"वृक्ष से जल, जल से जीवन"
आज राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (SIRD), करमेता, जब��पुर के परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर निरीक्षण किया।
इस दौरान पूर्व में रोपे गए पौधों की सुरक्षा, हरियाली के रखरखाव और परिसर ��ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, ताकि संस्थान को एक आदर्श 'हरित परिसर' (Green Campus) के रूप में विकसित किया जा सके।
@BJP4MP
शोषितों-वंचितों के कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्व. रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
भारतीय राजनीति में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
@BJP4India@iChiragPaswan
"जब भी आपका सान्निध्य प्राप्त हुआ, राष्ट्र-समाज, नदियों के उद्गम एवं पर्यावरण के प्रति मेरे संकल्प को नवीन ऊर्जा मिली"
राष्ट्रोत्थान के संवाहक एवं सनातन संस्कृति के प्रखर ध्वजवाहक, परम् पूज्य संत श्रीश्री 1008 @ShriRawatpura सरकार महाराज जी के शुभ प्राकट्य दिवस प�� चरणों में साष्टांग दंडवत, प्रणाम एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।
जनकल्याण और लोक-कल्याण के प्रति आपका ऋषि-तुल्य समर्पण समाज के पथ-प्रदर्शन के लिए एक दिव्य प्रेरणा है।
छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अमर गाथाकार, पद्मश्री, पद्मभूषण व पद्मविभूषण से विभूषित, अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिक��� तीजन बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला है। उनके परिजनों एवं देश-विदेश में फैले करोड़ों प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं।
अपनी अनोखी और ओजस्वी प्रस्तुति शैली से उन्होंने न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर पंडवानी गायन को एक नई पहचान दिलाई। महाभारत के प्रसंगों को अपनी जीवंत कला से जन-जन तक पहुँचाने में उनका ऐतिहासिक योगदान सदैव अविस्मरणीय रह��गा। कला जगत ने आज अपनी एक अनमोल धरोहर को खो दिया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, शिष्यों एवं प्रशंसकों को इस कठिन समय में यह अपार कष्ट सहन करने का संबल प्रदान करें।
ॐ शांति! 🙏💐
#TeejanBai #Pandवानी #Chhattishgarh #Condolence #Tribute #PrahladPatel #IndianCulture
आज का कार्यक्रम
अवसर: भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती
कार्यक्रम: वृहद जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता
समय: सुबह 11:00 बजे
स्थान: होटल सावित्री सिग्नेचर, नरसिंहपुर
सादर आमंत्रण: सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता साथी स���दर आमंत्रित हैं।
आज ज���लपुर से गोटेगाँव जाते समय पावन झांसी घाट पर माँ नर्मदा जी के शांत और अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धा भाव से नारियल एवं पुष्प अर्पित किए और उनका आशीर्वाद लिया।
नर्मदे हर!
"राष्ट्र और समाज निर्माण में समर्पित परिवारों का योगदान वंदनीय है।"
आज जबलपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. श्री भगवत���धर वाजपेयी जी की धर्मपत्नी आदरणीय श्रीमती उर्मिला जी की प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
पुण्यात्मा के चरणों में सादर नमन।
ॐ शांति।
@BJP4MP
कुछ स्मृतियाँ होती हैं, उन स्मृतियों को हमें स्मरण करना चाहिए। आजादी के समय तिरंगा फहराने का ऐतिहासिक अभियान 18 मार्च 1923 को मध्य ��्रदेश के जबलपुर शहर से शुरू हुआ था, जिसे 'झंडा सत्याग्रह' के नाम से जाना जाता है। दूसरे दिन नागपुर में तिरंगा फहराया गया था। जब मैं केंद्र में संस्कृति मंत्री था, तब जबलपुर के उसी टाउनहाल में मुझे भी झंडा फहराने का सौभाग्य मिला था १०० साल बाद।
आज हम जिस स्थान पर आए हैं, इस वार्ड का नाम 'सुभाष वार्ड' श्रद्धेय स्वर्गीय बाबूजी के प्रयास थे; जो खुद आजाद हिंद फौज के सेनानी थे। उस दिन भी मैं मौजूद था।
आज 'नेता जी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय कारागार, जबलपुर' के सभागार में स्व. जवाहर लाल दर्डा जी की स्मृति में 'स्वतंत्रता सेनानी जवाहर दर्डा सभा भवन' निर्माण हेतु शिलान्यास समारोह में सहभागिता की। साथ ही उनकी जेल यात्रा की स्मृतियों को भी देखा।
इस पुनीत अवसर पर जबलपुर विधायक श्री अशोक रोहाणी, लोकमत पत्र समूह के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र दर्डा, निदेशक श्री अशोक जैन, श्री अंशुमन शुक्ला, पूर्व महापौ���द्वय स्वाति गोडबोले एवं श्री सदानंद गोडबोले, केंद्रीय जेल अधीक्षक श्री अखिलेश तोमर सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
@Ashokrohanibjp @godbole_swati @SadanandGodbol1 @BJP4MP
Live : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री जवाहरलाल दर्डाजी (बाबूजी) की स्मृति में सुभाषचंद्र बोस सेंट्रल जेल, जबलपुर में सभा भवन निर्माण हेतु शिलान्यास समारोह में सहभागिता... https://t.co/1iIvL5I2w4