मेरी ख़ुशबू को हवाओं में उड़ाने वाला
लौट के आया नहीं छोड़ के जाने वाला
जाने किस मोड़ पे ले आई मोहब्बत मुझ को
याद आता है बहुत याद न आने वाला
- हिमांशी बाबरा
The end of an era in Australia 🇦🇺
Virat Kohli’s passion. Rohit Sharma’s class.
Australia witnessed the best of Indian cricket through these two legends. 🙌
Thank you, champs🇮🇳
#AUSvIND
ग़ज़ल
जाने कितनी उड़ान बाक़ी है
इस परिंदे में जान बाक़ी है
जितनी बटनी थी बट चुकी ये ज़मीं
अब तो बस आसमान बाक़ी है
अब वो दुनिया अजीब लगती है
जिस में अम्न-ओ-अमान बाक़ी है
इम्तिहाँ से गुज़र के क्या देखा
इक नया इम्तिहान बाक़ी है
- राजेश रेड्डी
मुझको मालूम है ये काम तो होने से रहा
ज़िंदगी में मुझे आराम तो होने से रहा
ये बुराई भी मेरे नाम लिखी जाएगी
तू मेरे इश्क़ में बदनाम तो होने से रहा
🖤🌸
मुमताज़ नसीम
बे-घरी का अपनी ये इज़हार कम कर
दीजिए
शे'र में ज़िक्र-ए-दर-ओ-दीवार.कम.कर दीजिए
दुश्मनों की ख़ुद-ब-ख़ुद हो जाएगी तादाद कम
यारों की फ़िहरिस्त में कुछ यार कम कर दीजिए
जब तवज्जोह ही नहीं मौजूदगी किस काम की
इस कहानी में मिरा किरदार कम कर दीजिए
- राजेश रेड्डी