🕉️ "समत्वं योग उच्यते"
🧘♂️ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विधायक श्री @Sanjeev_aap जी एवं साथियों के साथ विधायक कार्यालय परिसर में योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन एवं सकारात्मक सोच का संदेश दिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
योग भारत की उस सनातन ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है,जिसने हजारों वर्षों से मानव जीवन को स्वस्थ,संतुलित और सार्थक बनाने का मार्ग दिखाया है।
आइए, स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
🏡❤️ विधायक नहीं, परिवार के सदस्य हैं
माननीय विधायक @Sanjeev_aap जी, स्वर्णभूमि अपार्टमेंट, कमालपुर में मेरा घर ही नहीं, आपका भी घर है। जब चाहें हमारे परिवार के साथ आकर रह सकते हैं।
पूरा बुराड़ी आपके साथ खड़ा है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री का ये कहना कि "भगवानों के वस्त्र, भगवानों की मूर्तियां, टूटे हुए खंडित पात्र... इस तरह का सारा कूड़ा यहाँ यमुना में लोग फेंक देते हैं।"
यदि आस्था से जुड़ी वस्तुओं को "कूड़ा" कहा जाएगा, तो यह करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाला विषय बन सकता है।
✍️ "O ज़ोन हटाओ, गरीबों का घर बचाओ" अभियान
आम आदमी पार्टी ने यह ठाना है कि O ज़ोन की कॉलोनियों में घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इन हस्ताक्षरों को प्रधानमंत्री जी को भेजकर यह मांग की जाएगी कि संसद म��ं कानून लाया जाए, ताकि वर्षों से बसे गरीब और मे��नतकश परिवारों के घरों को कानूनी संरक्षण मिल सके।
🏠 हमारी मांगें:
✅ संसद में कानून लाओ
✅ O ज़ोन हटाओ
✅ गरीबों का घर बचाओ
आपका एक हस्ताक्षर हजारों परिवारों के आशियाने को बचाने की आवाज़ बन सकता है।
✍️ "O ज़ोन हटाओ, गरीबों का घर बचाओ" अभियान
आम आदमी पार्टी ने यह ठाना है कि O ज़ोन की कॉलोनियों में घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इन हस्ताक्षरों को प्रधानमंत्री जी को भेजकर यह मांग की जाएगी कि संसद में कानून लाया जाए।
हमारे कर्मठ साथी सत्यम जी के सुपुत्र के जन्मदिन समारोह में शामिल होकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं।
इस अवसर पर माननीय विधायक @Sanjeev_aap जी एवं अन्य सम्मानित साथी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चे को आशीर्वाद दिया।
🩸 विश्व ���क्तदाता दिवस पर सभी रक्तदाताओं को नमन।
आपका एक छोटा सा प्रयास किसी को नया जीवन दे सकता है। आइए, स्वैच्छिक रक्तदान का संकल्प लें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।
"सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है जोर कितना बाज़ु-ए-कातिल में है"
बहुआयामी प्रतिभा के धनी, माँ भारती के अमर सपूत एवं महान क्रांतिकारी पण्डित रामप्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर सादर नमन।
महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के गौरव एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा सामाजिक न्याय के लिए उनका संघर्ष सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।
आप सभी देशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए इस पर्यावरण दिवस ���र संकल्प लें �� प्लास्टिक प्रदूषण को रोकें, प्रकृति के साथ तालमेल बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरी-भरी, स्वच्छ और सुरक्षित धरती का निर्माण करें।