उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में संस्कृत महाविद्यालय की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार के औचक निरीक्षण के दौरान एक अध्यापक मेज पर पैर रखकर सोते हुए मिले। निरीक्षण में कॉलेज में छात्रों की उपस्थिति भी नहीं मिली, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर गंभ���र सवाल उठे हैं। वहीं, विद्यालय में छात्रों के नहीं होने के बावजूद परिसर में लाखों रुपये की लागत से शौचालय निर्माण को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। CDO राजेश कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
#primenews #trendingvideo #reelsviralシ #primenewsnetwork #deoria #deorianews #uttarpradesh #upnews #educationnews #schoolinspection #cdorajeshkumar
काफी हंगामे के बाद संसद के दोनों सदनों से एंटी पेपर लीक बिल पास हो गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि पेपर लीक माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने की बात भी कही।
#paperleak #antipaperleakbill #pmmodi #narendramodi #parliament #educationnews #examupdate #studentnews #primenewsnetwork #PrimeNews
देवरिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। भटनी थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी डॉ. आदित्य मिश्र ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित चोरी प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। ख��स बात यह है कि डॉ. आदित्य मिश्र ने अपनी मांग को गंभीरता से रखते हुए यह पत्र अपने खून से लिखा है। उन्होंने पत्र में मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें और दोषियों पर कार्रवाई हो। डॉ. आदित्य मिश्र का कहना है कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं, इसलिए इस मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ जांच जरूरी है। खून से लिखे इस पत्र के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
#primenews #trendingpost #viralpost2026 #primenewsnetwork #rammandir #ayodhya #devriyanews #rammandircase #uttarpradeshnews #pmnarendramodi #hindunews