहे
@HemantSorenJMM
श्रीमती रंजीता हेम्ब्रम, अभ��यान निदेशक एवं संयुक्त सचिव-सह-संयुक्त निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), झारखंड द्वारा कोडरमा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-II के कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने ODF Plus 5-स्टार उपलब्धि में जिले की 71% प्रगति की सराहना करते हुए शेष गांवों को भी समयबद्ध कार्ययोजना के तहत ODF Plus 5-स्टार घोषित कराने के निर्देश दिए।
साथ ही ठोस एवं तरल अप��िष्ट प्रबंधन, स्वच्छता परिसंपत्तियों के प्रभावी संचालन, जनजागरूकता तथा विभागीय समन्वय के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ गांवों के निर्माण पर विशेष बल दिया।
#DistrictAdministration #SwachhBharat @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @swachhbharat
सावन माह की शुरुआत पर समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
देवों के देव महादेव की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। बाबा भोलेनाथ से सभी के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना करता हूँ।
हर हर महादेव!
आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल (सि���ो कान्हू मैदान) की साफ-सफाई, परेड पूर्वाभ्यास, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
@JharkhandCMO
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सदर अस्पताल, रामगढ़ में नवजात बच्चियों की माताओं के बीच किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर एनएचएम झारखंड के अभियान निदेशक, श्री शशि प्रकाश झा उपस्थित रहे। आइए, बेटियों के जन्म का जश्न मनाएं और उनके उज्ज्वल भविष्य स्वास्थ्य व शिक्षा का संकल्प ले
नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सम��ति (NCORD) की बैठक के दौरान जिले को नशामुक्ति बनाने के लिए विद्यालयों के आस-पास विशेष जांच अभियान चलाने एवं युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।
@JharkhandCMO
उपायुक्त श्री रवि आनंद ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, मयूरहंड का निरीक्षण कर छात्राओं से संवाद किया एवं शैक्षणिक व आवासीय सुविधाओं की समीक्षा की। विषयों को समझकर अध्ययन करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष बल दिया।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
उपायुक्त श्री रवि आनंद ने मयूरहंड प्रखंड कार्यालय परिसर में कल्याण विभाग की 'उन्नति की पहिया' योजना के तहत 97 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन कर उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। @JharkhandCMO@prdjharkhand