पांचवा कुचामन सिटी
दिनांक 2,3 की रात हीरालाल रैगर की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है परिवार का आरोप है कि हत्या हुई है ,जिसको स्थानीय पुलिस द्वारा दुर्घटना का करार देने की कोशिश की जा रही है
@RajPoliceHelp@PoliceRajasthan@MrajCm@BhimArmyChief
इस मामले पर कारवाई करे
सत्ता परिवर्तन यात्रा के रोड शो के दौरान शामली के रविदास मंदिर में कुछ लोगों ने मा॰ सांसद चंद्रशेखर आज़ाद जी का सम्मान करना चाहा।
भाई ने कहा "जब तक आपकी जमीन का मामला हल नहीं होगा और आपको न्याय नहीं मिलेगा, तब तक मुझे सम्मान नहीं चाहिए।"
जनता का हक़ ही सबसे बड़ा सम्मान है। ✊💙
पुस्तकें खोलो, सफलता के रास्ते खुद खुल जाएंगे।
ज्ञान की रोशनी से ही भविष्य उज्ज्वल बनता है।
जो पढ़ता है, वही आगे बढ़ता है।
किताबें इंसान की सबसे सच्ची मित्र होती हैं।
पढ़ें, समझें और समाज को सशक्त बनाएं।
- जय भीम
राजस्थान के जिला भीलवाड़ा में घटित मामला इस बात का प्रमाण है कि भाजपा के डबल इंजन राज में पीड़ित बहुजन को ही आरोपी बना दिया जाता है और उसकी कहीं कोई सुनवाई भी नहीं होती। यह बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है।
दिनांक 28.11.2024 को सुबह करीब 8:30 बजे दलित युवक जीवन ऐरवाल के ��ाथ मीरा सर्कल स्थित एक चिट फंड कंपनी में चोरी का झूठा आरोप लगाकर कंपनी के लोगों द्वारा मारपीट की गई, जातिसूचक गालियां दी गईं और उसे अपमानित किया गया। इसके बाद जब पीड़ित ने न्याय के लिए 100 नंबर पर कॉल किया, तो सहायता मिलने के बजाय थाना प्रतापनगर पुलिस उसे थाने ले गई, जहाँ पुलिस कस्टडी में उसके साथ लात-घूसों और पट्टे से बेरहमी से मारपीट की गई, जातिगत अपमान किया गया और जबरन खाली कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए। यह कृत्य न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है बल्कि संविधान की आत्मा पर सीधा हमला है।
दिनांक 29.11.2024 को पीड़ित द्वारा एसपी भीलवाड़ा को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन इसके बावजूद कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई, जिससे स्थानीय प्रशासन की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है।
इसके पश्चात, दिनांक 15.01.2026 को सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में भी भ्रामक और गोलमोल उत्तर दिया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
न्याय की आशा में पीड़ित द्वारा दिनांक 09.02.2026 को प्रथम अपील भी दायर की गई, किंतु आज तक न तो जांच का परिणाम सार्वजनिक किया गया और न ही दोषियों के विरुद्ध FIR दर्ज की गई।
यह पूरा घटनाक्रम दर्शाता है कि कैसे एक दलित युवक को पहले प्रताड़ित किया ���या और फिर न्याय की प्रक्रिया में भी लगातार उपेक्षा और अन्याय का सामना करना पड़ा।
हम @RajGovOfficial से मांग करते हैं कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए, दोषी पुलिसकर्मियों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध SC/ST एक्ट के तहत तत्काल FIR दर्ज की जाए तथा पीड़ित और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
@RajCMO
@BhajanlalBjp
परम प्रतापी योद्धा एवं अद्भुत साहस व कुशल रणनीति के प्रतीक, बहुजन प्रतिपालक राजाधिराज छत्रपति शिवाजी महाराज जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद लंबे समय से अपने क्षेत्र की मांग सदन में उठा रहे थे, आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से उनका आमना-सामना हुआ तो अपने ही अंदाज में बात रखी 👇🏼
"अगर आप सिर्फ सत्ता पक्ष के काम करोगे तो यह स्पष्ट होगा कि आपकी सरकार सबकी सरकार नहीं है। जहां के लोग��ं ने आपके खिलाफ वोट किया उनके अधिकारों का संरक्षण भी आपको करना ही पड़ेगा क्योंकि आप किसी पार्टी के मंत्री नहीं हैं"
चन्द्रशेखर आजाद के बेखौफ अंदाज को द���खकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के चेहरे पर भी मुस्कान आ गयी।।
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति आज जंगलराज का जीता-जागता उदाहरण है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बु��ंद हो चुके हैं कि दिनदहाड़े हत्याएं, बेटियों के साथ दरिंदगी और संगठित अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
बदायूँ में हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के डीजीएम सुधीर गुप्ता और असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा की ऑटोमैटिक हथियारों से दिनदहाड़े हत्या ने यह साबित कर दिया कि अपराधियों को कानून का कोई भय नहीं है। बताया जा रहा है कि हर्षित मिश्रा ने 4 फरवरी को आरोपी के खिलाफ थाना मूसाझाग में मु���दमा दर्ज कराया था और सुरक्षा की मांग भी की थी। इतना ही नहीं, लगातार मिल रही धमकियों के कारण सुधीर गुप्ता इतने भयभीत थे कि उन्होंने वीआरएस तक ले लिया था और 31 मार्च को चार्�� छोड़ने वाले थे। इसके बावजूद सुरक्षा नहीं मिलना प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
वहीं संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई, जहां घर में अकेली मौजूद एक किशोरी को गांव के ही कुछ युवकों ने घर में घुसकर अगवा कर लिया, उसका मुंह दबाकर जबरन बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गए और एक खेत में उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों का दुस्साहस इतना था कि उन्होंने पीड़िता के भाई को फोन कहा कि ‘कर दिया रेप’
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, लगातार हो रही ऐसी घटनाएं यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि आखिर प्रदेश में आम नागरिकों और खासकर बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाए, पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और न्याय मिले तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
प्रदेश की जनता भय और असुरक्षा में नहीं, बल्कि न्याय और संविधान के भरोसे के साथ जीना चाहती है।
@CMOfficeUP
मान्यवर कांशीराम साहब जी की जयंती व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के स्थापना दिवस के अवसर पर बाराबंकी मे�� होने वाली महारैली को लेकर आज दिनांक 12 मार्च, शाम 07:30 बजे लाइव रहेगें।
सभी साथी मेरे ऑफिसियल फेसबुक पेज पर लाइव से जुड़े और संदेश को आगे पहुँचाएँ।
@BhimArmyChief
जिला जौनपुर की “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ” महारैली का ऐतिहासिक रूप से सफल आयोजन इस बात का जीवंत प्रमाण है कि बहुजन आंदोलन अब हर रैली के साथ नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
जौनपुर की महारैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में दिन-रात जुटे सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को हृदय से आभार, साथ ही, इस महारैली को अपना अपार प्यार और समर्थन देकर इतिहास रचने वाली सम्मानित जागरूक और संघर्षशील मेरे परिवार का दिल से स्वागत।
#ASP_K_Mission2027
आप सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवँ मंगलकामनाएं!
आज का दिन हमें गर्व और कृतज्ञता का अहसास कराता है, जब हमने 26 जनवरी 1950 को अपने महान संविधान को अपनाया। यह केवल एक दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि समानता, न्याय और स���वतंत्रता के आदर्शों पर आधारित हमारे लोकतंत्र की नींव है।
परम पूज्य डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी ने संविधान सभा में कहा था,
"26 जनवरी 1950 को हम अंतर्विरोधों से भरे जीवन में प्रवेश करने जा रहे हैं। राजनीति में हमारे पास समानता होगी, लेकिन सामाजिक और आर्थिक जीवन असमानता से भरा रहेगा।"
यह संदेश आज भी हमें झकझोरता है और प्रेरित करता है कि हम अपने संविधान की आत्मा को समझें और उसे जीने का प्रयास करें।
आइए, जाति, धर्म, वर्ग और लिंग के भेदभाव को मिटाने का संकल्प लें।
हर नागरिक को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का समान अधिकार देने के लिए जुटें।
अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए बंधुत्व और एकता का भाव अपनाएं।
इस गणतंत्र दिवस पर, आइए हम सभी मिलकर उस भारत का निर्माण करें, जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्मा��ाओं ने देखा था—एक ऐसा भारत, जहां हर व्यक्ति समान रूप से स्वतंत्र और सशक्त हो।
जय भीम, जय भारत, जय संविधान।
#गणतंत्र_दिवस_2026 #RepublicDay
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ऐतिहासिक ��रती पर जन आक्रोश महाआंदोलन की विशाल सभा को संबोधित करने का अवसर मिला।
IAS संतोष वर्मा के समर्थन में,
आरक्षण के समर्थन में,
संविधान की रक्षा और
बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में
हज़ारों लोग एक साथ सड़कों पर उतरे।
यह सिर्फ़ एक सभा न��ीं थी,
यह सामाजिक परिवर्तन का उद्घोष था।
ख़ास बात यह रही कि
हर पार्टी, हर संगठन के लोग वहाँ मौजूद थे।
कुर्सियाँ कुर्सियों से मिली हुई थीं,
और वही दृश्य यह सिखा रहा था कि,
अगर हाथ से हाथ और दिल से दिल मिल जाए,
तो शोषण अपने आप समाप्त हो जाएगा।
मुझे सुनने के लिए उमड़ी भारी भीड़ ने
यह साबित कर दिया कि
संविधान की आवाज़ को
किसी एक मंच या अनुमति की ज़रूरत नहीं होती।
कुछ लोगों को सशक्त आवाज़ें
अक्सर असहज कर देती हैं,
क्योंकि उन्हें पता होता है
जब सच बोला जाता है
तो जड़ें हिल जाती हैं।
आप सबके प्रेम, विश्वास और सम्मान का
मैं हमेशा ऋणी रहूँगा।
आभार भोपाल❤️
जय भीम….
एटा जनपद में एक ओर पूरे परिवार की दिनदहाड़े हत्या, दूसरी ओर पेट्रोल डालकर दो महिलाओं को ज़िंदा जलाने की कोशिश — ये घटनाएँ उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव नंगला प्रेमी में दिनदहाड़े एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। इस जघन्य वार��ात में बुजुर्ग दंपती, उनकी बहू और 18 वर्षीय पौत्री की मौके पर ही मौत हो गई।दिन के उजाले में पूरे परिवार का इस तरह खत्म किया जाना जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
दूसरी घटना कोतवाली नगर के मोहल्ला हिंदूनगर की है, जहाँ दो महिलाओं पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। झुलसी महिलाओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के समय कमर��� में मौजूद दो माह के मासूम बच्चे को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच सकी। हम दोनों महिलाओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रकृति से प्रार्थना करते हैं।
एक ही दिन में सामने आई ये दोनों घटनाएँ साफ तौर पर दिखाती हैं कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम नागरिक, महिलाएँ व बच्चे असुरक्षित हैं। दिनदहाड़े हत्याएँ और महिलाओं को जलाने की कोशिश शासन-प्रशासन की गंभीर विफलता को उजा���र करती हैं।
@UPGovt से मांग है कि दोनों मामलों में त्वरित व निष्पक्ष जांच, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवारों को सुरक्षा, इलाज और मुआवजा दिया जाए।
@CMOfficeUP
@myogiadityanath