आदरणीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
आपका सरल व्यक्तित्व, संवेदनशील नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें तथा देशवासियों को आपका मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहे।
@rashtrapatibhvn
महान विचारकों, क्रांतिकारियों, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पावन धरा पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @SuvenduWB जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन और जनकल्याण के पथ पर अग्रसर है। मुझे विश्वास है कि 'सोनार बांग्ला' का संकल्प साकार करते हुए यह गौरवशाली प्रदेश प्रगति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।
भाजपा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता श्री @ramlalsharmabjp जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
बाबा खाटू श्याम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
आज मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट तथा राजस्थान पुलिस अकादमी के प्रशिक्षु बहनों के साथ योगाभ्यास किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सतत प्रयासों से यो��� आज वैश्विक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। भारत की यह अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर विश्वभर में स्वास्थ्य, संतुलन और मानव कल्याण का संदेश दे रही है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से आग्रह है कि 21 जून को योग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा योग को अपनी द��निक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नियमित योग न केवल स्वस्थ तन और शांत मन प्रदान करता है, बल्कि सकारात्मक, ऊर्जावान और संतुलित जीवन की आधारशिला भी रखता है।
आइए, योग को अपनाकर स्वस्थ, सशक्त और विकसित राजस्थान के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
#YogaForHealthyAgeing
मुख्यमंत्री निवास पर आज युवा साथियों के साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मकता के संदेश को आत्मसात किया।
स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला होते हैं। आइए, योग को जनआंदोलन बनाकर स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनें।
#YogaForHealthyAgeing
भारतीय एथलेटिक्स क��� विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले महान धावक, पद्मश्री से सम्मानित, फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
उनका संघर्ष, अनुशासन और अद्वितीय उपलब्धियां देश के युवाओं एवं खिलाड़ियों को सदैव उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देती रहेंगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
'विकास भी, विरासत भी' की सोच ने हमारी आस्था, संस्कृति और इतिहा�� को नई पहचान दी है। प्राचीन धरोहरों के संरक्षण, तीर्थस्थलों के कायाकल्प और भारतीय सभ्यता के गौरव को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
अयोध्या में श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण से लेकर केदारनाथ धाम के पुनर्विकास, महाकुंभ के दिव्य एवं भव्य आयोजन तथा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की बढ़ती वैश्विक मान्यता तक, भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्राप्त हुआ है।
यह कालखंड भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण, राष्ट्रीय आत्मविश्वास और विकसित भारत के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करने वाला रहा है।
#12YearsOfVikasBhiVirasatBhi
आज मुख्यमंत्री निवास पर युवा साथियों के साथ योगाभ्यास किया। योग मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली भारत की प्राचीन जीवन-पद्धति है। यह हमें ऊर्जा, सकारात्मकता और आत्मविश्वास से भरकर स्वस्थ एवं सार्थक जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
वर्तमान जीवनशैली में योग मानसिक शांति, एकाग्रता और आंतरिक शक्ति का स��क्त आधार है। स्वस्थ व्यक्ति ही सुखी परिवार, सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है।
मेरी प्रदेशवासियों से आत्मीय अपील है कि प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालें और इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। आइए, योग को जन-जन का संस्कार बनाकर स्वस्थ, सुखी और सशक्त राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनें।
#YogaForHealthyAgeing